CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Coldref Cough Syrup Ban : मौत का सीरप! बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़, कई राज्यों ने लगाया कोल्ड्रिफ कफ सीरप पर प्रतिबंध

Coldref Cough Syrup Ban : मौत का सीरप! बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़, कई राज्यों ने लगाया कोल्ड्रिफ कफ सीरप पर प्रतिबंध

By Newsdesk Admin
05/10/2025
Share
Coldref Cough Syrup Ban
Coldref Cough Syrup Ban

सीजी भास्कर, 5 अक्टूबर। राजस्थान और मध्य प्रदेश में कोल्ड्रिफ कफ सीरप के कारण बच्चों की मौत के मामले सामने आने के बाद केंद्र सरकार की एडवाइजरी के आधार पर कई राज्यों ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। तमिलनाडु के बाद मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और केरल ने कोल्ड्रिफ कफ सीरप (Coldref Cough Syrup Ban) पर रोक लगा दी है। झारखंड ने इसकी बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया है, जबकि उत्तराखंड में दवा की दुकानों पर छापेमारी की जा रही है। पंजाब, बंगाल और छत्तीसगढ़ में भी सतर्कता बढ़ाई गई है।

मध्य प्रदेश में अब तक 10 बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि राजस्थान में चार बच्चों की जान गई है। दोनों राज्यों ने सीरप बनाने वाली कंपनी के सभी उत्पादों पर रोक लगा दी है। श्रीसन कंपनी (Coldref Cough Syrup Ban) द्वारा बनाए जाने वाला यह सीरप तमिलनाडु के कांचीपुरम स्थित यूनिट से तैयार होता है। जांच में इसके एसआर-13 बैच में डायथिलीन ग्लाइकाल (डीईजी) की मात्रा 48.6 प्रतिशत पाई गई, जबकि मानक सीमा 0.1 प्रतिशत है।

केंद्र और राज्यों की जांच

तमिलनाडु सरकार ने रिपोर्ट आते ही सीरप पर प्रतिबंध लगाया और अन्य राज्य भी तुरंत एक्शन में आ गए। मध्य प्रदेश सरकार की जांच प्रक्रिया को लेकर सवाल उठ रहे हैं क्योंकि अब तक वहां खुद की जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं है। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने दावा किया कि नौ सैंपल सुरक्षित पाए गए हैं, लेकिन ताजा कार्रवाई तमिलनाडु की रिपोर्ट पर आधारित है। मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग (Coldref Cough Syrup Ban) अब केंद्र की टीमों के साथ मिलकर स्थिति पर निगरानी रखे हुए है।

राज्यों ने बढ़ाई सतर्कता

छिंदवाड़ा, राजस्थान के सीकर, भरतपुर और चुरू में बच्चों की मौत के मामले सामने आए। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि कोल्ड्रिफ की सप्लाई सरकारी अस्पतालों में नहीं की जा रही है और निजी अस्पतालों में भी रोक के आदेश दिए गए हैं। उत्तराखंड, पंजाब और बंगाल ने भी अपने-अपने स्तर पर निगरानी तेज कर दी है। झारखंड ने खुदरा और थोक विक्रेताओं को निर्देश दिया है कि वे उपलब्ध प्रतिबंधित कफ सीरप (Coldref Cough Syrup Ban) तुरंत वापस करें।

अन्य राज्यों की कार्रवाई

हिमाचल प्रदेश ने भी एहतियात बरतते हुए बद्दी में तैयार होने वाले ‘नेक्सा डीएस’ कफ सीरप के उत्पादन पर रोक लगा दी है। वहां से लिए गए नमूनों की जांच जारी है। राजस्थान सरकार ने जयपुर स्थित कंपनी कायसन फार्मा की सभी 19 दवाओं पर रोक लगा दी है, जिन्हें मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के तहत वितरित किया जाता था।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यह मामला दवा उत्पादन और गुणवत्ता जांच की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करता है। केंद्र सरकार ने राज्यों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी संदिग्ध बैच को तुरंत बाजार से हटाया जाए और लोगों को सतर्क किया जाए।

उम्र 30, 32 और 36 महिलाओं की ये तिकड़ी मर्दों को करती Target, डिमांड पूरी न होने पर देतीं रेप की धमकी, गिरफ्तार हुईं तो खुला पुराना चिट्ठा
DK Shivakumar : मुख्यमंत्री पद की शपथ से पहले भावुक दिखे डीके शिवकुमार, मां के चरण छूकर लिया आशीर्वाद
Noida Sports City Scam: सीबीआई के निशाने पर नोएडा स्पोर्ट्स सिटी प्रोजेक्ट, 9,000 करोड़ की हेराफेरी का पर्दाफाश, किन पर गिरेगी गाज?
भाई जान की ‘राम मंदिर’ वाली घड़ी पर भड़क उठे मौलाना रजवी, कहा- ‘शरिया के मुताबिक पाप है’
Public Harassment in Patna: बच्ची के साथ घर लौट रही मां को सिरफिरे युवक ने बनाया निशाना, सरेआम छेड़छाड़ से मचा हड़कंप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CGPSC Case
CGPSC Case : सीजीपीएससी मामले में आज अहम कदम, टामन सोनवानी के खिलाफ चार्जशीट की तैयारी

सीजीपीएससी की 2020 और 2021 की राज्य सेवा…

Government Jobs
Government Jobs : सरकारी नौकरी में सैलरी के साथ छुट्टियां भी…❗Gen Z की नजर इन 3 नौकरियों पर

भले ही बदल रही हो, लेकिन नौकरी की…

RRB Recruitment 2026
RRB Recruitment 2026 : RRB भर्ती- आवेदन के अंतिम 5 दिन, 27 सितंबर तक मौका

बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर…

Raipur Ration Shop : राशन दुकानों में चावल की जगह पैसा देने का आरोप, जांच में स्टाक में बड़ी गड़बड़ी
Raipur Ration Shop : राशन दुकानों में चावल की जगह पैसा देने का आरोप, जांच में स्टाक में बड़ी गड़बड़ी

सीजी भास्कर, 22 सितंबर : राजधानी की राशन…

Illegal Liquor
Illegal Liquor : अवैध शराब बेचते युवक गिरफ्तार, 30 पौवा देशी शराब व बिक्री रकम जब्त

कुम्हारी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?