CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Job Scam Arrest Chhattisgarh : नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना, तीन ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार, मालिक की तलाश जारी

Job Scam Arrest Chhattisgarh : नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना, तीन ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार, मालिक की तलाश जारी

By Newsdesk Admin
05/10/2025
Share
Job Scam Arrest Chhattisgarh
Job Scam Arrest Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 5 अक्टूबर। बस्तर और अन्य इलाकों की पढ़ी-लिखी बच्चियों को अच्छी नौकरी का लालच देकर बुलाया गया, लेकिन यहां उन्हें न वेतन मिला और न ही घर जाने की इजाजत। शुक्रवार को बजरंग दल ने पीड़ितों के साथ थाना पहुंचकर प्रदर्शन किया। शनिवार को पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कंपनी के तीन ब्रांच मैनेजर को गिरफ्तार किया है।

दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र की कार्रवाई

पद्मनाभपुर पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में शाहिल्य कश्यप निवासी बिलासपुर, सत्यम पटेल निवासी जबलपुर और राम भरोस साहू (Job Scam Arrest Chhattisgarh) निवासी कवर्धा शामिल हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रकरण का मुख्य आरोपी, कंपनी का मालिक, अब भी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

कैसे दिया गया झांसा

पीड़िताओं ने बताया कि कदम प्लाजा बोरसी स्थित गुडवे इंडियन फैशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा कांकेर, बस्तर, भानुप्रतापपुर, बिलासपुर, धमतरी और बालोद से कई लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर बुलाया गया। उनसे 3,000 रुपये आवेदन शुल्क लिया गया और वादा किया गया कि ट्रेनिंग के दौरान ड्रेस, रहने-खाने की सुविधा और योग्यता अनुसार वेतन मिलेगा। लेकिन जब बच्चियां दुर्ग पहुंचीं तो उन्हें वास्तविकता का सामना करना पड़ा।

प्रताड़ना और धमकियां

बजरंग दल संयोजक रतन यादव के मुताबिक, कंपनी बच्चियों को देर रात तक लड़कों से इंस्टाग्राम पर बातचीत करने के लिए मजबूर करती थी। खाने-पीने की भी उचित व्यवस्था नहीं की गई थी। एक पीड़िता ने आत्महत्या तक की कोशिश की। आरोप है कि बच्चियों को बंधक बनाकर मजदूरी कराई जा रही थी और परिवार से 46,000 रुपये अतिरिक्त मांगे जा रहे थे। इसके अलावा, उनका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी भी दी जा रही थी। वेतन मांगने पर कहा जाता कि अधिक लोगों को जोड़ने पर ही भुगतान किया जाएगा।

100 से ज्यादा पीड़ित

थाना प्रभारी ने बताया कि इस प्रकरण में करीब 100 लोग पीड़ित हैं, जिनमें लड़कियों के साथ लड़के भी शामिल हैं। फिलहाल, गिरफ्तार आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि कंपनी मालिक और अन्य सहयोगियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पद्मनाभपुर पुलिस (Job Scam Arrest Chhattisgarh) ने पीड़ितों को आश्वासन दिया है कि ठगी और प्रताड़ना से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है।

Pension Fraud Racket Exposed: ‘मृत’ दिखाकर जिंदा लोगों की पेंशन उड़ाई, दुर्ग में 1.19 करोड़ का खेल उजागर
Patna Gang Rape : सरेराह दरिंदगी! महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पति के सामने हुई शर्मनाक घटना
चोरी की रकम खाने पीने और शराब के लिए करता था खर्च, पुरानी भिलाई पुलिस ने मिठाई और कपड़ा दुकान में चोरी करने वाले युवक को दबोचा
Crop-Insurance-Scheme : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि
छत्तीसगढ़ को जल्द मिलेगा नया CS: सुब्रत साहू और पिंगुआ रेस में आगे..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hotel Financial Fraud Case
Hotel Financial Fraud Case : रायपुर के होटल में 28 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, दो अकाउंटेंट पर FIR

Hotel Financial Fraud Case : तेलीबांधा पुलिस ने…

Manendragarh Ganja Smuggling Case
Manendragarh Ganja Smuggling Case : कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 9 क्विंटल गांजा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Mankendragarh Ganja Smuggling Case : पुलिस अब गिरफ्तार…

Woman Suspicious Death Case
Woman Suspicious Death Case : बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Woman Suspicious Death Case :पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के…

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

Raigarh House Theft
Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

Raigarh House Theft : घटना के बाद लक्ष्मी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?