CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Honor Killing : प्रेम-प्रसंग से नाराज भाई ने छोटी बहन को नाले में डुबोकर मार डाला

Honor Killing : प्रेम-प्रसंग से नाराज भाई ने छोटी बहन को नाले में डुबोकर मार डाला

By Newsdesk Admin
06/10/2025
Share
Honor Killing
Honor Killing

सीजी भास्कर, 6 अक्टूबर। प्रेम-प्रसंग से नाराज भाई ने सोमवार को 18 वर्षीय छोटी बहन को नाले के पानी में डुबोकर मार डाला। वह बहन को मामा के घर छोड़ने की बात कह सुबह बाइक से निकला था। हत्या के बाद भाई कैंपियरगंज थाने पहुंचा। उसने पुलिसकर्मियों के सामने अपराध स्वीकार करते हुए कहा कि बहन की हरकतों से घर की इज्जत मिट्टी में मिल रही थी। पुलिस ने हत्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

भौराबारी गांव की नित्या यादव रविवार रात भाई आदित्य से विवाद के बाद घर से निकल गई थी। देर रात तक उसकी तलाश होती रही। सोमवार सुबह मां शीला देवी और भाई को नित्या कैंपियरगंज चौराहे पर मिल गई। समझा-बुझाकर उसे घर लाया गया। कुछ देर बाद आदित्य ने मां से कहा कि वह नित्या को मामा के घर छोड़ने जा रहा है। बहन को साथ लेकर निकले आदित्य ने घर से छह किलोमीटर दूर धमीना नाले की पुलिया पर बाइक रोकी। वहां दोनों के बीच कहासुनी हुई।

(Honor Killing) गुस्से में आदित्य ने नित्या को नाले में धकेल दिया और खुद भी कूद गया। उसने तब तक नित्या को पानी में दबाए रखा, जब तक उसकी सांसें थम नहीं गईं। वहां से वह घर लौटा। इसके बाद कैंपियरगंज थाने पहुंच पुलिसकर्मियों को हत्या की पूरी कहानी बताई। पुलिस ने नाले से शव बरामद किया।

गढ़वा जिले के कैंपियरगंज क्षेत्र और गोरखपुर पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया कि नित्या का महराजगंज जिले के रहने वाले युवक से प्रेम संबंध था। (Honor Killing) युवक दूर का रिश्तेदार और पहले आदित्य का मित्र था। परिवारीजन ने नित्या की शादी दूसरी जगह तय कर दी थी। इसके बावजूद दोनों के बीच बातचीत होती रही। यह बात आदित्य को नागवार गुजरी और उसने बहन की हत्या कर दी।

Online Fraud Case : इंस्टाग्राम पर किन्नर गुरूमाता की आईडी से ठगी, छात्र से ऐंठे 1.59 लाख, सुपेला पुलिस ने दर्ज किया केस
सोनम का खूनी खेल : पति की हत्या कर 14 दिन तक इंदौर में छिपी रही, पुलिस ने पर्दाफाश कर दबोचा
Mahadev Betting App case : ईडी की बड़ी कार्रवाई, कारोबारी विकास गर्ग दिल्ली से गिरफ्तार, रायपुर लाकर होगी पूछताछ
अलर्ट! नकली खाद बेचने वालों पर गिरी गाज, सरगुजा में सील हुई दुकान
Korba Farmer Suicide : कर्ज के बोझ से दबे किसान ने खाया ज़हर, इलाज के दौरान मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Teacher Protest Chhattisgarh
Teacher Protest Chhattisgarh : शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने BEO को सौंपा ज्ञापन, 7 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग

शिक्षकों की लंबित समस्याओं के जल्द निराकरण (Teacher…

Youth Congress Election
Youth Congress Election : युवा कांग्रेस चुनाव में ऑनलाइन वोटिंग शुरू, 30 सितंबर तक मतदान; छह पदों पर होगा फैसला

युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू…

Harvard Model United Nations India
Harvard Model United Nations India : 45 किशोरों ने शुरू की अनोखी मुहिम, जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाईं 1500 से ज्यादा किताबें और स्कूल सामग्री

शहर के किशोरों की टीम VolunTeens की पहल…

NEET PG Technical Issue
NEET PG Technical Issue : NEET PG परीक्षा में तकनीकी खामी, 40 कंप्यूटर अचानक हुए बंद, रिस्टार्ट के बाद Google विंडो खुलने से उठे सवाल

परीक्षा केंद्र में NEET PG ऑनलाइन परीक्षा के…

Dadar Nala Accident
Dadar Nala Accident : उफनते दादर नाले में स्कॉर्पियो बही, दो युवक बाल-बाल बचे, शराब के नशे में ड्राइविंग का आरोप

भारी बारिश के बाद उफनते दादर नाले को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?