CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » AI Crime : ट्रिपलआइटी में शर्मनाक कांड…! 36 छात्राओं की तस्वीरों को बनाया अश्लील, लैपटॉप से मिले हजारों फोटो

AI Crime : ट्रिपलआइटी में शर्मनाक कांड…! 36 छात्राओं की तस्वीरों को बनाया अश्लील, लैपटॉप से मिले हजारों फोटो

By Newsdesk Admin
08/10/2025
Share
AI Crime
AI Crime

सीजी भास्कर, 8 अक्टूबर। राजधानी रायपुर स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआइटी) के एक छात्र ने अपने ही संस्थान की 36 छात्राओं की तस्वीरों को (AI Crime) आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) की मदद से एडिट कर उन्हें अश्लील रूप में तैयार किया। जांच में आरोपी के लैपटाप और मोबाइल से करीब 1000 से अधिक फर्जी फोटो और वीडियो बरामद हुए हैं।

जानकारी के अनुसार छात्र कई महीनों से इस शर्मनाक हरकत को अंजाम दे रहा था। वह इंस्टाग्राम, फेसबुक और लिंक्डइन जैसी सोशल मीडिया साइट्स से छात्राओं की प्रोफाइल फोटो डाउनलोड कर उन्हें (AI Crime) एआइ टूल्स की मदद से मार्फ करता था। इन तस्वीरों को अश्लील रूप देने के बाद वह अपने निजी लैपटॉप और क्लाउड सर्वर पर सेव कर रखता था।

छात्राओं ने उठाई आवाज, संस्थान ने किया निलंबन

जब कुछ छात्राओं को इस गंदी हरकत की भनक लगी तो उन्होंने ट्रिपलआइटी प्रबंधन को लिखित शिकायत दी। शिकायत मिलते ही संस्थान ने आरोपी छात्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और जांच समिति गठित कर दी। हालांकि, पीड़ित छात्राओं ने आरोप लगाया कि संस्थान ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई और मामले को आंतरिक जांच बताकर दबाने की कोशिश की जा रही है।

छात्राओं का कहना है कि यदि मामले की एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो आरोपी छात्र द्वारा फोटो को ऑनलाइन लीक करने का खतरा बना रहेगा। उन्होंने मांग की है कि साइबर पुलिस की मदद से आरोपी के लैपटॉप, मोबाइल और (AI Crime) क्लाउड डेटा की विस्तृत जांच कराई जाए और सभी आपत्तिजनक फोटो-वीडियो डिलीट करवाए जाएं।

फोटो बेचने की भी साजिश का शक

सूत्रों के अनुसार आरोपी छात्र न केवल इन तस्वीरों को एडिट करता था, बल्कि संभवतः इन्हें (AI Crime) अवैध रूप से बेचने की भी योजना बना रहा था। जानकारी यह भी सामने आई है कि वह पहले से संस्थान के कार्यक्रमों के दौरान फोटो खींचकर अपने पास रखता था, जिन्हें बाद में एडिट कर अश्लील बनाता था।

ट्रिपलआइटी के डायरेक्टर डॉ. ओमप्रकाश व्यास ने कहा कि आरोपी छात्र को निलंबित कर दिया गया है और मामले की प्रारंभिक जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट पुलिस को सौंपी जाएगी। मामले के सार्वजनिक होने के बावजूद अब तक किसी भी छात्रा या संस्थान की ओर से पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। इससे यह अंदेशा बढ़ गया है कि (AI Crime) आरोपी छात्र के डिजिटल सबूत नष्ट किए जा सकते हैं। साइबर सेल ने भी इस पूरे मामले पर निगरानी बढ़ा दी है और डिजिटल सबूत सुरक्षित रखने की अपील की है।

भिलाई के व्यवसायी से ठगी, 10 हजार में खरीदी पेन ड्राइव, सभी में अंदर स्टोरेज चिप ही नहीं, प्लानिंग के साथ दो युवकों ने पहनाई टोपी
Mahasamund Drug Bust : महासमुंद में 2 करोड़ से ज्यादा का नशा पकड़ा, पुलिस ने अंतरराज्यीय तस्करी का किया पर्दाफाश
कवासी लखमा से रायपुर सेंट्रल जेल में मिले सचिन पायलट:महंत, बैज, जांगिड़ भी रहे मौजूद; कांग्रेस भवन में पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की लेंगे बैठक
Mahataari Vandan Yojana 24th Installment: नारायणपुर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जारी की 641 करोड़ की राशि
बेटी की शादी के दो दिन बाद पिता ने की खुदकुशी, पेड़ से लटकती मिली लाश, कर्ज बनी वजह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

King Cobra Rescue : बाथरूम से निकला 6 फीट का किंग कोबरा, रेस्क्यू टीम ने पकड़ा
King Cobra Rescue : बाथरूम से निकला 6 फीट का किंग कोबरा, रेस्क्यू टीम ने पकड़ा

सीजी भास्कर, 16 अगस्त : कोरबा के अजगरबहार…

Chhattisgarh Electricity Bill Protest : स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का घर-घर अभियान
Chhattisgarh Electricity Bill Protest : स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का घर-घर अभियान

छत्तीसगढ़ में बढ़ते बिजली बिल (Electricity Bill Protest),…

BSP Scrap Theft Case : बीएसपी लोहा चोरी मामले में पूर्व GM हिमांशु भूषण मलिक को हाई कोर्ट से जमानत
BSP Scrap Theft Case : बीएसपी लोहा चोरी मामले में पूर्व GM हिमांशु भूषण मलिक को हाई कोर्ट से जमानत

सीजी भास्कर, 16 अगस्त : भिलाई स्टील प्लांट…

Abujhmarh Independence Day : जहां तिरंगे से डरते थे ग्रामीण, वहां पहली बार शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज
Abujhmarh Independence Day : जहां तिरंगे से डरते थे ग्रामीण, वहां पहली बार शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज

अबूझमाड़ के बोटेर गांव में इस बार स्वतंत्रता…

Job Fraud in Chhattisgarh
Job Fraud in Chhattisgarh : नौकरी का झांसा देकर 8.95 लाख की ठगी, वर्दी दिखाकर युवाओं को फंसाया

Job Fraud in Chhattisgarh : पुलिस के मुताबिक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?