CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Human Tragedy : जन्मदिन बना अंतिम संस्कार का दिन, जब पिता ने मृत बेटी की अंतिम इच्छा पूरी की

Human Tragedy : जन्मदिन बना अंतिम संस्कार का दिन, जब पिता ने मृत बेटी की अंतिम इच्छा पूरी की

By Newsdesk Admin
08/10/2025
Share
Human Tragedy
Human Tragedy

सीजी भास्कर, 08 अक्टूबर। “कभी सोचा नहीं था कि जिस दिन बेटी केक काटेगी, उसी दिन उसे मुखाग्नि दूंगा…” — यह शब्द थे उस असहाय पिता के, जिसकी 14 वर्षीय बेटी आदित्री भट्टाचार्य (Human Tragedy) का जन्मदिन मंगलवार को था। नियति इतनी क्रूर निकली कि उसी दिन पिता को बेटी की अंतिम यात्रा में अग्नि देनी पड़ी।

रविवार शाम चिल्फी थाना क्षेत्र के अकलघरिया के पास बोलेरो-ट्रक की आमने-सामने टक्कर में मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों शव करीब 43 घंटे तक अस्पताल में बिना फ्रीजर रखे पड़े रहे, जिससे परिजनों का दुःख और गहरा गया। मंगलवार को जब कवर्धा के लोहारा रोड मुक्तिधाम में मां परम भट्टाचार्य और बेटी आदित्री (Human Tragedy) का अंतिम संस्कार हुआ, तो वहां मौजूद हर आंख नम थी। पिता ने बेटी की “अंतिम इच्छा” पूरी करते हुए — जन्मदिन पर मुक्तिधाम में ही केक काटा और अपनी नन्ही परी को अंतिम विदाई दी।

हादसे में पांच की मौत, पांच घायल

इस भयावह सड़क हादसे में कुल पांच लोगों की मौत हुई और पांच घायल हुए। मृतकों में परम भट्टाचार्य (46), आदित्री भट्टाचार्य (14), पोपी बर्मन (48), अन्वेषा सोम (41) और ड्राइवर अजय कुशवाहा शामिल हैं। ये सभी कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के निवासी थे जो कान्हा केसली से लौटते समय बोलेरो में सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घायलों में अरनदीप दास (10), मुनमुन बेग (42), रिताभास सरकार (17), अद्रिका भट्टाचार्य (18) और सुप्रीति मांझी (19) शामिल हैं, जो कवर्धा जिला अस्पताल में उपचाररत हैं। चिकित्सकों के अनुसार सभी की स्थिति अब सामान्य है।

43 घंटे तक शव बिना फ्रीजर, अस्पताल की लापरवाही उजागर

इस हादसे का सबसे पीड़ादायक पहलू यह रहा कि चार शवों को बोड़ला अस्पताल में 24 घंटे तक बिना फ्रीजर और बर्फ के खुले कमरे में रखा गया। अस्पताल परिसर में दुर्गंध और संक्रमण का खतरा (Human Tragedy) बढ़ गया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे गए। दो शव कोलकाता ले जाए गए, जबकि मां-बेटी का अंतिम संस्कार कवर्धा में किया गया। जब मुक्तिधाम में चिता जल रही थी, उसी वक्त पिता ने बेटी का जन्मदिन मनाने के प्रतीकस्वरूप केक काटा। दृश्य इतना मार्मिक था कि वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें भर आईं।

व्यवस्था की कमी पर सीएमएचओ ने मानी गलती

कवर्धा के सीएमएचओ ने स्वीकार किया कि जिले में शव संरक्षण की व्यवस्था सीमित है। उन्होंने सभी ब्लॉक बीएमओ को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। हादसे के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जिलेभर में शव संरक्षण, फ्रीजर और मॉर्चरी सिस्टम की समीक्षा शुरू कर दी है।

आगामी जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में इस विषय पर विशेष चर्चा होगी। प्रशासन ने लक्ष्य रखा है कि हर ब्लॉक अस्पताल में कम से कम दो फ्रीजर यूनिट और एक स्थायी मॉर्चरी कक्ष स्थापित किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी मानव संवेदना को झकझोर देने वाली घटनाएं (Human Tragedy) दोबारा न हों।

Tourist Bus Accident Chhattisgarh: तिरुपति यात्रा पर निकली बस हादसे का शिकार, राजनांदगांव के युवक की मौत
Dhamtari Python Rescue : खेत में दबा कुछ हिलने लगा, खुदाई हुई तो सामने आया 10 फीट लंबा खौफनाक नज़ारा
फर्जी हस्ताक्षर कर किसान के खाते से 8 लाख निकाले:14 दिन के अंदर 4 बार लेन-देन हुए; बैंक कर्मी पर रिश्वत मांगने का आरोप
Old Mutation Cancelled : रायपुर संभागायुक्त ने 48 साल पुराना नामांतरण किया निरस्त
Microlight Flight Training: देवभोग के 7 NCC कैडेट्स ने जगदलपुर के आसमान में रचा नया इतिहास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shree Cement Project
Shree Cement Project : श्री सीमेंट परियोजना के विरोध में किसान नेता को धमकी, परिवार समेत जान से मारने की चेतावनी

श्री सीमेंट परियोजना के विरोध में चल रहे…

Anganwadi Pre School Kit
Anganwadi Pre School Kit : बजट के इंतजार में अटकी आंगनबाड़ी किट की खरीदी, 10 लाख बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

Anganwadi Pre School Kit : -स्कूल किट की…

Sugar Price Hike in India
Sugar Price Hike in India : चीनी के दामों ने बढ़ाई चिंता, कई शहरों में 60 से 74 रुपए किलो तक पहुंची कीमत

Sugar Price Hike in India:

High Tension Tower Incident
High Tension Tower Incident : भाई से विवाद के बाद हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, 2 घंटे तक चलता रहा ड्रामा

High Tension Tower Incident : परिजनों, ग्रामीणों और…

Raipur Knife Murder Case
Raipur Knife Murder Case : मामूली विवाद के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या, दो हमलावर फरार

Raipur Knife Murder Case :पुलिस प्रशासन से नशे…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?