CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Balodabazar Administration : लापरवाही पर 4 कर्मचारियों को एसडीएम ने जारी हुआ नोटिस

Balodabazar Administration : लापरवाही पर 4 कर्मचारियों को एसडीएम ने जारी हुआ नोटिस

By Newsdesk Admin
17/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 17 जनवरी। बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी (Balodabazar Administration) के निर्देशानुसार जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और प्रभावी बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। विशेष रूप से अवैध धान परिवहन और बिचौलियों की गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न जांच नाकों पर सख्ती बरती जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को एसडीएम कसडोल आर.आर. दुबे एवं तहसीलदार विवेक पटेल ने अवरई एवं कुरकुटी जांच नाका का संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण (Balodabazar Administration) के दौरान अधिकारियों ने नाकों पर तैनात कर्मचारियों की उपस्थिति, ड्यूटी रजिस्टर, वाहनों की जांच प्रक्रिया और आवक-जावक नियंत्रण से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान यह पाया गया कि कुछ कर्मचारी अपने कर्तव्यों का सही ढंग से पालन नहीं कर रहे थे, जिससे (अवैध धान परिवहन) की आशंका को पूरी तरह से नकारा नहीं जा सकता।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जांच नाकों पर अवैध व्यापार एवं धान की अनियमित आवक-जावक को नियंत्रित करने के लिए नियुक्त कर्मचारियों द्वारा नियमों की अनदेखी की जा रही थी। ड्यूटी के दौरान सतर्कता में कमी, दस्तावेजों की समुचित जांच न होना और रिपोर्टिंग व्यवस्था में लापरवाही सामने आई। इसे गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की।

इस संबंध में जांच चौकी प्रभारी अवरई प्रहलाद सिंह कैवर्त्य, जांच चौकी प्रभारी गिधौरी रविशंकर तिवारी, जांच चौकी प्रभारी रिकोकला आकाश पाटले तथा जांच चौकी प्रभारी नरधा कुरकुटी नाका संजय नेताम को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सभी संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत (अवैध धान परिवहन) से जुड़े प्रकरणों, वाहनों की जांच तथा आवक नियंत्रण की विस्तृत जानकारी तीन दिवस के भीतर प्रस्तुत करें।

एसडीएम कसडोल आर.आर. दुबे ने मौके पर स्पष्ट निर्देश दिए कि धान खरीदी से जुड़ी किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच नाकों पर तैनात कर्मचारियों को 24 घंटे सतर्क रहते हुए प्रत्येक वाहन की जांच करने, वैध दस्तावेजों का सत्यापन करने और संदेहास्पद गतिविधियों की तत्काल सूचना उच्च अधिकारियों को देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि (अवैध धान परिवहन) न केवल शासन की खरीदी व्यवस्था को प्रभावित करता है, बल्कि वास्तविक किसानों के हितों पर भी प्रतिकूल असर डालता है।

इसी क्रम में एसडीएम बलौदाबाजार प्रकाश कोरी ने भी लवन तहसील अंतर्गत ग्राम पण्डरिया स्थित चेक पोस्ट का निरीक्षण (Balodabazar Administration) कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने, नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने और किसी भी प्रकार की अनियमितता की स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि (अवैध धान परिवहन) पर रोक लगाने के लिए आगे भी इस तरह के औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे।

Dubai Situation Update: ईरान-इजराइल तनाव के बीच दुबई से लौटे भारतीयों ने बताई जमीनी हकीकत
विधायक रिकेश के प्रस्ताव पर 7 करोड़ की स्वीकृति, नेहरू नगर से सुपेला अंडरब्रिज तक बनेगी रेल लाईन के पैरेलल रोड
CG Congress Breaking 🔵 फिर बढ़ सकता है भूपेश का कद, राष्ट्रीय संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलने के संकेत, छत्तीसगढ़ संगठन में भी हो सकते हैं बदलाव
Chhattisgarh Historical Discovery : रायपुर के राजकुमार कॉलेज में मिला इतिहास का अनमोल खजाना
Crime News: सिर कुचलकर युवक की हत्या, पुरानी रंजिश बनी वजह – पिता गिरफ्तार, बेटा फरार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rajiv Shukla reached the Congress headquarters : नेताओं से की मुलाकात

Rajiv Shukla reached the Congress headquarters

District members and sarpanches protest against the administration : 10 दिन में मांगें पूरी नहीं हुईं तो तालाबंदी की चेतावनी

District members and sarpanches protest against the administration

Rumors of petrol running out in Raipur create panic : फ्यूल स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, बिलासपुर के 13 पेट्रोल पंप हुए ड्राई

Rumors of petrol running out in Raipur create…

Opium smuggling gang busted : झारखंड से लाकर शहर में खपाते थे नशा

Opium smuggling gang busted

Inter-state theft gang busted : छत्तीसगढ़ पुलिस ने राजस्थान से मास्टरमाइंड को दबोचा, 4 बड़ी चोरियों का खुलासा

Inter-state theft gang busted

You Might Also Like

Elephant Attack Survival
छत्तीसगढ़

Elephant Attack Survival : हाथी के दल से सामने आया युवक, सांसें थमीं… फिर हुआ चमत्कार

14/09/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

13 अगस्त से छत्तीसगढ़ में तेज बारिश की वापसी: बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम तैयार, सरगुजा-बस्तर में आज से बौछारें

11/08/2025
छत्तीसगढ़

Student Protest Against Teacher 2025: दंतेवाड़ा स्कूल में टीचर के अपशब्दों से भड़के छात्र, बोले–जब तक हटेंगी शिक्षक, पढ़ाई नहीं करेंगे

11/10/2025
NCERT Books Mandatory
छत्तीसगढ़शिक्षा

NCERT Books Mandatory : कक्षा 5वीं–8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा अनिवार्य, एनसीईआरटी व राज्य पुस्तकों से ही पढ़ाई के निर्देश

07/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?