CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Tribal Development Department Order : बार-बार की त्रुटियों के बाद सरकार सख्त, आदिवासी विभाग की ‘ठेका’ भूमिका पर रोक

Tribal Development Department Order : बार-बार की त्रुटियों के बाद सरकार सख्त, आदिवासी विभाग की ‘ठेका’ भूमिका पर रोक

By Newsdesk Admin
09/10/2025
Share
Tribal Development Department Order
Tribal Development Department Order

सीजी भास्कर, 9 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ शासन ने आदिम जाति विकास विभाग के अधिकारियों को अन्य विभागों या अतिरिक्त मदों के कार्यों के लिए क्रियान्वयन एजेंसी (Tribal Development Department Order) बनाने पर आगामी आदेश तक पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा द्वारा सभी कलेक्टरों और सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को जारी किया गया है।

आदेश में बताया गया है कि डीएमएफ, सीएसआर, सांसद एवं विधायक निधि जैसे विभिन्न मदों के अंतर्गत अब तक कई विभागीय एवं बाहरी कार्य (Tribal Development Department Order) आदिम जाति विकास विभाग के माध्यम से कराए जाते रहे हैं। लेकिन विभागीय अधिकारियों को अन्य विभागों के वित्तीय और तकनीकी नियमों की पूर्ण जानकारी न होने से कई बार प्रक्रियागत त्रुटियां और अनियमितताएं सामने आई हैं, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर प्रश्न उठे हैं।

प्रमुख सचिव ने कहा है कि विभाग पहले से ही कई महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे छात्रवृत्ति, छात्रावास, कौशल विकास और वनवासियों की सामाजिक-आर्थिक उन्नति से संबंधित कार्यक्रमों पर काम कर रहा है। ऐसे में सीमित अमले के कारण अतिरिक्त कार्यों का बोझ विभागीय दक्षता को प्रभावित कर रहा था। इसी कारण सरकार ने अन्य विभागों के कार्यों के लिए आदिम जाति विकास विभाग के अधिकारियों को क्रियान्वयन एजेंसी (Tribal Development Department Order) बनाने पर रोक लगाई है।

अधिकारियों को दी गई नई जिम्मेदारी और प्रशिक्षण के निर्देश Tribal Development Department Order

आदेश में यह भी उल्लेख है कि यदि किसी भी विभागीय या गैर-विभागीय मद से कार्य कराना आवश्यक हो तो वह केवल जेम पोर्टल (Government e-Marketplace) में उपलब्ध सामग्री, निविदा समिति की देखरेख और तकनीकी विशेषज्ञों की सहायता से ही किया जाएगा।

सभी जिलों के विभागीय अधिकारियों को वित्तीय निर्देश, भंडार क्रय नियम और निर्माण कार्य नियमावली के अनुरूप काम करने के लिए वाणिज्य, लोक निर्माण विभाग और अन्य संबंधित संस्थाओं के साथ नियमित प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं (Tribal Development Department Order)। बोरा ने कहा है कि यह कदम विभाग की पारदर्शिता, जवाबदेही और प्रशासनिक सुदृढ़ता को बनाए रखने के लिए लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी अधिकारी द्वारा इस आदेश का उल्लंघन पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी ।

Surajpur Murder Case : शराब के नशे में पिता से हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से कर दी हत्या; कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद
BJP News : छत्तीसगढ़ में भाजपा को बनाने हैं 50 लाख सदस्य, इस तरह पूरा किया जाएगा लक्ष्य, सितंबर माह में ऐसे चलेगा अभियान
Rajnandgaon Housing Scam : नगर निगम का बाबू बनकर ठगी, मकान दिलाने के नाम पर 8 लाख से ज्यादा ऐंठे
Chhattisgarh RTE Seats Controversy: 85 हजार से 55 हजार कैसे हुईं सीटें? हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
Durg Panchayat Violence : पंचायत भवन में उपसरपंच पर हमला, डंडों से पिटाई की वारदात CCTV में कैद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Property Dispute Assault
Property Dispute Assault : गौरेला में मकान के विवाद में बहन-भाई पर हमला, महिला हुई बेहोश; 4 पर FIR

Property Dispute Assault  पीड़ित की शिकायत पर गौरेला…

PM Modi Birthday Diya Event : छत्तीसगढ़ में PM मोदी के जन्मदिन पर 27.25 लाख दीये जलाने की तैयारी, कांग्रेस का विरोध

PM Modi Birthday Diya Event :भाजपा के सेवा…

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?