CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Vijay Bomb Threat Chennai : विजय के घर पर बम रखा है’, सुबह-सुबह आया धमकी भरा कॉल, जब पुलिस ने कोने-कोने की तलाशी ली तो…

Vijay Bomb Threat Chennai : विजय के घर पर बम रखा है’, सुबह-सुबह आया धमकी भरा कॉल, जब पुलिस ने कोने-कोने की तलाशी ली तो…

By Newsdesk Admin
09/10/2025
Share
Vijay Bomb Threat Chennai
Vijay Bomb Threat Chennai

सीजी भास्कर, 9 अक्टूबर। चेन्नई के नीलंकरई में मशहूर एक्टर और टीवीके प्रमुख विजय के आवास को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। गुरुवार सुबह धमकी भरा कॉल आया, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम से संपर्क कर कहा कि विजय के घर (Vijay Bomb Threat Chennai) में बम रखा गया है। इसके बाद कॉल तुरंत काट दिया गया। बम की सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और आवास की गहन तलाशी ली। आसपास के इलाके को भी खाली कराया गया। तलाशी अभियान के दौरान (Vijay Bomb Threat Chennai) स्निफर डॉग्स की मदद से हर कोने की जांच की गई, लेकिन कोई विस्फोटक नहीं मिला।

अधिकारी बोले- धमकी भरा कॉल फर्जी था

अधिकारियों ने पुष्टि की कि धमकी भरा कॉल फर्जी था। पुलिस ने कॉल करने वाले की पहचान और स्थान का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। मामले की गहन छानबीन जारी है। इससे पहले 28 सितंबर को विजय को धमकी भरे ईमेल भेजे गए थे। विजय को मिले इस मेल की जांच के लिए पुलिस और सुरक्षा बलों की एक टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह मामला किसी शरारती तत्व द्वारा फैलाया गया झूठा अलर्ट प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस इसे हल्के में नहीं ले रही।

स्निफर डॉग्स और बम स्क्वॉड ने की घंटों तलाशी

बम स्क्वॉड की टीम को तुरंत मौके पर बुलाया गया। स्निफर डॉग्स की मदद से विजय के घर की हर दिशा में गहन जांच पड़ताल की गई। सुरक्षा बलों की यह कार्रवाई कई घंटे तक चली, लेकिन जांच में कोई संदिग्ध या खतरनाक वस्तु नहीं मिली। अधिकारियों ने साफ किया कि भेजा गया धमकी वाला ईमेल केवल एक धोखा था, जिसका मकसद अफरातफरी फैलाना था।

यह ईमेल किसने और क्यों भेजी, इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस की साइबर सेल इस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जा सके। विजय के घर पर लगातार बढ़ रही सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने पूरे इलाके में गश्त बढ़ा दी है। वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि “हम किसी भी सूचना को नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते। सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

कॉल करने वाले की तलाश में जुटी पुलिस

इस बीच गुरुवार को एक बार फिर बम की धमकी का कॉल प्राप्त होना, पुलिस और सुरक्षा बलों के लिए चुनौती बन गया है। हालांकि जांच में कॉल फर्जी साबित हुई है, लेकिन वरिष्ठ अधिकारी कॉल करने वाले की पहचान में जुटे हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आरोपी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। गौरतलब है कि तमिलनाडु के करूर में टीवीके की रैली के दौरान मची भगदड़ के बाद से अभिनेता से नेता बने विजय को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। उस हादसे में 41 लोगों की जान गई थी, जबकि सैकड़ों घायल हुए थे। पुलिस की जांच जारी है और साइबर सेल कॉल के सोर्स को ट्रेस कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि “भले ही कॉल झूठा हो, लेकिन यह गंभीर अपराध है, और दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी।”

औरंगजेब की तुलना भगवान परशुराम से… कांग्रेस नेत्री पोस्ट के बाद मचा बवाल, पार्टी ने दिया अल्टीमेटम
प्रशासन की निगरानी में अवैध धार्मिक संरचना पर दौड़ा बुलडोजर, सिंचाई विभाग की जमीन पर था कब्जा, डीएम के आदेश पर तोड़ा गया
Jashpur Bus Accident: जशपुर में दर्दनाक बस हादसा, सीएम विष्णुदेव साय ने जताया शोक, घायलों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश
Condemnation motion on women reservation in Bilaspur : 15 मिनट में खत्म हुई सामान्य सभा
Trump Big Decision: ट्रंप से फाइट का इफेक्ट! अमेरिका ने रोक दी यूक्रेन को जंग में दी जा रही मदद, अब क्या करेंगे जेलेंस्की?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vaishali Nagar Maid Service : घरेलू सहायिका ढूंढने नहीं भटकेंगे परिवार, कमल सेतु से एक घंटे में मिलेंगे 100+ विकल्प
Vaishali Nagar Maid Service : घरेलू सहायिका ढूंढने नहीं भटकेंगे परिवार, कमल सेतु से एक घंटे में मिलेंगे 100+ विकल्प

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के परिवारों को घरेलू…

Hotel Financial Fraud Case
Hotel Financial Fraud Case : रायपुर के होटल में 28 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, दो अकाउंटेंट पर FIR

Hotel Financial Fraud Case : तेलीबांधा पुलिस ने…

Manendragarh Ganja Smuggling Case
Manendragarh Ganja Smuggling Case : कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 9 क्विंटल गांजा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Mankendragarh Ganja Smuggling Case : पुलिस अब गिरफ्तार…

Woman Suspicious Death Case
Woman Suspicious Death Case : बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Woman Suspicious Death Case :पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के…

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?