CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Money Laundering Case : ईडी की कार्रवाई में रायपुर बना देशभर में अग्रणी, 8,000 करोड़ की मनी लांड्रिंग उजागर, 2,311 करोड़ रुपये फ्रीज और 13 गिरफ्तारियां

Money Laundering Case : ईडी की कार्रवाई में रायपुर बना देशभर में अग्रणी, 8,000 करोड़ की मनी लांड्रिंग उजागर, 2,311 करोड़ रुपये फ्रीज और 13 गिरफ्तारियां

By Newsdesk Admin
09/10/2025
Share
Money Laundering Case
Money Laundering Case

सीजी भास्कर, 9 अक्टूबर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई में रायपुर जोनल कार्यालय देशभर में अग्रणी बन गया है। बीते महीनों में देश के 28 शहरों में की गई बड़ी छापेमारी कार्रवाई में रायपुर ने मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद जैसे बड़े महानगरों को भी पीछे छोड़ दिया है। यहां पर लगभग 8,000 करोड़ रुपये की मनी लांड्रिंग (Money Laundering Case) का खुलासा किया गया है।

ईडी की टीम ने बताया कि रायपुर से जुड़े महादेव ऑनलाइन बेटिंग एप (Money Laundering Case) के माध्यम से हुए वित्तीय अपराधों में अब तक 2,311 करोड़ रुपये की संपत्तियां फ्रीज की जा चुकी हैं और 13 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी गिरफ्तारियां ईडी द्वारा दर्ज मनी लांड्रिंग और साइबर फ्रॉड से जुड़े मामलों के तहत की गई हैं।

दरअसल, ईडी ने देशभर में मनी लांड्रिंग और साइबर अपराधों पर शिकंजा कसने के लिए अब तक का सबसे बड़ा राष्ट्रीय अभियान शुरू किया है। श्रीनगर में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में ईडी प्रमुख राहुल नवीन ने जानकारी दी कि एजेंसी ने वर्ष 2020 से अब तक लगभग 28,000 करोड़ रुपये की अवैध कमाई और 8,500 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियों की पहचान की है। अब तक 106 से अधिक गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं। ईडी ने स्पष्ट किया है कि विदेशों से ऑपरेट हो रहे गिरोहों को भी इस अभियान के दायरे में लाया जा रहा है।

रायपुर सबसे आगे, मुंबई-दिल्ली-हैदराबाद पीछे

ईडी का रायपुर जोनल कार्यालय (Money Laundering Case) वर्तमान में देश का सबसे बड़ा साइबर वित्तीय अपराध जांच केंद्र बनकर उभरा है। यहां के अधिकारी न केवल महादेव एप से जुड़े बड़े नेटवर्क की तह तक पहुंच रहे हैं, बल्कि कई अंतरराष्ट्रीय ट्रांजेक्शन चैनलों को भी ट्रेस कर चुके हैं।

तुलनात्मक रूप से देखें तो मुंबई कार्यालय 6,000 करोड़ रुपये, दिल्ली की दो हाई-इंटेंसिटी यूनिट्स 5,300 करोड़ रुपये और हैदराबाद कार्यालय 2,600 करोड़ रुपये के मामलों की जांच कर रहे हैं। वहीं, रायपुर कार्यालय ने अकेले 8,000 करोड़ रुपये के घोटाले को उजागर करते हुए देश में अपनी सबसे मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।

महादेव सट्टा एप बना देश का सबसे बड़ा मामला

रायपुर कार्यालय वर्तमान में देश के सबसे बड़े और चर्चित महादेव सट्टा एप (Money Laundering Case) प्रकरण की जांच कर रहा है। इस केस में 160 से अधिक स्थानों पर छापे मारे जा चुके हैं, जिनमें 19 करोड़ रुपये नकद, 17 करोड़ रुपये के कीमती आभूषण और संपत्तियां जब्त की गई हैं। इसके साथ ही विभिन्न बैंक और डीमैट खातों में रखे 2,311 करोड़ रुपये को फ्रीज किया गया है।

ईडी सूत्रों ने बताया कि जांच में यह भी सामने आया है कि एप के मुख्य संचालक सौरभ चंद्राकर और उसका साथी रवि उप्पल दुबई में बैठकर पूरे नेटवर्क को नियंत्रित कर रहे थे। इनके खिलाफ प्रत्यर्पण प्रक्रिया जारी है और भारत सरकार ने इंटरपोल के माध्यम से रेड कॉर्नर नोटिस की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

फैक्ट फाइल
कार्यालय जांच राशि
रायपुर 8,000 करोड़ रुपये
मुंबई 6,000 करोड़ रुपये
दिल्ली 5,300 करोड़ रुपये
हैदराबाद 2,600 करोड़ रुपये
महादेव एप केस में अब तक की कार्रवाई

160 से ज्यादा जगहों पर छापे

19 करोड़ रुपये नकद जब्त

17 करोड़ रुपये के कीमती आभूषण व संपत्तियां बरामद

बैंक और डीमैट खातों में रखे 2,311 करोड़ रुपए फ्रीज

अब तक 13 गिरफ्तारियां

मुख्य आरोपित सौरभ चंद्राकर और उसके साथी के यूएई से प्रत्यर्पण की प्रक्रिया जारी

ईडी अधिकारियों का कहना है कि रायपुर जोनल यूनिट ने न केवल इस पूरे नेटवर्क की आर्थिक लेयरिंग को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि मनी लांड्रिंग (Money Laundering Case) अब सिर्फ मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि देश के छोटे राज्यों में भी इसका जाल फैल चुका है। इस उपलब्धि के बाद रायपुर ईडी जोन को “मॉडल यूनिट” के रूप में अन्य राज्यों के लिए आदर्श बनाया जा रहा है।

Mysterious Deaths in Chhattisgarh Village : गड़े धन और नरबलि की आशंका, 8 रहस्यमयी मौतों का इंतजार कर रहा सच
Poetry Kumbh Raipur : मंच पर छाए वसीम बरेलवी, मामे खान के गीतों पर झूमा रायपुर
DNA Murder Case Raipur: डेढ़ साल बाद खुली हत्या की गुत्थी, पिता-पुत्र गिरफ्तार
Indigo Flight Diverted : दिल्ली–रायपुर इंडिगो फ्लाइट भुवनेश्वर डायवर्ट, यात्रियों में नाराजगी बढ़ी
Dial 112 constable attacked in Bilaspur : नशे में धुत युवक ने डंडे से फोड़ा सिर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Child Marriage Awareness
Child Marriage Awareness : बाल विवाह के खिलाफ रायपुर में जागरूकता कार्यक्रम, 500+ छात्रों ने ली शपथ

Child Marriage Awareness : कार्यक्रम की शुरुआत बाल…

Patna Charlapalli Special Train
Patna Charlapalli Special Train : पटना-चर्लपल्ली स्पेशल दिसंबर तक चलेगी, 10 ट्रेनों के समय में बदलाव

Patna Charlapalli Special Train : पटना-चर्लपल्ली-पटना के बीच…

Chhattisgarh Board of Visitors
Chhattisgarh Board of Visitors : जेल बंदियों की शिकायतों के लिए बनेगा बोर्ड ऑफ विजिटर्स, जिला जज होंगे अध्यक्ष

Chhattisgarh Board of Visitors : बोर्ड बंदियों की…

Modi Putin Meeting
Modi Putin Meeting : मोदी-पुतिन की 45 मिनट बैठक, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे; Su-57 डील पर नजर

Modi Putin Meeting :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस…

Police Officers Transfer
Police Officers Transfer : जांजगीर-चांपा में चार पुलिस अधिकारियों के तबादले

अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?