सीजी भास्कर, 16 अगस्त। वर्ष 2000 में नगर पालिक निगम के प्रथम चुनाव में पार्षद और एमआईसी में बाजार समिति के पहले प्रभारी स्व. मंगा सिंह की आज जयंती है। मंगा सिंह ने अपने पार्षदीय कार्यकाल में भिलाई शहर के विकास और उसे सजाने संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके इसी कार्यकाल और कर्मठता की स्मृति में नगर पालिक निगम की वर्तमान एमआईसी ने आकाशगंगा सुपेला थोक सब्जी मंडी का नामकरण मंगा सिंह के नाम करने का निर्णय लिया है। यह प्रस्ताव एमआईसी में पारित होने के बाद निगम महापौर नीरज पाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इसी तरह गदा चौक से निजामी चौक फरीद नगर जाने वाली सड़क का नामकरण पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम से होगा। नगर पालिक निगम भिलाई की एमआईसी बैठक में यह दोनों प्रस्ताव पारित हो गए हैं। महापौर नीरज पाल ने कहा कि आज मंगा सिंहजी की जयंती पर यह निर्णय लेकर निगम परिवार ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। एमआईसी में पारित होने के बाद अब यह प्रस्ताव निगम की सामान्य सभा बैठक में शामिल किया जाएगा और वहां सहमति बनने के बाद जल्द इस निर्णय को कार्यरूप में परीणित किया जाएगा। स्व. मंगा सिंह के साथ निगम में पार्षद रहे उनके साथियों ने एमआईसी के इस निर्णय का स्वागत किया है।
Big Breaking : पूर्व पार्षद मंगा सिंह के नाम होगी सुपेला की थोक सब्जी मंडी, आज जयंती पर एमआईसी बैठक में सर्वसम्मति से हुआ निर्णय, जानिए भिलाई का फरीद नगर मार्ग किस विभूति के नाम से जाना जाएगा…..?

Quick Link
ताजा खबरें
Indian Stock Market : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, कंपनियों का मार्केट कैप 502 लाख करोड़ के पार; FII ने 5 दिन में लगाए ₹35,781 करोड़
Indian Stock Market : वैश्विक बाजारों की स्थिति…
Heroin Supply Ringleader Arrested : बिलासपुर में हेरोइन सप्लाई करने वाला सरगना गिरफ्तार, पंजाब से जुड़ा नेटवर्क
Heroin Supply Ringleader Arrested : पुलिस का कहना…
Food Department Inspection : रायगढ़ में खाद्य विभाग की जांच, विजय ट्रेडर्स से मिठाई-नमकीन के 4 सैंपल लिए
Food Department Inspection : टीम ने दुकान संचालक…
Food Safety Inspection : दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग की जांच, बालाजी स्वीट्स से बेसन लड्डू और खोवा के सैंपल
दीपावली के त्योहार को देखते हुए बिलासपुर में…
Bijapur Naxal : कर्रेगुट्टा हिल्स में नक्सलियों का बड़ा जखीरा बरामद, जंगल में छिपाकर रखे थे 711 ग्रेनेड लॉन्चर सेल
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों के पुराने…
हमारे बारे में
मुख्य संपादक : डी. सोनी
संपर्क नंबर : +91 8839209556
ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com


