CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Haryana IPS Suicide Case : डीजीपी को हटाकर गिरफ्तारियों पर अड़ीं अमनीत, सीएम बोले– पहले पोस्टमार्टम कराओ, न्याय जरूर मिलेगा

Haryana IPS Suicide Case : डीजीपी को हटाकर गिरफ्तारियों पर अड़ीं अमनीत, सीएम बोले– पहले पोस्टमार्टम कराओ, न्याय जरूर मिलेगा

By Newsdesk Admin
14/10/2025
Share
Haryana IPS Suicide Case
Haryana IPS Suicide Case

सीजी भास्कर, 13 अक्टूबर। हरियाणा में आइपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार की मौत (Haryana IPS Suicide Case) के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अधिकारी की पत्नी, आइएएस अमनीत पी. कुमार अब डीजीपी शत्रुजीत कपूर और रोहतक के पूर्व एसपी नरेंद्र बिजरानिया की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ी हुई हैं। मामले में अब केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले को हस्तक्षेप करना पड़ा है, जिन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और अमनीत दोनों से मुलाकात कर विवाद सुलझाने की कोशिश की ।

अठावले ने कहा कि उनका उद्देश्य पूरन कुमार (Haryana IPS Suicide Case) के परिवार को न्याय दिलाना है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्पष्ट किया है कि परिवार को पूरा न्याय मिलेगा, लेकिन पहले पोस्टमार्टम कराना जरूरी है। पूरन कुमार का शव सात दिन से पोस्टमार्टम के बिना रखा हुआ है। बताया जा रहा है कि पूरन कुमार के अंतिम नोट में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी और डीजीपी शत्रुजीत कपूर समेत 15 उच्च अधिकारियों के नाम दर्ज हैं ।

हरियाणा सरकार के सामने संकट यह है कि यदि एक या दो अधिकारियों को निलंबित या गिरफ्तार किया गया, तो बाकी के खिलाफ भी यही मांग उठेगी, जो फिलहाल संभव नहीं है। रविवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कहा गया कि सरकार पूरी तरह परिवार के साथ है, लेकिन पहले पोस्टमार्टम जरूरी है। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, चाहे वह किसी भी पद पर हो, कार्रवाई की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, अमनीत के भाई और पंजाब के बठिंडा से आम आदमी पार्टी के विधायक अमित रतन कोटफत्ता इस प्रकरण में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं और परिवार को किसी समझौते के लिए तैयार नहीं होने दे रहे। अधिकारियों ने सीएम को रिपोर्ट दी है कि अमनीत मानसिक रूप से अत्यधिक तनाव में हैं और फिलहाल स्वयं निर्णय लेने की स्थिति में नहीं हैं।

सरकार अलर्ट, आंदोलन की आशंका

पूरन कुमार की मौत (Haryana IPS Suicide Case) के मामले में गठित न्याय मोर्चे का 48 घंटे का अल्टीमेटम मंगलवार शाम समाप्त हो रहा है। रविवार को चंडीगढ़ में हुई महापंचायत में फैसला लिया गया था कि यदि तब तक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन छेड़ा जाएगा। अब इस स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शहर के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है और प्रशासन सतर्क मोड पर है ।

Maintenance Case: घर छोड़कर दूसरे पुरुष के साथ रहने वाली पत्नी को नहीं मिलेगा गुजारा भत्ता, हाईकोर्ट का अहम फैसला
Aviation Safety : चूहे ने रोकी उड़ान! इंडिगो के विमान में मचा हड़कंप, घंटों खड़े रहे यात्री
UP BJP President Electio : UP में बीजेपी अध्यक्ष पद की दौड़ तेज, नामांकन कल; 14 दिसंबर को मिल जाएगा नया प्रदेश अध्यक्ष
Big Breaking : नियम विरुद्ध अपात्रों को पट्टा बांटने वाले ADM और SDM का निलंबन आदेश जारी, 71 अपात्रों को कृषि भूमि पट्टा आबंटन का मामला गरमाया, जोन कमिश्नर की जांच जारी
Rule Change : आधार, LPG से UPI तक… कल से बदल जाएंगे ये 8 बड़े नियम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG Transfer News : छत्तीसगढ़ में 25 स्वास्थ्य अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के CMHO बदले
CG Transfer News : छत्तीसगढ़ में 25 स्वास्थ्य अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के CMHO बदले

स्वास्थ्य विभाग तबादला (CG Transfer News) के आदेश…

PM Modi Birthday
PM Modi Birthday : मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान, कांग्रेस मनाएगी महंगाई-बेरोजगारी दिवस, 36 लाख दीयों पर पूछा हिसाब

नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में भाजपा…

Mahtari Vandan Yojana
Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना में बड़ा खुलासा, 542 महिलाएं मिलीं अपात्र, 30 लाख रुपए की हुई वसूली

महतारी वंदन योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं…

Bear Attack Chhattisgarh
Bear Attack Chhattisgarh : जंगल की ओर जा रहे दो युवकों पर चार भालुओं का हमला, एक ने भागकर बचाई जान, दूसरे को बुरी तरह नोचा

उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में जंगल की…

Mobile Loot Syndicate : रायपुर में लूट, ओडिशा में लॉक खुला और कोटा में बदली पहचान, 5 गिरफ्तार, 100 वारदातों का खुलासा
Mobile Loot Syndicate : रायपुर में लूट, ओडिशा में लॉक खुला और कोटा में बदली पहचान, 5 गिरफ्तार, 100 वारदातों का खुलासा

मोबाइल लूट नेटवर्क (Mobile Loot Syndicate) की जांच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?