CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Sagar Tehsildar Slap Farmers Video : खाद के लिए लाइन में लगे किसानों पर तहसीलदार ने बरसाए थप्पड़, वीडियो वायरल होने के बाद भड़का गुस्सा

Sagar Tehsildar Slap Farmers Video : खाद के लिए लाइन में लगे किसानों पर तहसीलदार ने बरसाए थप्पड़, वीडियो वायरल होने के बाद भड़का गुस्सा

By Newsdesk Admin
14/10/2025
Share
Sagar Tehsildar Slap Farmers Video
Sagar Tehsildar Slap Farmers Video

सीजी भास्कर, 14 अक्टूबर। एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां खाद वितरण केंद्र पर किसानों के साथ तहसीलदार द्वारा मारपीट का मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि थप्पड़ मारने वाली तहसीलदार प्रीति चौरसिया हैं। यह घटना उस वक्त हुई जब सैकड़ों किसान सरकारी केंद्र पर खाद लेने के लिए लाइन में खड़े थे और भीड़ बढ़ने लगी।

बताया जा रहा है कि यह घटना छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के सागर जिले की है। ग्रामीणों के अनुसार, जब भीड़ नियंत्रण से बाहर हुई तो मौके पर पहुंची तहसीलदार ने किसानों को अनुशासन में लाने की कोशिश की, लेकिन बात बिगड़ गई। आरोप है कि उन्होंने कई किसानों को थप्पड़ जड़ दिए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद सागर तहसीलदार को (Sagar Tehsildar Slap Farmers Video) को लेकर इलाके में भारी आक्रोश फैल गया है।

किसानों का कहना है कि वे सुबह से लाइन में लगे थे, लेकिन खाद वितरण केंद्र पर पर्याप्त स्टॉक नहीं था। भीड़ और अव्यवस्था के बीच तहसीलदार का व्यवहार किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा लगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि किसान हाथ जोड़कर विनती कर रहे हैं, जबकि अधिकारी उन्हें थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो सामने आने के बाद जिले में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। सागर जिला कलेक्टर ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं। प्रशासन ने कहा है कि अगर किसानों के साथ अभद्रता की पुष्टि होती है तो तहसीलदार (Sagar Tehsildar Slap Farmers Video) मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने एक बार फिर सरकारी तंत्र की संवेदनहीनता को उजागर कर दिया है। ग्रामीण इलाकों में खाद वितरण के समय हर साल किसानों को लंबी लाइनों और अफसरशाही का सामना करना पड़ता है। अब लोग सोशल मीडिया पर प्रशासनिक जवाबदेही की मांग कर रहे हैं।

BSP Iron Theft Case : पहली बार GM और AGM गिरफ्तार, प्लांट के अंदर से कर रहे थे मदद
Tiranga Yatra : तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश
भिलाई जन्मोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे विंदु दारा सिंह, महाआरती कर बांटा प्रसाद, कहा- “गर्व है कि हम सनातनी हैं”
Chhattisgarh Cold Wave Alert: अंबिकापुर 7°C… उत्तर–मध्य में शीतलहर तेज, मैदानों में भी पारा फिसला; सर्दी के बीच मलेरिया का बढ़ा खतरा
Putrada Ekadashi 2026: सावन की पुत्रदा एकादशी कब? नोट करें सही डेट और शुभ मुहूर्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bank Employees Strike
Bank Employees Strike : 5-डे बैंकिंग की मांग पर बैंककर्मी हड़ताल पर, 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

5-डे वर्किंग की मांग को लेकर शुक्रवार को…

Mungeli Crime News
Mungeli Crime News : मुंगेली में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; 64,500 रुपये की संपत्ति बरामद

पथरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बगबुडवा में हुई…

Cyclone Forecast 2026 : 44 साल में सबसे ताकतवर हो सकता है तूफानी सीजन, अक्टूबर-दिसंबर में 3 साइक्लोन का अनुमान
Cyclone Forecast 2026 : 44 साल में सबसे ताकतवर हो सकता है तूफानी सीजन, अक्टूबर-दिसंबर में 3 साइक्लोन का अनुमान

अक्टूबर से दिसंबर के बीच नॉर्थ इंडियन ओशन…

Hasdeo River Accident
Hasdeo River Accident : हसदेव नदी में डूबे तीन युवक, बिलासपुर से पिकनिक मनाने पहुंचे थे देवरी

देवरी में पिकनिक मनाने पहुंचे बिलासपुर के तीन…

BRICS Summit 2026 : गलौटी कबाब से बिहार के सत्तू-मखाने तक, विदेशी मेहमानों के लिए तैयार हुआ शाही मेन्यू
BRICS Summit 2026 : गलौटी कबाब से बिहार के सत्तू-मखाने तक, विदेशी मेहमानों के लिए तैयार हुआ शाही मेन्यू

राजधानी दिल्ली में होने जा रहे ब्रिक्स सम्मेलन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?