CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Telangana Reservation Case : तेलंगाना में आरक्षण पर हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ याचिका खारिज

Telangana Reservation Case : तेलंगाना में आरक्षण पर हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ याचिका खारिज

By Newsdesk Admin
17/10/2025
Share
Air India Crash Supreme Court
Air India Crash Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- आप उसी आरक्षण के साथ चुनाव जारी रखें जो पहले से था

हाई कोर्ट ने स्थानीय निकायों में पिछड़े वर्ग को 42 प्रतिशत कोटे पर रोक लगाई थी

सीजी भास्कर, 17 अक्टूबर। सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को तेलंगाना सरकार को बड़ा झटका लगा है। सर्वोच्च अदालत ने (Telangana Reservation Case) तेलंगाना सरकार की उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई थी। इस आदेश के तहत स्थानीय निकायों में पिछड़े वर्गों के लिए 42 प्रतिशत आरक्षण देने वाले सरकारी आदेश पर रोक लगाई गई थी।

जस्टिस विक्रम नाथ और संदीप मेहता की पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा, “आप उसी आरक्षण के साथ चुनाव जारी रखें जो पहले से था।” तेलंगाना में कांग्रेस सरकार ने 26 सितंबर को स्थानीय निकायों में पिछड़े वर्गों के लिए 42 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने संबंधी सरकारी आदेश (जीओ) जारी किया था। कांग्रेस शासित राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में 9 अक्टूबर के तेलंगाना हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी, जिसने इस जीओ पर अंतरिम रोक लगाई थी।

याचिका खारिज करते हुए पीठ ने कहा कि उसका आदेश उच्च न्यायालय में लंबित याचिकाओं के मेरिट पर विचार को प्रभावित नहीं करेगा। हाई कोर्ट ने उन याचिकाओं पर आदेश पारित किया था, जिनमें कहा गया था कि जीओ ने स्थानीय निकायों में कुल आरक्षण को 67 प्रतिशत तक बढ़ा दिया था, जो कि सुप्रीम कोर्ट के पूर्व निर्णयों में निर्धारित 50 प्रतिशत की सीमा का उल्लंघन करता है।

तेलंगाना सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी ने दलील दी कि हाई कोर्ट का अंतरिम आदेश राज्य सरकार के लिए “बहुत अधिक प्रभावित करने वाला” है। इस पर पीठ ने कहा, “आप चुनाव जारी रखें, लेकिन आप आरक्षण का प्रतिशत बढ़ा रहे हैं।” अदालत ने स्पष्ट किया कि (Telangana Reservation Case) से संबंधित याचिकाएं हाई कोर्ट में अपने merit के आधार पर तय की जाएंगी।

यह फैसला कांग्रेस शासित तेलंगाना सरकार के लिए राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि स्थानीय निकाय चुनावों में पिछड़े वर्गों के आरक्षण का सीधा असर मतदाता समीकरणों पर पड़ सकता है।

Sonam Wangchuk Hunger Strike : सोनम वांगचुक की जबरन हिरासत को लेकर पत्नी ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा
एकसाथ नजर आए अजित पवार और शरद पवार, सीएम देवेंद्र फडणवीस भी रहे मौजूद
Punjab: भगवंत मान का विरोध बेअसर, BBMB का बड़ा फैसला, हरियाणा को मिले 4500 क्यूसेक पानी 
इस प्यार को क्या नाम दूं! तेज प्रताप-अनुष्का के ‘कांड’ में अब ‘सिन्हा जी’ की एंट्री, ये क्या माजरा है?
Nitin Navin Resignation: विधायक पद छोड़ते वक्त छलका दर्द, “20 साल सिर्फ राजनीति नहीं, परिवार था”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?