CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Naxal Surrender : रोशनी के पर्व पर 100 माओवादी करेंगे आत्मसमर्पण, छोड़ेंगे हिंसा का रास्ता

Naxal Surrender : रोशनी के पर्व पर 100 माओवादी करेंगे आत्मसमर्पण, छोड़ेंगे हिंसा का रास्ता

By Newsdesk Admin
18/10/2025
Share
Naxal Surrender
Naxal Surrender

सीजी भास्कर, 18 अक्टूबर। जब पूरा देश सोमवार को रोशनी का पर्व मनाएगा, ठीक उसी दिन गरियाबंद में सक्रिय उदंती एरिया कमेटी के सक्रिय माओवादी (Naxal Surrender) अपने वर्षों पुराने संघर्ष को विराम देते हुएहथियार डाल देंगे और नई जिंदगी की शुरुआत करेंगे। यह निर्णय महाराष्ट्र में भूपति द्वारा 61 साथियों के साथ किए गए आत्मसमर्पण और बस्तर में रूपेश के 210 माओवादियों के साथ लाल आतंक छोड़कर मुख्यधारा में लौटने के ठीक बाद लिया गया है।

सामूहिक आत्मसमर्पणों की राह पर चलते हुए उदंती टीम ने भी हथियारबंद संघर्ष को त्यागने का फैसला किया है। इससे पूरे छत्तीसगढ़ में शांति की उम्मीद जगी है। माओवादी सुनील द्वारा जारी एक अपील पत्र के अनुसार, कमेटी ने 20 तारीख को ही आत्मसमर्पण की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। पत्र में बाकी यूनिटों को सोमवार दोपहर 12:30 बजे मिलने का आह्वान किया गया है ताकि सशस्त्र आंदोलन को विराम दिया जा सके।

माओवादी सुनील की अपील में संगठन के भीतर का निराशाजनक माहौल स्पष्ट झलकता है। उसने अपने साथियों से कहा है कि “पहले हमें बचना है, उसके बाद संघर्ष आगे बढ़ा सकते हैं।” सुनील ने स्वीकार किया है कि केंद्रीय नेतृत्व (सेंट्रल कमेटी) सही समय पर निर्णय नहीं ले सका और उन्होंने कई महत्वपूर्ण कामरेडों को खो दिया है।

मुख्यधारा में लौटें माओवादी

पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने कहा कि “त्योहार के इस पावन मौके पर माओवादियों का यह फैसला बेहद प्रतीकात्मक है। हम लगातार अपील करते रहे हैं कि वे मुख्यधारा में लौटें और हिंसा का अंधेरा छोड़ दें। उदंती कमेटी का यह निर्णय बाकी यूनिटों (गोबरा, सीनापाली, सीतानदी) के लिए अंतिम संदेश होना चाहिए। हम उन्हें आश्वस्त करते हैं कि सरकार की पुनर्वास नीति (Naxal Surrender) उनके नए जीवन को रोशन करेगी।”

इधर एक लाख के इनामी माओवादी ने डाले हथियार

एक लाख रुपये का इनामी माओवादी पिलसाय कश्यप ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के समक्ष आत्मसमर्पण (Naxal Surrender) किया। संगठन में बढ़ते मतभेद, साथियों की मौत और सुरक्षित जीवन की चाह ने उसे समाज की मुख्यधारा में लौटने को प्रेरित किया। आत्मसमर्पण के दौरान उसे छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति-2025 के तहत 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

Pdy Pocurement Iregularities : पन में बड़ी गड़बड़ी उजागर, कलेक्टर की सख्ती से तीन नोडल अधिकारी निलंबित
Police Commissioner System Chhattisgarh: 23 जनवरी से रायपुर में बदलेगी पुलिसिंग की तस्वीर
Weather alert in Chhattisgarh : 60 किमी रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 दिन तक बारिश-बिजली का खतरा
Tele-Law : अब घर बैठे पाएं कानूनी सलाह, सीएससी टेली-लॉ योजना लाए न्याय आपके गांव तक
Child Rescue Campaign : अब सड़कों पर नहीं भटकेगा बचपन, जूनभर चलेगा मेगा रेस्क्यू अभियान, हर जरूरतमंद बच्चे तक पहुंचेगी सुरक्षा और शिक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Petrol Pump Attack : ट्रक साइड लगाने के विवाद में चालक पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी गिरफ्तार
Bhilai Petrol Pump Attack : ट्रक साइड लगाने के विवाद में चालक पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी गिरफ्तार

पेट्रोल पंप पर हुआ यह हमला (Bhilai Petrol…

CGPSC Case
CGPSC Case : सीजीपीएससी मामले में आज अहम कदम, टामन सोनवानी के खिलाफ चार्जशीट की तैयारी

सीजीपीएससी की 2020 और 2021 की राज्य सेवा…

Government Jobs
Government Jobs : सरकारी नौकरी में सैलरी के साथ छुट्टियां भी…❗Gen Z की नजर इन 3 नौकरियों पर

भले ही बदल रही हो, लेकिन नौकरी की…

RRB Recruitment 2026
RRB Recruitment 2026 : RRB भर्ती- आवेदन के अंतिम 5 दिन, 27 सितंबर तक मौका

बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर…

Raipur Ration Shop : राशन दुकानों में चावल की जगह पैसा देने का आरोप, जांच में स्टाक में बड़ी गड़बड़ी
Raipur Ration Shop : राशन दुकानों में चावल की जगह पैसा देने का आरोप, जांच में स्टाक में बड़ी गड़बड़ी

सीजी भास्कर, 22 सितंबर : राजधानी की राशन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?