CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IND vs AUS : ऑस्ट्रेलिया को चैलेंज करने आज मैदान में उतरेगा भारत, बारिश को लेकर…!

IND vs AUS : ऑस्ट्रेलिया को चैलेंज करने आज मैदान में उतरेगा भारत, बारिश को लेकर…!

By Newsdesk Admin
19/10/2025
Share
IND vs AUS
IND vs AUS

सीजी भास्कर, 18 अक्टूबर। भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज रविवार 19 अक्टूबर से होने जा रहा है। पहले 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसको लेकर सभी काफी एक्साइटेड हैं।

Contents
  • मुकाबले की खास बातें
  • हेड टू हेड रिकॉर्ड
  • पर्थ में 60% बारिश की आशंका
  • पिच रिपोर्ट

क्योंकि रोहित-कोहली 7 महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं। यह मुकाबला पर्थ में खेला जाएगा। इसके क्रेज का अंदाजा इस बात से लगा सकते हो कि कई दिनों पहले ही मैच के सभी टिकट बिक चुके हैं। जानिए मैच की टाइमिंग से लेकर हेड टू हेड रिकॉर्ड तक सभी डिटेल-

मुकाबले की खास बातें

टीम इंडिया (IND vs AUS) चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद अपना पहला मैच खेल रही है। टीम ने 9 मार्च 2025 को दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया था।

रोहित-कोहली 7 महीने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। दोनों ने 9 मार्च 2025 को आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। दोनों चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में उतरे थे।

ऑस्ट्रेलियन कैप्टन पैट कमिंस चोटिल हैं। उनकी गैरमौजूदगी में मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलियन टीम को लीड करेंगे। वे भारत के खिलाफ पहली बार कप्तानी कर रहे हैं।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

सबसे पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे में हेड टू हेड की बात करते हैं दोनों के बीच 152 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने 84 मैच जीते हैं और भारत ने 58 मैच जीते हैं। 10 मैच ऐसे हुए, जो बेनतीजा रहे। हालांकि पिछले 10 वनडे मैचों की बात करें तो 6 बार भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया है।

पर्थ में 60% बारिश की आशंका

मैच के दिन पर्थ में दिन के समय 60 प्रतिशत और रात के वक्त 40 प्रतिशत बारिश के आसार हैं। ऑस्ट्रेलिया में यह सर्दियां जाने का समय है और इस मौसम में बारिश होती है। ऐसे में मैच में बारिश खलल डाल सकती है।

पिच रिपोर्ट

पर्थ स्टेडियम में वाका की पिच लाकर लगाई गई है। वाका की पिच दुनिया की सबसे तेज और उछाल भरी पिच मानी जाती है। यानी कि तेज गेंदबाजों को मदद मिलना लाजिमी है। भारत ने पर्थ स्टेडियम पर एक भी वनडे मैच नहीं खेला है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 3 वनडे खेले हैं, हालांकि, कंगारुओं को यहां अब तक पहली जीत का इंतजार है। 3 में से 2 मैचों में चेज करने वाली टीम को जीत मिली है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है तो पिच का पेस और उछाल कम होता जाता है। टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी चुन सकता है।

पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत : शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्‌डी, वॉशिंगटन सुंदर/कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज/अर्शदीप सिंह(

ऑस्ट्रेलिया : मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैट रेनशॉ, जोश फिलिपी (विकेटकीपर), मिचेल ओवेन, कूपर कॉनोली, मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस, मैथ्यू कुह्नेमन, जोश हेजलवुड।

virat kohli,

India T20 WC Schedule : पहला मुकाबला USA से, पाकिस्तान से इस दिन होगी भिड़ंत, देखें पूरा शेड्यूल
Rinku Singh Meeting : भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज़ रिंकू सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात
IPL 2026 Match Today : हैदराबाद के गढ़ में कोलकाता की अग्निपरीक्षा, प्लेऑफ की उम्मीदें बचाने उतरेगी केकेआर
India vs Afghanistan 3rd ODI : टीम इंडिया को बड़ी मजबूती, हर्षित राणा की हुई वापसी
Yashasvi Jaiswal Century VS England : यशस्वी जायसवाल ने शतक जड़कर रवि शास्त्री को पछाड़ा, भारतीय टीम ने भी बना दिया खास रिकॉर्ड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cyclone Forecast 2026 : 44 साल में सबसे ताकतवर हो सकता है तूफानी सीजन, अक्टूबर-दिसंबर में 3 साइक्लोन का अनुमान
Cyclone Forecast 2026 : 44 साल में सबसे ताकतवर हो सकता है तूफानी सीजन, अक्टूबर-दिसंबर में 3 साइक्लोन का अनुमान

अक्टूबर से दिसंबर के बीच नॉर्थ इंडियन ओशन…

Hasdeo River Accident
Hasdeo River Accident : हसदेव नदी में डूबे तीन युवक, बिलासपुर से पिकनिक मनाने पहुंचे थे देवरी

देवरी में पिकनिक मनाने पहुंचे बिलासपुर के तीन…

BRICS Summit 2026 : गलौटी कबाब से बिहार के सत्तू-मखाने तक, विदेशी मेहमानों के लिए तैयार हुआ शाही मेन्यू
BRICS Summit 2026 : गलौटी कबाब से बिहार के सत्तू-मखाने तक, विदेशी मेहमानों के लिए तैयार हुआ शाही मेन्यू

राजधानी दिल्ली में होने जा रहे ब्रिक्स सम्मेलन…

PM Awas Yojana
PM Awas Yojana : विजय शर्मा की बहस की चुनौती स्वीकार, भूपेश बघेल बोले- जगह और समय तय करें, हम तैयार हैं

पीएम आवास योजना को लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत…

Goods Train Stone Peltin
Goods Train Stone Pelting : दीपका में मालगाड़ी पर पथराव, लोको पायलट घायल, गेवरा खदान जा रही थी ट्रेन

दीपका थाना क्षेत्र में चलती मालगाड़ी पर पथराव…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?