CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Car Sales on Dhanteras : बम-बम हुआ कार बाजार! धनतेरस पर Maruti ने बेचेगी 50,000 कारें, Hyundai ने भी पकड़ी रफ्तार

Car Sales on Dhanteras : बम-बम हुआ कार बाजार! धनतेरस पर Maruti ने बेचेगी 50,000 कारें, Hyundai ने भी पकड़ी रफ्तार

By Newsdesk Admin
19/10/2025
Share
Car Sales on Dhanteras
Car Sales on Dhanteras

सीजी भास्कर, 19 अक्टूबर। इस बार की दिवाली देश के ऑटो सेक्टर के लिए बेहद शानदार साबित हो रही है। धनतेरस पर इस बार ऑटोमोबाइल बाजार (Car Sales on Dhanteras) सचमुच जगमगा उठा है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki) ने इस धनतेरस के मौके पर रिकॉर्ड तोड़ बिक्री का आंकड़ा छू लिया है।

Contents
  • Maruti Suzuki ने बनाया नया रिकॉर्ड
  • नवरात्र से लगातार मिल रही हैं बुकिंग्स
  • Hyundai ने भी दर्ज की जबरदस्त ग्रोथ
  • सस्ती हुईं Maruti-Hyundai की कारें

वहीं, दूसरी ओर हुंडई मोटर इंडिया ने भी पिछले साल की तुलना में करीब 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। यह त्योहारी सीजन भारतीय ऑटो इंडस्ट्री के लिए अब तक का सबसे सुनहरा साबित हो रहा है।

Maruti Suzuki ने बनाया नया रिकॉर्ड

मारुति सुजुकी ने बताया कि कंपनी को उम्मीद है कि इस धनतेरस पर बिक्री का आंकड़ा 50,000 यूनिट्स के पार पहुंच जाएगा। कंपनी के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (मार्केटिंग एंड सेल्स) पार्थो बनर्जी ने कहा कि सिर्फ शनिवार शाम तक कंपनी ने 38,500 यूनिट्स की डिलीवरी कर ली है, जो दिन खत्म होने तक करीब 41,000 तक पहुंच जाएगी। शेष 10,000 ग्राहकों को रविवार को गाड़ी सौंपी जाएगी।

चूंकि इस बार धनतेरस का शुभ मुहूर्त शनिवार दोपहर 12:18 बजे से शुरू होकर रविवार दोपहर 1:51 बजे तक रहेगा, ऐसे में उम्मीद है कि मारुति बिक्री के नए रिकॉर्ड बनाएगी।
उन्होंने कहा, “यह अब तक का सबसे बड़ा डिलीवरी डे साबित होने जा रहा है। हमारी प्रोडक्शन टीम छुट्टी के दिन भी काम कर रही है ताकि हर ग्राहक तक कार समय पर पहुंच सके।” बनर्जी ने बताया कि पिछले साल धनतेरस पर कंपनी ने 41,500 यूनिट्स की बिक्री की थी, जबकि इस बार यह आंकड़ा उससे कहीं ऊपर जाएगा। उन्होंने कहा कि “GST 2.0 के प्रभाव और उपभोक्ता विश्वास में वृद्धि (Car Sales on Dhanteras) ने मांग को नई ऊँचाई पर पहुंचा दिया है।”

नवरात्र से लगातार मिल रही हैं बुकिंग्स

नवरात्र से शुरू हुए इस फेस्टिव सीजन को लेकर मारुति सुजुकी बेहद उत्साहित है। बनर्जी के अनुसार, कंपनी को औसतन हर दिन 14,000 बुकिंग्स मिल रही हैं। 18 सितंबर से कीमतें घटाने के बाद से अब तक 4.5 लाख बुकिंग्स दर्ज हुई हैं। इनमें 94,000 से ज़्यादा छोटी कारों की बुकिंग शामिल है, जो उपभोक्ताओं की बढ़ती कार खरीदारी की प्रवृत्ति को दर्शाती है।

Hyundai ने भी दर्ज की जबरदस्त ग्रोथ

हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) के मौजूदा सीओओ तरुण गर्ग (जो 1 जनवरी 2026 से कंपनी के नए एमडी एवं सीईओ होंगे) ने भी शानदार बिक्री की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, “हम इस धनतेरस पर लगभग 14,000 यूनिट्स की डिलीवरी की उम्मीद कर रहे हैं, जो पिछले साल से करीब 20 प्रतिशत ज़्यादा है। यह उत्सव का माहौल, स्ट्रॉन्ग मार्केट सेंटिमेंट और जीएसटी सुधारों का नतीजा है।” गर्ग ने बताया कि इस बार धनतेरस दो दिनों में बंटा होने से डिलीवरीज़ लगातार जारी रहेंगी। इस वृद्धि (Car Sales on Dhanteras) ने ऑटो इंडस्ट्री के प्रति उपभोक्ताओं का भरोसा और मजबूत किया है।

सस्ती हुईं Maruti-Hyundai की कारें

नए जीएसटी रिफॉर्म के ऐलान के बाद 22 सितंबर से मारुति सुजुकी की कारें 1.29 लाख रुपये तक सस्ती हो गई हैं, जिसमें ब्रेजा, ऑल्टो, वैगनआर और स्विफ्ट शामिल हैं। अब कंपनी की सबसे सस्ती कार S-Presso हो गई है, जिसकी शुरुआती कीमत केवल ₹3,49,900 है।

वहीं, Hyundai ने अपनी कारों की कीमत में अधिकतम ₹2.4 लाख तक की कटौती की है। कंपनी ने अपने प्रीमियम SUV Tucson पर सबसे ज्यादा ₹2,40,303 की कटौती की है। वहीं Creta के दाम में ₹38,311 की कटौती की गई है। अब इसकी शुरुआती कीमत ₹10.73 लाख हो गई है, जो पहले ₹11.11 लाख थी।

Income Tax Rules : भूलकर भी न करें ये गलती, वरना आयकर विभाग से आ सकता है नोटिस!
Foreign Aid Cut Bangladesh: कूटनीतिक सख्ती का संकेत, बजट में भारत ने बदली पड़ोस नीति
Chhattisgarh Assembly Budget Session: Day 3 में ड्रग्स और NHM पर टकराव के आसार
CG Women Registry Discount: महिलाओं के नाम संपत्ति पर 50% रजिस्ट्री शुल्क छूट, बजट से बड़ी सौगात
Sona-Chandi Ka Bhav :  सोने की चमक में फिर आई तेजी, चांदी के भाव भी जबरदस्त बढ़ी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jagdalpur Central Jail
Jagdalpur Central Jail : फरार आरोपी 3 महीने बाद गिरफ्तार

Jagdalpur Central Jail : आरोपी को जगदलपुर लाकर…

Raipur FIFA Fan Fest
Raipur FIFA Fan Fest : फीफा फाइनल 2026 का रोमांच !

Raipur FIFA Fan Fest :

Pakistan Reaction On CJP
Pakistan Reaction On CJP : विरोध प्रदर्शन की गूंज पाकिस्तान तक, विशेषज्ञ बोले- स्थानीय मुद्दों पर दें ध्यान

Pakistan Reaction On CJP : पाकिस्तान के मीडिया…

Rahul Gandhi Live
Rahul Gandhi Live : ’10 साल में 152 पेपर लीक’, शिक्षा व्यवस्था पर सरकार को घेरा

Rahul Gandhi Live : राहुल गांधी नई दिल्ली…

Bigg Boss New Season
Bigg Boss New Season : इंतजार खत्म! नए सीजन की आधिकारिक घोषणा

Bigg Boss New Season : खबर है कि…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?