CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Train Accident in Nashik : ट्रेनों में भारी भीड़ के बीच एक्सप्रेस से गिरे 3 यात्री, 2 की मौत

Train Accident in Nashik : ट्रेनों में भारी भीड़ के बीच एक्सप्रेस से गिरे 3 यात्री, 2 की मौत

By Newsdesk Admin
19/10/2025
Share
Train Accident in Nashik
Train Accident in Nashik

सीजी भास्कर, 19 अक्टूबर। मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में बड़ा हादसा हो गया। नासिक रोड रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर तीन यात्री ट्रेन से गिर गए, जिनमें से दो की मौके पर मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। यह (Train Accident in Nashik) हादसा दीपावली और बिहार चुनाव के बीच यात्रियों की बढ़ती भीड़ के कारण हुआ माना जा रहा है।

Contents
  • दिवाली मनाने जा रहे थे या मतदान के लिए, जांच जारी
  • यात्रियों की पहचान की प्रक्रिया जारी

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यात्री त्यौहार मनाने के लिए जा रहे थे या आगामी बिहार चुनाव के मतदान में शामिल होने के लिए इसकी जांच चल रही है। सूचना मिलते ही नासिक रोड पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार, यह हादसा भुसावल जाने वाली पटरी के किलोमीटर 190/1 और 190/3 के बीच हुआ। दोनों मृतक युवकों की उम्र 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। वहीं तीसरे यात्री को गंभीर हालत में जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फिलहाल तीनों यात्रियों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मृत्यु का केस दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह माना जा रहा है कि भीड़भाड़ के कारण यात्री ट्रेन से गिर गए। इस हादसे (Train Accident in Nashik) ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

दिवाली मनाने जा रहे थे या मतदान के लिए, जांच जारी

दीपावली के सीजन में उत्तर भारत जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है। अधिकारियों के अनुसार, यह भी जांच की जा रही है कि क्या यात्री अपने गांव त्योहार मनाने जा रहे थे या फिर बिहार चुनाव में मतदान के लिए सफर कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि यात्री जनरल बोगी में सफर कर रहे थे। उनका सामान बरामद किया गया है, जिससे उनकी पहचान की कोशिश की जा रही है। रेलवे सूत्रों का कहना है कि अत्यधिक भीड़ और ओवरलोडेड डिब्बों के चलते कई बार यात्री दरवाजों पर खड़े होकर यात्रा करते हैं, जिससे इस तरह के हादसे (Train Accident in Nashik) की संभावना बढ़ जाती है।

यात्रियों की पहचान की प्रक्रिया जारी

घटना की जानकारी मिलते ही ओढ़ा रेलवे स्टेशन के प्रबंधक आकाश ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जितेंद्र सपकाले, उपनिरीक्षक माली और कांस्टेबल भोले घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस टीम ने पंचनामा तैयार कर शवों की पहचान प्रक्रिया शुरू कर दी है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे भीड़भाड़ की स्थिति में यात्रा करते समय सावधानी बरतें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

मैं और पैसे नहीं दे सकता…देखिए suicide से पहले 1.51 मिनट के आखिरी VIDEO में छलका दिल का दर्द, भाभी बार-बार भैया से कहती थी कि सुसाइड क्यों नहीं कर लेते….?
Durg Bhilai Breaking : स्वामी आत्मानंद स्कूल में फैला करंट, 300 बच्चों को शिक्षकों ने तत्काल निकाला क्लास से बाहर, गंभीर हादसा टला
NMDC की लापरवाही से मासूम की मौत, गड्ढे में गिरा भाई-बहन, डूबने से मौत
IPS Y Poonan suicide case: सुसाइड नोट में लिखे 10 नाम, प्रताड़ना से टूटे एडीजीपी वाई पूरन
Bhilai Breaking : ताजिया रख घर जा रहे युवक से मारपीट, धक्का देने से शटर लगा सिर में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Jagannath Rath Yatra
Raipur Jagannath Rath Yatra : सोने की झाड़ू से निभाई जाएगी परंपरा

Raipur Jagannath Rath Yatra

Road Accident
Road Accident : राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के चार लोगों की थम गई सांसें

सुबह का समय था और राष्ट्रीय राजमार्ग पर…

Allahabad HC
Allahabad HC : छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में पूर्व आबकारी आयुक्त को मिली बड़ी राहत, अदालत की इस टिप्पणी ने खींचा ध्यान

कानूनी गलियारों में गुरुवार को छत्तीसगढ़ शराब घोटाले…

Semicon 2.0
Semicon 2.0 : केंद्र के तीन बड़े फैसलों पर सीएम साय का स्वागत, बोले- छत्तीसगढ़ में निवेश, रोजगार और किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा

केंद्र सरकार द्वारा सेमिकॉन 2.0 (Semicon 2.0), राष्ट्रीय…

Ram Mandir donation case : SIT जांच अंतिम चरण में
Ram Mandir donation case : SIT जांच अंतिम चरण में, रिपोर्ट में लापरवाही के संकेत

Ram Mandir donation case

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?