CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Diwali 2025 Shubh Muhurat : आज मनाई जाएगी दिवाली, इतने बजे से शुरू होगा लक्ष्मी-गणेश पूजन, जानें शुभ योग

Diwali 2025 Shubh Muhurat : आज मनाई जाएगी दिवाली, इतने बजे से शुरू होगा लक्ष्मी-गणेश पूजन, जानें शुभ योग

By Newsdesk Admin
20/10/2025
Share
Diwali 2025 Shubh Muhurat
Diwali 2025 Shubh Muhurat

सीजी भास्कर, 20 अक्टूबर। देशभर में आज दीपों का महापर्व दिवाली (Diwali 2025 Shubh Muhurat) पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर यह पर्व मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इसी दिन भगवान श्रीराम 14 वर्षों के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे, और अयोध्यावासियों ने दीप प्रज्वलित कर उनका स्वागत किया था। दिवाली की रात मां लक्ष्मी धरती पर भ्रमण करती हैं और भक्तों को समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं।

Contents
  • दिवाली की तिथि (Diwali 2025 Tithi)
  • दिवाली पूजन का शुभ मुहूर्त (Diwali 2025 Shubh Muhurat)
  • दिवाली के शुभ योग (Diwali 2025 Shubh Yog)
  • दिवाली पूजन सामग्री (Diwali Pujan Samagri)
  • लक्ष्मी-गणेश पूजन विधि (Diwali 2025 Pujan Vidhi)

दिवाली की तिथि (Diwali 2025 Tithi)

पंचांग के अनुसार, इस वर्ष कार्तिक अमावस्या तिथि की शुरुआत 20 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 44 मिनट से हो रही है और इसका समापन 21 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 55 मिनट पर होगा। इस तिथि पर लक्ष्मी-गणेश पूजन का विशेष महत्व माना गया है।

दिवाली पूजन का शुभ मुहूर्त (Diwali 2025 Shubh Muhurat)

आज दिवाली पर पूजन के लिए दो खास मुहूर्त प्रमुख हैं पहला प्रदोष काल, जो शाम 5 बजकर 46 मिनट से शुरू होकर रात 8 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। दूसरा स्थिर लग्न वृषभ काल है, जिसमें शाम 7 बजकर 08 मिनट से लेकर रात 9 बजकर 03 मिनट तक मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का पूजन किया जा सकता है। इसके अलावा, मुख्य पूजन मुहूर्त शाम 7:08 से रात 8:18 बजे तक का रहेगा यानी कुल अवधि 1 घंटे 11 मिनट। वहीं, महानिशीथ काल रात्रि 11:41 से 12:31 तक रहेगा।

दिवाली के शुभ योग (Diwali 2025 Shubh Yog)

इस वर्ष दिवाली पर कई शुभ योग बन रहे हैं। हंस महापुरुष राजयोग बन रहा है क्योंकि गुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में स्थित हैं। शनि मीन राशि में वक्री रहेंगे, जिससे कर्म योग मजबूत होगा। शुक्र और चंद्रमा की शुभ स्थिति से वैभव लक्ष्मी योग बनेगा। वहीं सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा, जो व्यापार और वैभव के लिए शुभ माना गया है।

दिवाली पूजन सामग्री (Diwali Pujan Samagri)

पूजन से पहले आवश्यक सामग्री तैयार रखें, रोली, कुमकुम, चंदन, अक्षत, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, पूजा चौकी, लाल कपड़ा, पान, सुपारी, पंचामृत, रुई की बत्ती, नारियल, गंगाजल, फल, फूल, कलश, आम के पत्ते, मौली, जनेऊ, दूर्वा, कपूर, दीपक, खील, बताशे और मिठाई।

लक्ष्मी-गणेश पूजन विधि (Diwali 2025 Pujan Vidhi)

पूजा की चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर स्वास्तिक बनाएं।

गणेश जी और मां लक्ष्मी की मूर्तियां स्थापित करें।

अखंड दीपक जलाएं और कलश स्थापना करें।

मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर रखें और गंगाजल से शुद्धिकरण करें।

चंदन, अक्षत, पुष्प, फल, मिठाई और पान अर्पित करें।

लक्ष्मी-गणेश के मंत्रों का जाप करें और अंत में आरती करें।

इस वर्ष का Diwali 2025 Shubh Muhurat न केवल गृहस्थों और व्यापारियों के लिए शुभ है, बल्कि पंडितों के अनुसार यह दुर्लभ योग में आने वाली दिवाली है — जब पूजा से धन, वैभव और सुख-समृद्धि का वरदान प्राप्त होता है।

CG में “बाके बिहारी की देख जटा….” वर्दी में थिरके SP साहब, देखिए विडियो वायरल, तरह तरह की प्रतिक्रियाएं
बदल गया बाबा महाकाल की “शाही सवारी” का नाम, सीएम ने किया नया नामकरण, अब इस नाम से जानी जाएगी सवारी
Puri Jagannath Rath Yatra Tragedy: श्रीगुंडिचा मंदिर के सामने भगदड़, 3 श्रद्धालुओं की मौत, 10 से ज्यादा घायल
महाकुंभ में 3 फरवरी तक नो-VIP, नो-व्हीकल, मौनी अमावस्या पर जाने वाले हैं तो जरूर पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
Haridwar Kumbh 2027, Uttarakhand News : हरिद्वार 2027 कुंभ की तैयारी तेज, CM पुष्कर सिंह धामी ने संतों-आचार्यों संग की गंगा तट पर विशेष बैठक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh National Games 2026
National Games 2026 : 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी करेगा छत्तीसगढ़, तैयारियां शुरू

National Games 2026 :0वें नेशनल गेम्स की मेजबानी…

Murder Accused Arrest
Murder Accused Arrest : कवर्धा में हत्या के बाद बदला ठिकाना, तेलंगाना में छिपा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Murder Accused Arrest :कवर्धा एसपी जितेंद्र यादव ने…

Bemetara Snake Catcher Death
Bemetara Snake Catcher Death : सांप के रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को डसा, इलाज के दौरान मौत

Bemetara Snake Catcher Death :मनीष की मौत के…

Student Fire Death
Student Fire Death : कमरे में आग लगने से 11वीं के छात्र की मौत, अंदर से बंद था दरवाजा

Student Fire Death : घटना के बाद परिवार…

School Bus Accident
School Bus Accident : बस को आता देख दौड़ी बच्ची, पहिए के नीचे आई, स्कूल जाते वक्त दर्दनाक हादसा

सोनहत थाना क्षेत्र के धनपुर में शनिवार सुबह…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?