CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अयोध्या में धूमधाम से मनाई जाएगी राम नवमी, वैज्ञानिक पद्धति से होगा रामलला का सूर्य अभिषेक

अयोध्या में धूमधाम से मनाई जाएगी राम नवमी, वैज्ञानिक पद्धति से होगा रामलला का सूर्य अभिषेक

By Newsdesk Admin
28/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 28 मार्च। Ayodhya News: भगवान राम की नगरी में रामलला की जन्मोत्सव को लेकर धूमधाम से तैयारी शुरू कर दी गई है. इस बार रामलला का जन्मोत्सव बेहद खास होगा. देश और दुनिया के लोग भगवान के सूर्य तिलक का घर बैठे आनंद लेंगे. 6 अप्रैल को रामनवमी के मौके पर भगवान का पूजन 9:20 मिनट पर अभिषेक शुरू हो जाएगा. 10:30 बजे तक भगवान का अभिषेक होगा.

अभिषेक के पश्चात भगवान को वस्त्र धारण कराया जाएगा. कुछ देर के लिए पर्दा किया जाएगा. 11:50 तक भगवान का श्रृंगार किया जाएगा. जिसका सीधा प्रसारण किया जाएगा. दोपहर 12:00 बजे सूर्य तिलक होगा. आगामी 20 वर्षों तक भगवान रामलला के सूर्य तिलक की स्थाई व्यवस्था इस बार की जा रही है. बीते वर्ष भगवान राम लला का सूर्य तिलक जरूर हुआ था, लेकिन वह अस्थाई तौर पर किया गया था.

वैज्ञानिक पद्धति से होगा भगवान राम का सूर्य अभिषेक

अब वैज्ञानिक पद्धति से भगवान के मस्तक का सूर्य अभिषेक किया जाएगा. भगवान के प्रकाशोत्सव के पहले भगवान का खोट्स विधि से अभिषेक किया जाएगा. इसके साथ ही भगवान को नवीन वस्त्र धारण कराए जाएंगे और सूर्य अभिषेक के बाद महाआरती होगी. सूर्य अभिषेक का सीधा प्रसारण देश दुनिया में राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा कराया जाएगा.

भगवान राम लला के आंगन में राम जन्मोत्सव की धूम है. नवरात्रि से उत्सव दिखने भी लगेंगे. राम जी की नगरी को आराध्य के जन्मोत्सव के उपलक्ष में दुल्हन की तरह सजाई जाएगी. राम मंदिर ट्रस्ट विधि तरह तरह के धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करेगा. राम मंदिर परिसर में राम कथा का आयोजन किया जाएगा, जो 7 दिन चलेगी. इसके साथ ही रामचर्चा और रामायण का पारायण एक लाख महा मंत्रों की आहुति प्रतिदिन दी जाएगी.

मंदिर ट्रस्ट की ओर से भंडारे की व्यवस्था की जाएगी

रामनवमी को भगवान का अभिषेक होगा. रामलला नवीन वस्त्र धारण करेंगे और ठीक दोपहर 12:00 बजे महाआरती की जाएगी. राम मंदिर परिसर में भगवान राम की जन्मोत्सव की तैयारी चल रही है. राम की नगरी में हर घर, हर मठ में आराध्य के जन्मोत्सव को लेकर के विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और आयोजन किया जा रहा है. जिसमें तमाम मठ मंदिरों में भगवान के जन्मोत्सव के उपलक्ष में धार्मिक अनुष्ठान और आयोजन होगा तो जगह जगह भंडारे का भी आयोजन होगा.

इस बार भंडारा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से कुबेर टीले पर राम भक्तों को प्रसाद वितरण किया जाएगा. बीते दिनों अयोध्या दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी राम लला की जन्मोत्सव को भव्य और दिव्य मनाए जाने तथा सुरक्षा को लेकर के एक बड़ी बैठक की थी.

रामनवमी को लेकर तैयारी पूरी

श्री राम जन्म भूमि से ट्रस्ट कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि इस बार राम जन्मोत्सव बहुत ही भव्य तरीके से मनाया जाएगा. ठीक 12:00 बजे भगवान के मस्तक पर सूर्य की किरण से तिलक होगा और पूरे विश्व में दिखाया जाएगा और श्रद्धालुओं को निशुल्क भोजन भी कराया जाएगा. यह भोजन की व्यवस्था कुबेर टीले पर की जाएगी. यह रामनवमी का पर्व जितने हर्षोल्लास से मनाया जा सकता है, उतने हर्षोल्लास से मनाया जाएगा.

OMG : छत्तीसगढ़ में IPS के संरक्षण में गांजा तस्करी, कुछ पुलिस कर्मचारी भी सहयोग कर काट रहे चांदी, फिलहाल 4 पुलिस वाले Suspend, जांच जारी, IPS सहित कई अधिकारी लपेटे में, करोड़ों का बैंक ट्रांजेक्शन पकड़ाया
15 घंटे में 10 लाख से ज्यादा डाउनलोड…सद्गुरु के Miracle Of Mind ऐप की धमाकेदार शुरुआत
होली पर घर जाना हुआ मुश्किल! दिल्ली से बिहार… बस का किराया 7000, UP के शहरों का भी बुरा है हाल
‘आप पागल हैं…’, राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अचानक क्यों भड़के अखिलेश प्रसाद सिंह; आखिर क्या है वजह
Shardiya Navratri 2025 : डोली में बैठकर विदा होंगी मां दुर्गा, जानें कितना शुभ है यह संकेत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kawardha Child Rights : बैगा अंचल में बच्चों से सीधा संवाद, आश्रम-छात्रावासों की कमियों पर डॉ. वर्णिका शर्मा ने दिए सुधार के निर्देश
Kawardha Child Rights : बैगा अंचल में बच्चों से सीधा संवाद, आश्रम-छात्रावासों की कमियों पर डॉ. वर्णिका शर्मा ने दिए सुधार के निर्देश

छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष…

Bear Attack : इवनिंग वॉक पर निकले रिटायर्ड कॉलरीकर्मी को भालू ने मार डाला, सिद्ध बाबा घाट पर हमला
Bear Attack : इवनिंग वॉक पर निकले रिटायर्ड कॉलरीकर्मी को भालू ने मार डाला, सिद्ध बाबा घाट पर हमला

इवनिंग वॉक पर निकले रिटायर्ड कॉलरीकर्मी पर भालू…

Dhamtari Prayer Meeting : प्रार्थना सभा में हिंदुओं की मौजूदगी पर रोक, मतांतरण मानकर शिकायत की बात
Dhamtari Prayer Meeting : प्रार्थना सभा में हिंदुओं की मौजूदगी पर रोक, मतांतरण मानकर शिकायत की बात

सीजी भास्कर, 17 सितंबर : धमतरी में ईसाई…

Kharora Chain Snatching Case
Kharora Chain Snatching Case : दिनदहाड़े महिला से चेन स्नेचिंग, रेस्टहाउस के सामने बाइक सवारों ने उड़ाई चेन

Kharora Chain Snatching Case :फुटेज के जरिए आरोपियों…

Instagram Love Case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप
Instagram Love Case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती (Instagram Love Case) के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?