CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh New Government Colleges : चार नए शासकीय महाविद्यालयों की स्थापना को मंजूरी, 132 पद पर होगी भर्ती, मिली स्वीकृति

Chhattisgarh New Government Colleges : चार नए शासकीय महाविद्यालयों की स्थापना को मंजूरी, 132 पद पर होगी भर्ती, मिली स्वीकृति

By Newsdesk Admin
22/10/2025
Share
Chhattisgarh New Government Colleges
Chhattisgarh New Government Colleges

सीजी भास्कर, 22 अक्टूबर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chhattisgarh New Government Colleges) की पहल पर छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक कदम उठाया है। उच्च शिक्षा विभाग ने जशपुर और बस्तर जिलों में चार नए शासकीय महाविद्यालयों की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में प्रावधानित इन चार नवीन महाविद्यालयों की स्थापना क्रमशः फरसाबहार (जिला-जशपुर), करडेगा (जिला-जशपुर), नगरनार (जिला-बस्तर) तथा किलेपाल (जिला-बस्तर) में की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय राज्य के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा (Chhattisgarh New Government Colleges) प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि जनजाति बहुल और भौगोलिक रूप से दूरस्थ इलाकों के बेटों-बेटियों को अब अपने ही क्षेत्र में कॉलेज शिक्षा के अवसर मिलेंगे। अब उन्हें पढ़ाई के लिए अपने घरों से दूर नहीं जाना पड़ेगा।

स्थानीय युवाओं को मिलेगा बड़ा लाभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि शिक्षा ही प्रदेश के सर्वांगीण विकास की आधारशिला है। सरकार का लक्ष्य है कि उच्च शिक्षा की पहुंच हर जिले और हर गांव तक हो। राज्य सरकार शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाकर हर क्षेत्र में समान और संतुलित शैक्षणिक विकास (Chhattisgarh New Government Colleges) सुनिश्चित कर रही है। जारी आदेश के अनुसार, इन चारों महाविद्यालयों के लिए कुल 132 पदों (प्रति कॉलेज 33 पद) का सृजन किया गया है। इनमें प्राचार्य, सहायक प्राध्यापक, ग्रंथपाल, क्रीड़ाधिकारी, सहायक ग्रेड-1 एवं प्रयोगशाला कर्मी सहित अन्य आवश्यक पद शामिल हैं।

उच्च शिक्षा विभाग को कक्षाएं प्रारंभ करने की अनुमति

राज्य शासन ने उच्च शिक्षा विभाग को इन महाविद्यालयों में कक्षाएं प्रारंभ करने की अनुमति भी प्रदान की है। इससे स्थानीय युवाओं को शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास के अवसर मिलेंगे, साथ ही प्रदेश में उच्च शिक्षा के प्रसार को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री साय की यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार करेगी और जशपुर-बस्तर के युवाओं के लिए भविष्य की नई राहें खोलेगी।

BJP Strategy : छत्तीसगढ़ भाजपा में बड़ा मंथन, 2028 से पहले संगठन और सरकार की होगी परीक्षा
Polytechnic Lecturer Recruitment : पालीटेक्निक में व्याख्याता के पदों पर भर्ती, 8 सितंबर तक करें आवेदन
मौसम अपडेट: छत्तीसगढ़ के दक्षिणी जिलों में मूसलाधार बारिश के आसार, बिजली गिरने का खतरा भी बरकरार
Vishnu Deo Sai Meeting : संस्कृति और संवाद की खास मुलाकात, मुख्यमंत्री आवास में अभिनेता नीतिश भारद्वाज का आगमन
Mining Protest Bastar : खदानों की धमक से टूटा सब्र, लोक सुनवाई में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?