CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Railway Platform Change : आज से साउथ बिहार समेत तीन एक्सप्रेस ट्रेनें प्लेटफार्म नंबर 07 से होंगी रवाना

Raipur Railway Platform Change : आज से साउथ बिहार समेत तीन एक्सप्रेस ट्रेनें प्लेटफार्म नंबर 07 से होंगी रवाना

By Newsdesk Admin
22/10/2025
Share
Raipur Railway Platform Change
Raipur Railway Platform Change

सीजी भास्कर, 22 अक्टूबर। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों के दौरान रायपुर रेलवे स्टेशन (Raipur Railway Platform Change) पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। अब तीन प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर 05 की बजाय प्लेटफार्म नंबर 07 से रवाना किया जाएगा। यह बदलाव 22 अक्टूबर से प्रभावी होगा।

रेलवे के अनुसार, प्लेटफार्म नंबर 05 की चौड़ाई सीमित होने और त्योहारों के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण यह कदम उठाया गया है। भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए रायपुर स्टेशन पर यात्रियों को लगातार उद्घोषणा (Raipur Railway Platform Change) और संदेशों के माध्यम से सूचित किया जा रहा है। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे सीधे प्लेटफार्म नंबर 07 पर पहुंचे।

यात्रियों के लिए विशेष निर्देश

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने व्यवस्था की है कि वे स्टेशन के गुढ़ियारी गेट और के प्रवेश द्वार से सीधे प्लेटफार्म नंबर 7 पर जा सकें। रेलवे ने कहा है कि संबंधित यात्रियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS (Raipur Railway Platform Change) के माध्यम से सूचना भेजी गई है। साथ ही कुलियों, सफाई कर्मियों और ऑटो चालकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे यात्रियों को सीधे प्लेटफार्म नंबर 7 तक पहुंचाएं।

इन ट्रेनों के प्लेटफार्म में बदलाव होगा

दुर्ग–पटना साउथ बिहार एक्सप्रेस (18205/18206)

दुर्ग–छपरा सारनाथ एक्सप्रेस (15159/15160)

गोंदिया–बरौनी एक्सप्रेस (15232/15231)

रेलवे के मुताबिक, दुर्ग–पटना साउथ बिहार एक्सप्रेस और दुर्ग–छपरा सारनाथ एक्सप्रेस 22 से 27 अक्टूबर तक प्लेटफार्म नंबर 7 से रवाना होंगी। वहीं गोंदिया–बरौनी एक्सप्रेस 23 अक्टूबर से प्लेटफार्म नंबर 7 से चलेगी। इस बदलाव से यात्रियों को त्योहारों के दौरान प्लेटफार्म पर भीड़भाड़ से राहत मिलेगी और ट्रेन संचालन भी सुचारू रहेगा।

Chhattisgarh Anti Narcotics Action : फीम की अवैध खेती पर सख्त हुए CM विष्णुदेव साय, कलेक्टरों को दिए 15 दिन में सर्वे कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश
Korea Police Transfer : कोरिया पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 69 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले
Hospital Negligence : प्रसूता की मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा, शव रखकर घंटों जाम रहा राष्ट्रीय मार्ग
Mahtari Sadan Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 51 महतारी सदनों का लोकार्पण कर महिलाओं के लिए नए अवसर खोले
केंद्रीय गृह मंत्री शाह बोले:देश नक्सलवाद मुक्त होगा, वो क्षण आजादी के बाद महत्वपूर्ण क्षणों में से एक होगा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mahadev Betting App
Mahadev Betting App  : महादेव बेटिंग ऐप मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, विकास गर्ग की 940.77 करोड़ की संपत्ति अटैच

सीजी भास्कर, 10 जुलाई :  महादेव बेटिंग ऐप…

Raigarh News 
Raigarh News  : सड़क पर डबल केजव्हील ट्रैक्टर दौड़ाना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही वाहन जब्त

सीजी भास्कर, 10 जुलाई :  रायगढ़ जिले के…

CG News 
CG News  : शराब पीकर सड़क किनारे गिरा युवक, मौत; ईंट भट्ठे के पास मिला शव 

सीजी भास्कर, 10 जुलाई :  रायगढ़ जिले के…

Bhagwat Katha Raipur 
Bhagwat Katha Raipur  : देवकीनंदन ठाकुर की कथा में चेन स्नैचिंग से मचा हड़कंप, कलश यात्रा में 5 महिलाएं बनीं शिकार 

सीजी भास्कर, 10 जुलाई :   रायपुर में चल…

Bilaspur Road Accident
Bilaspur Road Accident : टीवी खरीदने जा रहे 2 दोस्तों को हाईवा ने मारी टक्कर, एक की मौत

सीजी भास्कर, 10 जुलाई : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?