CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Korba Farmer Suicide : कर्ज के बोझ से दबे किसान ने खाया ज़हर, इलाज के दौरान मौत

Korba Farmer Suicide : कर्ज के बोझ से दबे किसान ने खाया ज़हर, इलाज के दौरान मौत

By Newsdesk Admin
23/10/2025
Share
Korba Farmer Suicide
Korba Farmer Suicide

सीजी भास्कर, 23 अक्टूबर। कर्ज के बोझ और आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक किसान ने बुधवार को ज़हर खाकर आत्महत्या (Korba Farmer Suicide) कर ली। परिवार के लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुँचाया, लेकिन डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा सके। यह दर्दनाक घटना कुसमुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम खमरिया की है।

कोरबा पुलिस के अनुसार, 50 वर्षीय राजकुमार, निवासी ग्राम खमरिया, अपनी पत्नी राजकुमारी, एक पुत्र और एक पुत्री के साथ रहता था। बुधवार की सुबह वह नशे की हालत में घर लौटा और भोजन करने के बाद अपने कमरे में चला गया। पत्नी और बच्चे अपने-अपने काम पर निकल गए थे। जब दोपहर में राजकुमारी खेत से घर लौटी, तो उसने देखा कि राजकुमार खाट पर पड़ा है और उल्टी कर रहा है। पास में खेतों में छिड़काव के लिए इस्तेमाल होने वाली कीटनाशक दवा की शीशी पड़ी थी।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने राजकुमार को तत्काल हरदी बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहां से उसे हालत गंभीर होने पर जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत (Korba Farmer Suicide) हो गई। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी विश्व नारायण चौहान ने बताया कि अस्पताल से प्राप्त मेमो के आधार पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि राजकुमार ने कुछ समय पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनवाया था, जिसके लिए उसने उधार लिया था। लगातार बढ़ते कर्ज और आर्थिक दबाव के चलते वह तनाव में रहने लगा था और शराब का सेवन भी बढ़ा दिया था। पत्नी ने कहा कि वह समझ नहीं पा रही कि पति ने यह घातक कदम क्यों उठाया। ग्रामीणों के अनुसार, राजकुमार मेहनती किसान था, जो खेती-किसानी और मजदूरी से परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Train Extra Coach Update: शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में बढ़े डिब्बे, कंफर्म टिकट की उम्मीद हुई मजबूत
Child Sacrifice For Vashikaran : ढोंगी बाबा के बातों में आया और पत्नी को वश में करने के लिए भतीजे की दे दी बलि
रविन्द्र सुधा की भिलाई में रविन्द्र जयंती पर शानदार प्रस्तुति, अंत तक आनंद लेते रहे दर्शक
Balod Suicide Case : पत्नी की बेवफाई से आहत पति का खौफनाक कदम, प्रेमी के घर के सामने लगाई फांसी
Raipur Car Fire : राजधानी में चलती कार बनी आग का गोला, कालीबाड़ी इलाके में मची अफरा-तफरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bastar Brain Tumor Surgery
Bastar Brain Tumor Surgery : बस्तर में मेडिकल इतिहास रचा, पहली बार जटिल ब्रेन ट्यूमर सर्जरी सफल

Bastar Brain Tumor Surgery :महिला के पति सतवंत…

Surajpur Murder Case
Surajpur Murder Case : युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाज के दौरान मौत

Surajpur Murder Case :अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला…

Education Minister Resignation
Education Minister Resignation : भूपेश का हमला, बोले- लड़ाई अभी बाकी

Education Minister Resignation :केंद्र सरकार ने सार्वजानिक परीक्षा…

Suspicious Ritual Materials
Suspicious Ritual Materials : श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र की आशंका, मुक्तिधाम में मिले खून के निशान

Suspicious Ritual Materials :सरपंच ने बताया कि सावन…

Tragic Accident In Korba
Tragic Accident In Korba : नाले में गिरने से बाइक सवार ग्रामीण की मौत

Tragic Accident In Korba : प्रशासन ने लोगों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?