CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Cow Death Case Bilaspur : गोवंशों की मौत पर हाईकोर्ट सख्त… मुख्य सचिव से शपथपत्र सहित जवाब तलब, विभाग पर संवेदनहीनता के आरोप

Cow Death Case Bilaspur : गोवंशों की मौत पर हाईकोर्ट सख्त… मुख्य सचिव से शपथपत्र सहित जवाब तलब, विभाग पर संवेदनहीनता के आरोप

By Newsdesk Admin 23/10/2025
Share
Chhattisgarh High Court Order
Chhattisgarh High Court Order

सीजी भास्कर, 23 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बेलतरा और सुकुलकारी क्षेत्रों में गोवंशों (Cow Death Case Bilaspur) की लगातार हो रही मौतों पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने गंभीर रुख अपनाया है। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने इस मामले की मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लेते हुए इसे जनहित याचिका (PIL) के रूप में दर्ज कर सुनवाई शुरू की है। डिवीजन बेंच ने राज्य के मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव, पशुपालन एवं पशु चिकित्सा सेवाएं विभाग को नोटिस जारी करते हुए व्यक्तिगत शपथपत्र के साथ जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

भोजन-पानी और देखरेख के अभाव में मर रहे मवेशी

मस्तूरी ब्लॉक के बेलतरा और सुकुलकारी गांवों में पिछले कई दिनों से मवेशियों की मौतें (Cow Death Case Bilaspur) हो रही हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, गायों को अस्थायी गोशालाओं में दलदली और कीचड़ भरे स्थानों पर रखा गया है, जहां भोजन, पानी और चिकित्सा सुविधा का अभाव है। बेलतरा में एक दर्जन से अधिक, जबकि सुकुलकारी में चार गायों की मौत की पुष्टि हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारी घटनास्थल पर तो आते हैं, लेकिन औपचारिक जांच कर लौट जाते हैं, जिससे वास्तविक कारणों की पड़ताल नहीं हो पाती। स्थानीय लोगों ने पशु चिकित्सा विभाग की निष्क्रियता और संवेदनहीनता को मौतों का मुख्य कारण बताया है। उन्होंने कहा कि अधिकांश मवेशी न तो बूढ़े थे और न ही बीमार, इसलिए स्पष्ट है कि ये मौतें कुप्रबंधन और लापरवाही से हुई हैं।

कोर्ट ने कहा, तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता

चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बी.डी. गुरु की डिवीजन बेंच ने सुनवाई के दौरान कहा कि, “मीडिया रिपोर्ट से प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट होता है कि पशु चिकित्सा विभाग और स्थानीय प्रशासन की ओर से गंभीर प्रशासनिक चूक हुई है। राज्य शासन को इस पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है।” कोर्ट ने इस मामले में मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव (पशुपालन एवं पशु चिकित्सा सेवाएं), निदेशक पशु चिकित्सा सेवाएं, राज्य पशु चिकित्सा परिषद रायपुर के निदेशक, और कलेक्टर बिलासपुर को पक्षकार बनाकर व्यक्तिगत हलफनामे सहित जवाब मांगा है।

(Cow Death Case Bilaspur) गोसेवा की बात, लेकिन ज़मीनी हालात भयावह

ग्रामीणों ने कहा कि शासन भले ही गोसेवा और गोसंरक्षण योजनाओं की बात करता हो, लेकिन ज़मीनी स्तर पर स्थिति बेहद दयनीय है। न तो मवेशियों के लिए भोजन-पानी की व्यवस्था है, न ही चिकित्सा सहायता उपलब्ध। उन्होंने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो और स्थायी गोशालाओं में बेहतर प्रबंधन किया जाए।

You Might Also Like

Mahanadi Reservoir Project : भीषण गर्मी के बीच बड़ी राहत, 570 तालाबों में भरा गया पानी

Kopra Reservoir Bilaspur : छत्तीसगढ़ की पहली रामसर साइट ‘कोपरा जलाशय’ बनेगी मॉडल

Teak Illegal Logging : सागौन तस्करों पर वन विभाग का सर्जिकल स्ट्राइक, 500 से अधिक अवैध बल्लियां जब्त

Chhattisgarh Historical Discovery : रायपुर के राजकुमार कॉलेज में मिला इतिहास का अनमोल खजाना

Puverti Village : लाल आतंक के गढ़ में विकास की ऐतिहासिक गूंज: पुवर्ती बना पहला ‘पूर्ण जनगणना गांव’

Newsdesk Admin 23/10/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mahanadi Reservoir Project : भीषण गर्मी के बीच बड़ी राहत, 570 तालाबों में भरा गया पानी

सीजी भास्कर, 06 मई : छत्तीसगढ़ में पारा…

Public Servant Dismissal : फर्जी दस्तावेजों से ‘रामदुलार’ बनकर नौकरी करने वाला ‘लालमन’ निलंबित

सीजी भास्कर, 06 मई : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज…

Nilgai Poaching Pithora : मादा नीलगाय का बेरहमी से शिकार, पैर काटकर किए अलग

सीजी भास्कर, 06 मई : छत्तीसगढ़ के महासमुंद…

Mamata Banerjee Oath Controversy : ममता बनर्जी के शपथ ग्रहण विवाद पर टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान, बोले- राज्यपाल…! देखिए विडियो

सीजी भास्कर, 06 मई : पश्चिम बंगाल में…

Kutra Medical College : जांजगीर-चांपा में मेडिकल कॉलेज का सपना जल्द होगा साकार, अगले महीने एनएमसी की परीक्षा!

सीजी भास्कर, 06 मई : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Mahanadi Reservoir Project : भीषण गर्मी के बीच बड़ी राहत, 570 तालाबों में भरा गया पानी

06/05/2026
छत्तीसगढ़

Kopra Reservoir Bilaspur : छत्तीसगढ़ की पहली रामसर साइट ‘कोपरा जलाशय’ बनेगी मॉडल

06/05/2026
छत्तीसगढ़

Teak Illegal Logging : सागौन तस्करों पर वन विभाग का सर्जिकल स्ट्राइक, 500 से अधिक अवैध बल्लियां जब्त

06/05/2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Historical Discovery : रायपुर के राजकुमार कॉलेज में मिला इतिहास का अनमोल खजाना

06/05/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?