CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Coal Scam Chhattisgarh : सूर्यकांत तिवारी के करीबी के होटल में पुलिस की दबिश, जुआ खेलते 18 गिरफ्तार, ₹7.64 लाख जब्त

Coal Scam Chhattisgarh : सूर्यकांत तिवारी के करीबी के होटल में पुलिस की दबिश, जुआ खेलते 18 गिरफ्तार, ₹7.64 लाख जब्त

By Newsdesk Admin
23/10/2025
Share
Coal Scam Chhattisgarh
Coal Scam Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 23 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला घोटाले (Coal Scam Chhattisgarh) से जुड़े नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। कोयला घोटाले के मास्टरमाइंड सूर्यकांत तिवारी के करीबी माने जाने वाले अजय नायडू के रायपुर रोड स्थित बालाजी होटल में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात पुलिस ने छापा मारा। छापेमारी के दौरान होटल की तीसरी मंजिल पर जुआ खेलते 18 लोगों को रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से ₹7.64 लाख नकद, 19 मोबाइल फोन और 10 वाहन जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपितों में सरपंच का बेटा, व्यापारी और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हैं।

पुलिस को मिली गुप्त सूचना, रात 12.30 बजे दबिश

कोतवाली निरीक्षक शरद दुबे को रात में सूचना मिली थी कि सूर्यकांत तिवारी के करीबी अजय नायडू (Coal Scam Chhattisgarh) के होटल में जुआ चल रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने रात 12.30 बजे बालाजी होटल की तीसरी मंजिल पर दबिश दी। मौके से सरपंच पुत्र कुणाल, कांग्रेस कार्यकर्ता मेहुल, रवि, कृष्ण कुमार, तुषार, विपिन, हितेश, राहुल, करण, शशांक, आनंद और राजेश सहित 18 लोगों को पकड़ा गया। सभी आरोपितों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई और उन्हें एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई।

होटल संचालक अजय नायडू के ईडी से भी जुड़े रहे तार

हिमालय पार्क निवासी अजय नायडू, कोयला घोटाले के प्रमुख आरोपित सूर्यकांत तिवारी (Coal Scam Chhattisgarh) के बेहद करीबी बताए जाते हैं। ईडी ने भी घोटाले की जांच के दौरान नायडू के घर पर छापा मारा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, होटल में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चलती थीं, पर राजनीतिक रसूख के कारण कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी। आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि उन्हें होटल संचालक ने “पुलिस से सेटिंग हो जाने” का झांसा देकर बुलाया था। एसपी आशुतोष सिंह ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए टीम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

कांग्रेस शासनकाल में भी रहा चर्चा का केंद्र

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस शासनकाल के दौरान तत्कालीन महासमुंद एसपी प्रफुल्ल ठाकुर रोजाना शाम को इस होटल में बैठते थे। तब चर्चाओं में यह होटल “एसपी का दूसरा कार्यालय” कहा जाता था। पुलिस अधिकारी होटल संचालक से ठाकुर की करीबी के चलते किसी भी कार्रवाई से बचते रहे।

रिसर्च छात्रा ब्लैकमेल केस: छात्राओं की तस्वीरों से बनाता था अश्लील कंटेंट, लैपटॉप से खुला राज
Literature Festival : देश भर के 100 से अधिक साहित्यकार जुटेंगे, साहित्य उत्सव से छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई पहचान
IPS Sanjeev Shukla : रायपुर पुलिस कमिश्नरी लागू, IPS संजीव शुक्ला बने राजधानी के पहले पुलिस आयुक्त
Teacher Eligibility Test Crisis : सुप्रीम आदेश से दहशत: छत्तीसगढ़ के एक लाख शिक्षक असमंजस में, योगी से उम्मीदें
Cyber Fraud: बैंक मैनेजर से 4.99 लाख की ठगी, 2 करोड़ की FD का झांसा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

DU Election 2026
DU Election 2026 :  दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव में छत्तीसगढ़ के पीयूष ने मारी बाजी, 674 वोटों से दर्ज की जीत

पीयूष जायसवाल ने दिल्ली विश्वविद्यालय के शहीद भगत…

Chhattisgarh Monsoon
Chhattisgarh Monsoon : छत्तीसगढ़ में मानसून ने फिर बढ़ाई रफ्तार, अब तक 996 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश, जानिए किस जिले में सबसे कम

छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून का असर कई…

Balodabazar Collector Inspection : छात्रावास में अधीक्षक मिले अनुपस्थित, कलेक्टर ने जारी कराया नोटिस
Balodabazar Collector Inspection : छात्रावास में अधीक्षक मिले अनुपस्थित, कलेक्टर ने जारी कराया नोटिस

बलौदाबाजार कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शनिवार को विकासखंड…

Samagra Shiksha Salary Delay : तीन महीने से वेतन नहीं, समग्र शिक्षा में इस्तीफे का दौर, आर्थिक संकट से परेशान कर्मचारी
Samagra Shiksha Salary Delay : तीन महीने से वेतन नहीं, समग्र शिक्षा में इस्तीफे का दौर, आर्थिक संकट से परेशान कर्मचारी

समग्र शिक्षा में काम करने वाले कर्मचारियों के…

Raipur Teacher Suspension Case : शराब केस में गिरफ्तारी के बाद शिक्षक निलंबित, 48 घंटे हिरासत बनी वजह
Raipur Teacher Suspension Case : शराब केस में गिरफ्तारी के बाद शिक्षक निलंबित, 48 घंटे हिरासत बनी वजह

शिक्षक निलंबन कार्रवाई (Raipur Teacher Suspension Case) 48…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?