CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ambikapur Jail Viral Video : हथकड़ी खुलने से पहले मोबाइल हाथ में! जेल गेट पर ही कर डाली बातचीत, एसएसपी ने दिए जांच आदेश

Ambikapur Jail Viral Video : हथकड़ी खुलने से पहले मोबाइल हाथ में! जेल गेट पर ही कर डाली बातचीत, एसएसपी ने दिए जांच आदेश

By Newsdesk Admin
25/10/2025
Share
Ambikapur Jail Viral Video
Ambikapur Jail Viral Video

आरोपित अंश पंडित जेल गेट के बाहर बैठकर मोबाइल से करता दिखा बातचीत।

वीडियो वायरल होने पर एसएसपी ने एएसपी को जांच के आदेश दिए।

जेल अधीक्षक ने एसएसपी को पत्र लिखकर मांगी सख्त कार्रवाई की मांग।

सीजी भास्कर, 25 अक्टूबर। केंद्रीय जेल प्रवेश द्वार के पास आरोपित के मोबाइल से बातचीत करने का वीडियो (Ambikapur Jail Viral Video) इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। एक पुलिस कर्मचारी पर आरोपित को मोबाइल उपलब्ध कराने का गंभीर आरोप है।

अंबिकापुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों को पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। वहीं केंद्रीय जेल अधीक्षक अक्षत सिंह राजपूत ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर नवप्रवेशित बंदियों को जेल परिसर में पुलिसकर्मियों द्वारा मोबाइल उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी है और रोकथाम के लिए पुलिसकर्मियों को कड़े निर्देश जारी करने का आग्रह किया है।

दरअसल, आदतन बदमाश अंश पंडित उर्फ जय आदित्य तिवारी का जेल के प्रवेश द्वार (Ambikapur Jail Viral Video) के समीप मोबाइल से बातचीत करते हुए वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ। अंश पंडित पर जिला बदर होने के बावजूद सहायक उप निरीक्षक के घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट करने का आरोप है। इस मामले में अंश पंडित के साथ उसके परिचित और रिश्तेदार भी शामिल बताए जा रहे हैं। कुछ आरोपितों को पुलिस पहले ही न्यायालय के आदेश पर जेल भेज चुकी है। वीडियो में वह जेल प्रवेश द्वार के किनारे बैठकर आराम से बात करता नजर आ रहा है। आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी ने ही उसे मोबाइल उपलब्ध कराया था ।

(Ambikapur Jail Viral Video) जेल अधीक्षक ने एसएसपी को लिखा पत्र

केंद्रीय जेल अधीक्षक अक्षत सिंह राजपूत ने अपने पत्र में लिखा है कि जेल परिसर प्रतिबंधित क्षेत्र की श्रेणी में आता है, जहां मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का उपयोग पूर्णतः वर्जित है। उन्होंने कहा कि अक्सर यह देखा जा रहा है कि नवप्रवेश बंदियों को जेल प्रवेश के दौरान पुलिस कर्मचारियों द्वारा दिए गए निर्देशों की अनदेखी की जाती है। इसका ताजा उदाहरण हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो है, जिसमें नवप्रवेश हवालाती बंदी अंश पंडित को पुलिसकर्मियों द्वारा मोबाइल से बात कराते हुए दिखाया गया है।

इस वीडियो से पुलिस व जेल प्रशासन की छवि पर सवाल उठ रहे हैं, जो स्वच्छ प्रशासनिक व्यवस्था के विपरीत है। उन्होंने एसएसपी से अनुरोध किया है कि जेल में दाखिले के समय पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत दी जाए कि वे परिसर में किसी भी अवैध गतिविधि से दूर रहें।

बड़ा खुलासा: सगे चाचा ने ही किया, अपनी ही भतीजी का रेप , महानवमी पर कन्या भोज के लिए निकली थी मासूम
Raipur Car Fire : राजधानी में चलती कार बनी आग का गोला, कालीबाड़ी इलाके में मची अफरा-तफरी
छत्तीसगढ़ बन रहा Investment का नया Hub, सर्वाधिक निवेश वाले टॉप 10 राज्यों में शामिल
भ्रष्टाचार का खुलासा करना पड़ा महंगा! LLB छात्र पर हमला, फिर उसी पर दर्ज हुआ केस
Raipur Mini City Bus Service : राजधानी को मिली नई मिनी सिटी बस सेवा, आज से सड़कों पर उतरेंगी 8 बसें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Student Protest 
Bilaspur Student Protest : प्रधान के इस्तीफे के बाद भी आंदोलन जारी, NTA पर उठे सवाल

Bilaspur Student Protest :छात्र नेता सूरज साहू ने…

Korba Stabbing Case
Korba Stabbing Case : ऑटो चालक पर ताबड़तोड़ वार; CCTV फुटेज आया सामने

Korba Stabbing Case :

Bastar Brain Tumor Surgery
Bastar Brain Tumor Surgery : बस्तर में मेडिकल इतिहास रचा, पहली बार जटिल ब्रेन ट्यूमर सर्जरी सफल

Bastar Brain Tumor Surgery :महिला के पति सतवंत…

Surajpur Murder Case
Surajpur Murder Case : युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाज के दौरान मौत

Surajpur Murder Case :अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला…

Education Minister Resignation
Education Minister Resignation : भूपेश का हमला, बोले- लड़ाई अभी बाकी

Education Minister Resignation :केंद्र सरकार ने सार्वजानिक परीक्षा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?