CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh e-Driving Test System : छत्तीसगढ़ में अब ड्राइविंग टेस्ट मशीन लेगी, इंसान नहीं कर पाएगा पास या फेल का खेल

Chhattisgarh e-Driving Test System : छत्तीसगढ़ में अब ड्राइविंग टेस्ट मशीन लेगी, इंसान नहीं कर पाएगा पास या फेल का खेल

By Newsdesk Admin
25/10/2025
Share
Chhattisgarh e-Driving Test System
Chhattisgarh e-Driving Test System

सीजी भास्कर, 25 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ राज्य में परिवहन विभाग द्वारा वाहन चालकों की योग्यता और सड़क सुरक्षा को और बेहतर बनाने के लिए ड्राइविंग टेस्ट एवं लाइसेंसिंग प्रक्रिया का आधुनिकीकरण (Chhattisgarh e-Driving Test System) किया जा रहा है। राज्य के आठ प्रमुख जिलों रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, जगदलपुर, अंबिकापुर, रायगढ़ और कोरबा में ई-ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक (ई-ट्रैक) की स्थापना की जा रही है। इस तकनीक के माध्यम से अब ड्राइविंग परीक्षा पूरी तरह डिजिटल और निष्पक्ष तरीके से आयोजित की जाएगी।

अब लाइसेंस प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं निष्पक्ष

इन आधुनिक ई-ट्रैकों की स्थापना से छत्तीसगढ़ में ड्राइविंग परीक्षण प्रणाली (Chhattisgarh e-Driving Test System) पूरी तरह तकनीकी निगरानी के अंतर्गत होगी। ई-ट्रैक पर अभ्यर्थियों की ड्राइविंग क्षमता का आकलन डिजिटल सेंसर, कैमरे और स्वचालित सिस्टम से किया जाएगा। इससे मानव हस्तक्षेप लगभग समाप्त हो जाएगा और हर उम्मीदवार को निष्पक्ष परिणाम मिलेंगे। इस नई प्रणाली से सड़क सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा और गलत तरीके से जारी लाइसेंसों पर रोक लगेगी।

ई-ट्रैक सिस्टम में लेन अनुशासन, वाहन नियंत्रण, संकेत पालन और गति नियंत्रण जैसे तत्वों को शामिल किया गया है। परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि यह पहल न केवल सड़क सुरक्षा के मानकों को मजबूत करेगी, बल्कि छत्तीसगढ़ को स्मार्ट ट्रांसपोर्ट नेटवर्क की दिशा में अग्रसर करेगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक से संचालित यह प्रणाली नागरिकों में विश्वास और पारदर्शिता दोनों बढ़ाएगी।

परिवहन सचिव एस. प्रकाश ने बताया कि ई-ट्रैक की सहायता से अब योग्य चालकों को प्रमाणित किया जाएगा, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और जिम्मेदार ड्राइविंग को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इन जिलों में ई-ट्रैक के शुरू होने के बाद आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर अपने सुविधानुसार समय स्लॉट बुक कर सकेंगे। सफल परीक्षण के उपरांत अभ्यर्थियों को डिजिटल फीडबैक और लाइसेंस तुरंत जारी किया जाएगा।

ई-ट्रैक प्रणाली (Chhattisgarh e-Driving Test System) के पूरी तरह लागू होने से राज्य में पारदर्शी, सुरक्षित और आधुनिक परिवहन व्यवस्था स्थापित होगी। यह पहल राज्य को डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में एक और कदम आगे ले जाएगी।

Irrigation Projects : सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपए स्वीकृत, कई जिलों को मिलेगा लाभ
Battle Casualty : शहीद सैनिकों के आश्रितों को अब मिलेगी 50 लाख की अनुग्रह राशि, परमवीर चक्र विजेताओं को 1 करोड़
Narayanpur Maoist dump seized: नक्सलियों का ‘वॉर-स्टोर’ ध्वस्त, विस्फोटक और भारी हथियारों का जखीरा हाथ लगा
Atal University Convocation : अटल यूनिवर्सिटी के दीक्षा समारोह में मुख्य अतिथि होंगे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
RMTU Gwalior Degree in 3 Days : “RMTU ग्वालियर की नई पहल — अब परीक्षा परिणाम के तीन दिन बाद मिलेगी डिग्री”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Katghora Bypass Accident
Katghora Bypass Accident : कटघोरा बाइपास पर पेड़ से टकराया तेज रफ्तार 407 वाहन, टक्कर के बाद लगी आग; चालक ने कूदकर बचाई जान

जिले के कटघोरा बाइपास पर रविवार देर रात…

Dhimrapur Road Raigarh
Dhimrapur Road Raigarh : ढिमरापुर रोड की बदहाली पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सड़क नहीं सुधरी तो चक्काजाम की चेतावनी

ढिमरापुर रोड की बदहाल स्थिति को लेकर कांग्रेस…

Raipur Ganeshotsav Preparations
Raipur Ganeshotsav Preparations : रायपुर में गणेशोत्सव की तैयारियों में देरी, विसर्जन कुंड का काम धीमा मिलने पर अफसरों ने जताई नाराजगी

गणेशोत्सव से पहले राजधानी रायपुर में तैयारियां तेज…

Jhiram Ghati Case
Jhiram Ghati Case : झीरम घाटी मामले में CM साय का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- सबूत थे तो जांच एजेंसी को क्यों नहीं दिए?

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने झीरम घाटी नरसंहार मामले…

Dhamdha Cattle Smuggling
Dhamdha Cattle Smuggling : धमधा में मवेशियों से भरा वाहन पकड़ा, तिरपाल से ढककर ले जा रहे थे 15 पशु, दो आरोपी गिरफ्तार

धमधा पुलिस ने मवेशियों के अवैध परिवहन के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?