CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Street Vendor Success Story : ठेले से दिल्ली की दीर्घा तक का सफर, स्वनिधि योजना ने बदली लोरमी के फल विक्रेता की तक़दीर

Street Vendor Success Story : ठेले से दिल्ली की दीर्घा तक का सफर, स्वनिधि योजना ने बदली लोरमी के फल विक्रेता की तक़दीर

By Newsdesk Admin
06/02/2026
Share
Street Vendor Success Story
Street Vendor Success Story

सीजी भास्कर, 06 फरवरी। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे और फुटकर व्यापारियों के लिए आर्थिक संबल बनकर (Street Vendor Success Story) उभरी है। इस योजना ने लोरमी के फल विक्रेता सोना कैवर्त्य की जिंदगी में बड़ा बदलाव ला दिया। सीमित संसाधनों से जूझ रहे सोना कैवर्त्य ने योजना का लाभ लेकर अपने बंद पड़े व्यवसाय को दोबारा खड़ा किया और आज उनकी कहानी आत्मनिर्भर भारत की प्रेरक मिसाल बन गई है।

सोना कैवर्त्य को उनकी उद्यमिता और योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए इस वर्ष नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। यह सम्मान न सिर्फ उनके लिए, बल्कि पूरे लोरमी क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बना।

श्री कैवर्त्य बताते हैं कि आर्थिक तंगी के दौर में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना उनके लिए संजीवनी (Street Vendor Success Story) साबित हुई। उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा से 10 हजार रुपये का प्रथम ऋण प्राप्त कर दोबारा फल व्यवसाय शुरू किया। समय पर ऋण चुकाने और बेहतर वित्तीय प्रबंधन के चलते उन्हें आगे भी योजना के तहत अधिक ऋण मिलने की संभावनाएं खुल गईं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड को नजदीक से देखना उनके लिए सपने जैसा अनुभव था। यह सब योजना के भरोसे और मेहनत के कारण संभव हो पाया।

लोरमी नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे व्यापारियों के लिए आत्मनिर्भरता की मजबूत राह बन चुकी है। उन्होंने अन्य छोटे व्यवसायियों से भी इस योजना से जुड़कर अपने कारोबार को सशक्त बनाने की अपील की।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना विशेष रूप से उन फुटकर व्यापारियों के लिए शुरू की गई थी, जिनका व्यवसाय कोरोना काल के लॉकडाउन के कारण प्रभावित (Street Vendor Success Story) हुआ था। योजना के अंतर्गत आसान प्रक्रिया के जरिए ऋण उपलब्ध कराया जाता है। हितग्राहियों को 7 प्रतिशत तक ब्याज सब्सिडी दी जाती है और 15 हजार, 25 हजार तथा 50 हजार रुपये तक के ऋण की सुविधा प्रदान की जाती है। लोरमी नगर पालिका क्षेत्र में अब तक 249 हितग्राहियों को इस योजना का लाभ मिल चुका है।

New Government Colleges : रायपुर में शुरू हुए दो नए सरकारी कालेज
रायपुर माना रोड पर हादसा: एयरपोर्ट जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त, 2 घायल!
Bastar Mahatari Vandan Scheme : 15 अगस्त से शुरू होगा विशेष पंजीयन, माओवादी प्रभावित क्षेत्रों की महिलाएं होंगी लाभान्वित
कोरबा में मिस ब्रांडिंग पर कार्रवाई: मोहनम बिग बाजार पर 3 लाख जुर्माना, दो दुकानदारों पर 10-10 हजार की पेनाल्टी
Golden Wedding Anniversary : 65 साल बाद फिर सजी बरात, बलदेव और बेचनी देवी ने फिर से लिए फेरे, अधूरे सपने हुए पूरे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mungeli Police
Mungeli Police : मुंगेली में साइबर जागृति अभियान तेज, स्कूल के 450 बच्चों और बाजारों में 1000 लोगों को किया जागरूक

जिले में बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी…

Smart Meter Chhattisgarh
Smart Meter Chhattisgarh : 4,800 परीक्षणों में सही निकली रीडिंग, 74 मीटरों की लैब जांच में भी नहीं मिली गड़बड़ी

स्मार्ट मीटर की रीडिंग को लेकर उपभोक्ताओं की…

Chakradhar Samaroh 2026
Chakradhar Samaroh 2026 : कविता कृष्णमूर्ति से अनुज शर्मा तक, 10 दिन सजेगी सुर-संगीत की महफिल

रायगढ़ में कला और संस्कृति का सबसे बड़ा…

Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें
Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें

10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का…

Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन
Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन

किसानों से जुड़ी योजनाओं और धान खरीदी की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?