CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Crime Incident : फिल्मी अंदाज में जेसीबी लूट, पुलिस ने पलक झपकते पकड़े आरोपी

Crime Incident : फिल्मी अंदाज में जेसीबी लूट, पुलिस ने पलक झपकते पकड़े आरोपी

By Newsdesk Admin
05/09/2025
Share
Crime Incident
Crime Incident

सीजी भास्कर, 05 सितंबर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के रायकेरा मार्ग पर बुधवार दोपहर शराब के लिये पैसे नहीं देने पर दो युवकों ने जेसीबी चालक और उसके साथी के साथ मारपीट कर वाहन की चाबी छीन कर जेसीबी लूट ली थी।

घटना के बाद हरकत में आई घरघोड़ा पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में आरोपियों को दबोचते हुए लूटा गया (Crime Incident) जेसीबी वाहन बरामद कर लिया। पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई से क्षेत्र में राहत का माहौल है।

मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी सुनील निषाद, निवासी ग्राम पुछियापाली टाडापारा थाना खरसिया, जो वर्तमान में रायकेरा में किराये के मकान में रहकर कंस्ट्रक्शन कंपनी की जेसीबी वाहन (Crime Incident) चलाता है, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

उसने बताया कि 3 सितंबर की दोपहर लगभग 2 बजे वह अपने साथी सूरज सिदार के साथ एनटीपीसी तलाईपाली कोयला खदान जा रहा था।

तभी ग्राम रायकेरा अटल चौक पर गांव के चक्रधर यादव और रोहित महंत ने जेसीबी को रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगे।

इंकार करने पर दोनों ने चालक और हेल्पर से मारपीट कर वाहन की चाबी छीनी और (Raigarh Police) जेसीबी लेकर भाग निकले।

लिखित शिकायत पर घरघोड़ा पुलिस ने अपराध क्रमांक 231/2025 धारा 126(2), 296, 115(2), 119(1), 309(6), 3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने टीम के साथ तुरंत दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी चक्रधर यादव (26 वर्ष) और रोहित दास महंत (42 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम रायकेरा, ने अपराध स्वीकार किया।

उनकी निशानदेही पर करीब 11 लाख की कीमत का पीला रंग का (Stolen Vehicle) जेसीबी वाहन मय चाबी बरामद कर जब्त किया गया। दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस सफल कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम और एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन के साथ थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, एएसआई संजीवन वर्मा, आरक्षक उद्योराम पटेल, दिनेश सिदार और प्रदीप तिग्गा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इंस्टा LIVE पर कहा ‘जंगल में ढूंढ़ लेना’, फिर फंदे से झूल गया कबड्डी प्लेयर; शव अब तक नहीं मिला..
भिलाई की आईआईटियंस कोचिंग सेंटर के पार्टनर्स में आय व्यय को लेकर हुई मारपीट, गला दबा जान से मारने का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, एक ही परिवार के 4 लोगों पर जुर्म दर्ज
Youth Abduction Attempt: होली के बीच रायगढ़ में युवती को जबरन कार में बैठाने की कोशिश, यातायात आरक्षक की सूझबूझ से बची जान
बिलासपुर: नक्शे के खिलाफ बना तीन मंजिला निर्माण गिराया गया, नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
धमतरी में पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच भिड़ंत:महिलाएं भी झड़प में शामिल, लाठी-डंडों से हमला, 11 घायल,दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Application Pending  :  17 जाति प्रमाण पत्र आवेदन लंबित, स्टेनो पर इतने रुपये का लगा जुर्माना
Application Pending  :  17 जाति प्रमाण पत्र आवेदन लंबित, स्टेनो पर इतने रुपये का लगा जुर्माना

स्टेनो हेमलता दीवान पर कुल 1700 रुपए का…

CG Weather Today : गर्मी से राहत का काउंटडाउन शुरू, 19 सितंबर से बढ़ेगी बारिश, 7 जिलों में यलो अलर्ट
CG Weather Today : गर्मी से राहत का काउंटडाउन शुरू, 19 सितंबर से बढ़ेगी बारिश, 7 जिलों में यलो अलर्ट

प्रदेश में 19 सितंबर से बारिश की गतिविधियां…

Chhattisgarh Rain
Chhattisgarh Rain : खारून एनीकट में बाइक समेत बहा युवक, 17 घंटे बाद मिला शव

पाटन के ओदरागहन एनीकट में बाइक फिसलने से…

Raipur CCTV Camera News : रायपुर में 900 बंद कैमरों के बीच सरकार का बड़ा फैसला, सिस्टम के लिए 12 करोड़ मंजूर
Raipur CCTV Camera News : रायपुर में 900 बंद कैमरों के बीच सरकार का बड़ा फैसला, सिस्टम के लिए 12 करोड़ मंजूर

रायपुर की CCTV व्यवस्था (Raipur CCTV Camera News)…

Drowning Incident
Drowning Incident : तालाब में नहाने गईं तीन मासूम सहेलियां नहीं लौटीं घर, डूबने से मौत

गुरुवार दोपहर तालाब की ओर गईं तीन मासूम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?