CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » BJP Leader Death : भाजपा नेता की दर्दनाक मौत: दवा लेने निकले डॉक्टर पर मधुमक्खियों ने किया अचानक हमला, रास्ते में ही थम गई सांस

BJP Leader Death : भाजपा नेता की दर्दनाक मौत: दवा लेने निकले डॉक्टर पर मधुमक्खियों ने किया अचानक हमला, रास्ते में ही थम गई सांस

By Newsdesk Admin
26/10/2025
Share
BJP Leader Death
BJP Leader Death

सीजी भास्कर, 26 अक्टूबर। जिले के बिश्रामपुर क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. सुशांत विश्वास (45) की मधुमक्खियों के झुंड के हमले में मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब वे वीरपुर गांव में एक मरीज को देखने जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार, डॉ. सुशांत विश्वास कुमदा की ओल्ड डीएमक्यू कॉलोनी में रहते थे और वहीं एक मेडिकल शॉप भी चलाते थे। शनिवार को वे अपने क्लिनिक के लिए कुछ जरूरी दवाएं लेने निकले थे। उसी दौरान पुराना माइनस कॉलोनी के पास स्थित एक पीपल के पेड़ पर बसे मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। डॉक्टर जमीन पर गिर पड़े और कुछ ही मिनटों में उनका पूरा शरीर सूज गया।

स्थानीय लोगों ने किसी तरह उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिश्रामपुर पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। लेकिन दुर्भाग्य से, रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

डॉ. सुशांत विश्वास की पत्नी शंपा विश्वास ग्राम पंचायत गोविंदपुर की उप सरपंच (BJP Leader Death) हैं। घटना की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। भाजपा से जुड़े कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की।

उनका अंतिम संस्कार रविवार को कुमदा कॉलोनी के मुक्तिधाम में किया जाएगा। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जिस क्षेत्र में यह हादसा हुआ, वहां मधुमक्खियों का झुंड कई दिनों से सक्रिय था, लेकिन इतनी बड़ी दुर्घटना पहली बार सामने आई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से इलाके में ऐसे पेड़ों और झुंडों को सुरक्षित तरीके से हटाने की मांग (BJP Leader Death) की है, ताकि भविष्य में कोई और इस तरह की घटना का शिकार न हो।

दुर्ग यूनिवर्सिटी में अवैध दुकानें बेधड़क संचालित: प्रबंधन ने कहा– छात्र हित में, कलेक्टर बोले– जानकारी नहीं..
Female lawyer murder case : महिला वकील हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा : ‘वॉट्सऐप डीपी’ ने खोला शादी का राज, प्रेमी ही निकला कातिल, सक्ती से गिरफ्तार
Karhi Shootout : घर में घुसकर युवक की हत्या के बाद बढ़ा सियासी दबाव, अब एसपी दफ्तर घेरने की तैयारी
CM विष्णु देव ने दिखाई हरी झंडी और चल पड़ी तिरंगा रैली, विस अध्यक्ष डाक्टर रमन सिंह, सांसद संतोष सहित विधायक भी हुए शामिल, भारत माता की जयकार से गूंज उठा राजनांदगांव
E-Challan Alert : 10 मार्च तक करा लें रजिस्ट्रेशन, लोक अदालत में होगा निराकरण; अनदेखी पर जब्त हो सकती है गाड़ी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Fraud Case : “फर्जी ‘केंद्रीय अधिकारी’ बनकर लाखों की ठगी

Raipur Fraud Case

E20 Petrol Rumours : दिल्ली में बढ़ी प्रीमियम पेट्रोल की मांग, सरकार बोली— अफवाहों पर न दें ध्यान

E20 Petrol Rumours

India ODI Preparation : टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, वनडे की तैयारी के लिए दो हिस्सों में बंटा सपोर्ट स्टाफ

India ODI Preparation

Aamir Khan Third Marriage : गौरी स्प्रैट संग रचाई तीसरी शादी, शाही रूबी रिंग बनी सबसे बड़ी चर्चा

Aamir Khan Third Marriage

Raipur Railway Project : 175 करोड़ की बड़ी रेल सौगात, CM साय ने जताया PM मोदी और रेल मंत्री का आभार

सीजी भास्कर, 10 जुलाई। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?