CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Rajyotsav 2025 : राज्योत्सव 2025 के कृषि पंडाल में दिखेगा छत्तीसगढ़ में कृषि विकास के 25 बछर की झलक

Chhattisgarh Rajyotsav 2025 : राज्योत्सव 2025 के कृषि पंडाल में दिखेगा छत्तीसगढ़ में कृषि विकास के 25 बछर की झलक

By Newsdesk Admin
27/10/2025
Share
Chhattisgarh Rajyotsav 2025
Chhattisgarh Rajyotsav 2025

सीजी भास्कर, 27 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ राज्य अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर इस वर्ष रजत जयंती राज्योत्सव (Chhattisgarh Rajyotsav 2025) मना रहा है। इस अवसर पर नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव में कृषि विभाग अपनी प्रदर्शनी के माध्यम से राज्य के 25 वर्षों के कृषि विकास की यात्रा को प्रस्तुत करेगा। इस प्रदर्शनी में धान के कटोरे के रूप में प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेती से लेकर आधुनिक तकनीकों तक की कहानी देखने को मिलेगी।

रसायन मुक्त खेती की दिशा में कदम

राज्य सरकार अब किसानों को रसायन-मुक्त खेती (Organic Farming) की दिशा में प्रेरित कर रही है। इसके लिए पीएम-प्रणाम कार्यक्रम, परम्परागत कृषि विकास योजना और जैविक खेती मिशन के तहत किसानों को जैविक खाद, वर्मी कम्पोस्ट और प्राकृतिक कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। “ड्रोन दीदी अभियान” के माध्यम से उर्वरक की कमी का समाधान किया जा रहा है, जबकि नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग को बढ़ावा दिया गया है।

सिंचाई और जल प्रबंधन में बड़ा विस्तार

छत्तीसगढ़ में सिंचाई क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वर्ष 2000 में जहां केवल 1042 हजार हेक्टेयर क्षेत्र सिंचाई पर निर्भर था, वहीं 2025 में यह बढ़कर 1892 हजार हेक्टेयर तक पहुंच गया है। प्रधानमंत्री सूक्ष्म सिंचाई योजना, एकीकृत जलग्रहण प्रबंधन और पर ड्रॉप मोर क्रॉप जैसी योजनाओं ने सिंचाई दक्षता में क्रांतिकारी सुधार किया है।

धान उपार्जन में छत्तीसगढ़ अग्रणी

राज्य में सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। धान उपार्जन के लिए समर्थन मूल्य देश के अन्य राज्यों की तुलना में अधिक है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

25 वर्षों में कृषि क्षेत्र का रिकॉर्ड विस्तार

वर्ष 2000 में राज्य की कुल कृषि भूमि 5408 हजार हेक्टेयर थी, जो अब बढ़कर 6727 हजार हेक्टेयर हो गई है।

खरीफ फसलों का क्षेत्र 4636 हजार हेक्टेयर से बढ़कर 4865 हजार हेक्टेयर, और धान का क्षेत्र 3795 हजार हेक्टेयर से बढ़कर 3981 हजार हेक्टेयर हो गया है।

रबी फसलों का क्षेत्र 772 हजार हेक्टेयर से बढ़कर 1862 हजार हेक्टेयर हो गया है।

उत्पादन और उत्पादकता में तीन गुना वृद्धि

वर्ष 2000 में खरीफ फसलों का उत्पादन 3929 हजार मीट्रिक टन था, जो 2025 में बढ़कर 12,927 हजार मीट्रिक टन हो गया है।
रबी फसलों का उत्पादन भी 483 हजार मीट्रिक टन से बढ़कर 2775 हजार मीट्रिक टन पहुंच गया है।
औसत उत्पादकता खरीफ में 867 किग्रा/हेक्टेयर से बढ़कर 2657 किग्रा/हेक्टेयर, और रबी में 625 से बढ़कर 1490 किग्रा/हेक्टेयर हो गई है।

40 लाख से अधिक किसान परिवारों की भागीदारी

राज्य में वर्तमान में 40.11 लाख किसान परिवार कृषि से जुड़े हैं। इनमें 24.34 लाख सीमांत, 8.80 लाख लघु और 6.97 लाख दीर्घ किसान परिवार शामिल हैं। राज्य सरकार की नीतियों और सहकारी व्यवस्था ने किसानों की आमदनी और सामाजिक स्थिति में बड़ा परिवर्तन लाया है।

कृषि प्रयोगशालाओं और शिक्षा संस्थानों का नेटवर्क मजबूत

वर्ष 2000 में राज्य में केवल 1 उर्वरक गुण नियंत्रण प्रयोगशाला और 1 मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला थी।
अब यह बढ़कर क्रमशः 8 उर्वरक प्रयोगशालाएं और 36 मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाएं हो गई हैं।
शिक्षा के क्षेत्र में भी राज्य में अब 1 कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत 39 महाविद्यालय (28 घटक एवं 11 संबद्ध) संचालित हैं।

Chhattisgarh Mahila Congress President : दिल्ली में इंटरव्यू, रायपुर में हलचल… छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की कुर्सी पर किसका होगा दावा?
डेढ़ महीने बाद टंकी से निकला जहरीला रसेल वाइपर, बच्चों ने किया था घायल, रेस्क्यू टीम ने बचाई जान
RAMA पावर स्टील और BMS ग्रुप पर बड़ी कार्रवाई, रायपुर, जगदलपुर, रायगढ़ में कई ठिकानों पर व्यापक जांच अभियान, भारी नकद लेन-देन, TAX चोरी की तफ्तीश जारी, दोनों समूहों के डायरेक्टर्स के Business रिलेशनभी जांच के घेरे
ED Raid in Dhamtari : भारतमाला मुआवजा घोटाला, ईडी की 20 घंटे लंबी रेड, पूर्व मंत्री के भाई के घर से दो थैले दस्तावेज जब्त
GOVT Staff Mutual Fund Limit  : सरकारी कर्मचारियों को शेयर बाजार में दो माह से ज्यादा वेतन के निवेश पर देनी होगी जानकारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BSP Accident: करंट से श्रमिक की मौत
BSP Accident : भिलाई इस्पात संयंत्र में बड़ा हादसा, करंट लगने से JEA कर्मचारी की मौत, जांच शुरू

BSP Accident: भिलाई इस्पात संयंत्र के यूआरएम में…

Dantewada Police Naxal Dump
Dantewada Police Naxal Dump : जंगल से 16 लाख का सोना, 2 लाख नकद और भारी मात्रा में हथियार बरामद

सीजी भास्कर, 12 जुलाई : छत्तीसगढ़ के बस्तर…

Kanya Bhavishya Suraksha Yojana
Kanya Bhavishya Suraksha Yojana : भाजपा कार्यकर्ताओं की बेटियों के लिए रिकेश सेन की नई पहल

Kanya Bhavishya Suraksha Yojana

Deepak Baij Statement
Deepak Baij Statement : “3 साल पूरे होने पर बोले- जनता की लड़ाई जारी, भाजपा की दोहरी नीति बेनकाब करेंगे

Deepak Baij Statement

Raipur PNB Bank Fire
Raipur PNB Bank Fire : दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

Raipur PNB Bank Fire

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?