CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Medicinal & Aromatic Farming Award : औषधीय और सुगंधित पौधों के कृषिकरण में छत्तीसगढ़ के तीन जिलों को मिला सम्मान

Medicinal & Aromatic Farming Award : औषधीय और सुगंधित पौधों के कृषिकरण में छत्तीसगढ़ के तीन जिलों को मिला सम्मान

By Newsdesk Admin
18/12/2025
Share
Medicinal & Aromatic Farming Award
Medicinal & Aromatic Farming Award

सीजी भास्कर, 18 दिसंबर। औषधीय एवं सुगंधित पौधों के कृषिकरण में उत्कृष्ट कार्य के लिए छत्तीसगढ़ के तीन जिले धमतरी, मुंगेली और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही को प्रतिष्ठित मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया–2025 अवॉर्ड (Medicinal & Aromatic Farming Award) से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के मार्गदर्शन में किए गए नवाचार आधारित कृषि प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।

Contents
  • भारतीय कृषि का “ऑस्कर” अवॉर्ड
  • रोजगार और आय के नए अवसर
  • (Medicinal & Aromatic Farming Award) स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र
  • प्रशासनिक उत्कृष्टता के लिए सम्मान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर तीनों जिलों और प्रदेश के कृषि विकास में योगदान देने वाले सभी अधिकारियों, किसानों और महिला समूहों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान छत्तीसगढ़ में कृषि के नए अवसरों और वैकल्पिक आजीविका को बढ़ावा देने का प्रमाण है।

भारतीय कृषि का “ऑस्कर” अवॉर्ड

कृषि जागरण संस्था और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के संयुक्त तत्वावधान में 7 से 9 दिसंबर 2025 तक नई दिल्ली स्थित आईएआरआई, पूसा मैदान में इस प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया अवॉर्ड को भारतीय कृषि का “ऑस्कर” भी कहा जाता है।

रोजगार और आय के नए अवसर

वन मंत्री केदार कश्यप ने इस उपलब्धि पर तीनों जिलों को बधाई देते हुए कहा कि औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती से आदिवासी क्षेत्रों में रोजगार और आय के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। यह उपलब्धि राज्य के किसानों और महिला स्व-सहायता समूहों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम ने कहा कि बोर्ड की योजनाएं किसानों और महिला समूहों को आत्मनिर्भर बना रही हैं। भविष्य में औषधीय एवं सुगंधित पौधों के कृषिकरण को और अधिक विस्तार दिया जाएगा।

(Medicinal & Aromatic Farming Award) स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम में औषधि पादप बोर्ड द्वारा लगाए गए स्टॉल के माध्यम से राज्य में औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती से जुड़ी गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक वैद्यों ने जड़ी-बूटियों के माध्यम से पारंपरिक उपचार पद्धतियों की जानकारी भी साझा की।

प्रशासनिक उत्कृष्टता के लिए सम्मान

धमतरी, मुंगेली और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिलों में लेमनग्रास, खस सहित अन्य औषधीय पौधों की खेती स्थानीय प्रशासन और निजी निवेशकों के सहयोग से की जा रही है। इन प्रयासों के लिए तीनों जिलों को “कृषि क्षेत्र में निजी निवेशकों के माध्यम से आजीविका विकास में प्रशासनिक उत्कृष्टता” श्रेणी में सम्मानित किया गया। समापन सत्र में 9 दिसंबर 2025 को भारत सरकार के गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के करकमलों से यह अवॉर्ड प्रदान किया गया।

Fake Currency Case MP : एमपी में पकड़ाया नकली नोट…अब इसका छत्तीसगढ़ कनेक्शन तलाश रही पुलिस…
Danteshwari Temple : नवरात्रि में भक्तों के लिए खास इंतज़ाम, मां दंतेश्वरी मंदिर में पदयात्रियों को मिलेगी बड़ी सौगात
Bhilai Crime : शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो कर दिया हमला, सुपेला पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा
Takhatpur Wedding Clash: DJ पर डांस से शुरू हुआ विवाद, बारात में मचा बवाल; मारपीट और तोड़फोड़ में 2 गंभीर
RAS Transfer List : राज्य प्रशासनिक सेवा में बड़ा फेरबदल, अधिकारियों के विभाग बदले, देखें पूरी डिटेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Nepal Flash Flood
Nepal Flash Flood : नेपाल में ग्लेशियर टूटने से मची तबाही, ऐसे आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड; जानें क्या है ग्लेशियर कॉलैप्स

Nepal Flash Flood : नेपाल पर्यटन बोर्ड ने…

Nepal Flood Chhattisgarh : नेपाल की तबाही में छत्तीसगढ़ के 11 नागरिकों पर नजर, नौ मिले; दो अब भी लापता
Nepal Flood Chhattisgarh : नेपाल की तबाही में छत्तीसगढ़ के 11 नागरिकों पर नजर, नौ मिले; दो अब भी लापता

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से बने गंभीर…

Raipur Odisha Road : गड्ढों में उतरे कांग्रेसी, सड़क पर बैठकर सरकार को घेरा; उग्र आंदोलन की चेतावनी
Raipur Odisha Road : गड्ढों में उतरे कांग्रेसी, सड़क पर बैठकर सरकार को घेरा; उग्र आंदोलन की चेतावनी

बारिश के बाद रायपुर-ओडिशा मार्ग (Raipur Odisha Road)…

Dengue in Children
Dengue in Children : बच्चों का डेंगू बुखार उतरते ही न हों बेफिक्र, अगले 24 से 48 घंटे हो सकते हैं क्रिटिकल

डेंगू में बच्चों का बुखार उतरने पर माता-पिता…

IOCL Executive Recruitment 2026
IOCL Executive Recruitment 2026 : इंडियन ऑयल में 470 पदों पर भर्ती, 3 सितंबर तक करें आवेदन

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL Executive Recruitment 2026)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?