CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Cyber Crime Investigation India : छत्तीसगढ़ पुलिस ने तोड़ा देश का सबसे बड़ा साइबर गिरोह, मुंबई में ध्वस्त किया नेटवर्क

Cyber Crime Investigation India : छत्तीसगढ़ पुलिस ने तोड़ा देश का सबसे बड़ा साइबर गिरोह, मुंबई में ध्वस्त किया नेटवर्क

By Newsdesk Admin
27/10/2025
Share
Cyber Crime Investigation India
Cyber Crime Investigation India

सीजी भास्कर, 27 अक्टूबर। देशभर में ऑनलाइन ठगी और गेमिंग एप के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी (Cyber Crime Investigation India) करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। यह वही गिरोह था जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी विज्ञापन डालकर लोगों को लुभाता था और कुछ ही मिनटों में उनका खाता खाली कर देता था।

जांच एजेंसियों ने बताया कि यह (Cyber Crime Investigation India) नेटवर्क अंतरराज्यीय स्तर पर काम करता था और मुंबई के डोम्बीवली इलाके से ऑपरेट किया जा रहा था। गिरोह न सिर्फ ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर लोगों से ठगी करता था, बल्कि “100 बुक” नामक ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिए देशभर में अवैध बेटिंग भी संचालित कर रहा था।

इस सनसनीखेज मामले की तह में जाने का सूत्र तब मिला जब खैरागढ़ (जिला राजनांदगांव, छत्तीसगढ़) में संगीत विश्वविद्यालय की छात्रा वसुधा सिन्हा ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि इंस्टाग्राम पर “चिकनकारी साड़ी शॉपिंग” साइट देखकर उसने ऑर्डर दिया, लेकिन पेमेंट के बाद 64,100 रुपये ठग लिए गए। खैरागढ़ थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 476/2025 दर्ज कर मामले को साइबर सेल को सौंपा।

इसके बाद साइबर सेल ने तकनीकी विश्लेषण शुरू किया। आरोपी जिस (Cyber Crime Investigation India) इंस्टाग्राम पेज और यूपीआई आईडी से सक्रिय थे, उसका आईपी एड्रेस मुंबई के डोम्बीवली में मिला। आईपीडीआर और कॉल डिटेल रिकार्ड्स से पता चला कि गिरोह के पास 100 से अधिक फर्जी सिम और 100 से अधिक बैंक खातों का नेटवर्क था, जिनसे 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का लेनदेन हुआ था।

टीम ने एक सप्ताह तक मुंबई में गुप्त रूप से कैंप कर ऑपरेशन चलाया। दीपावली के दौरान पुलिस ने डिलीवरी बॉय बनकर आरोपियों तक पहुंच बनाई और लोढ़ा पलावा अरोहिया अरबन स्थित दो फ्लैटों पर छापा मारा। वहां गिरोह का मास्टरमाइंड और सात अन्य सदस्य सक्रिय हालत में मिले। सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

गिरफ्तार आरोपी हैं – गौतम परमानंद पंजाबी, पवन सुरूसे, विनायक मोरे, अमित मोरे, रामचंद्र चौके, अमोल दिवनाने, अभिषेक डंबडे और मनोज मुखिया। उनके पास से 5 लैपटॉप, 14 एंड्रॉइड फोन, 51 बैंक पासबुक, 51 एटीएम कार्ड, 15 चेकबुक और 25 सिम कार्ड जब्त किए गए। बरामद उपकरणों की जांच में पुलिस को साइबर फ्रॉड के साथ-साथ ऑनलाइन बेटिंग एप के संचालन के प्रमाण भी मिले।

खैरागढ़ पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने सोशल मीडिया पर सस्ते दामों में साड़ी बेचने का लालच देकर लोगों से ठगी की और फिर “प्रोसेसिंग चार्ज” के नाम पर और रकम वसूली। फिलहाल सभी आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर खैरागढ़ लाया गया है। इनके खिलाफ संगठित अपराध और जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की विवेचना जारी है।

वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे अब तक की सबसे बड़ी साइबर कार्रवाई बताया है, जिसमें एक पूरे डिजिटल नेटवर्क को जड़ से उखाड़ फेंका गया। पुलिस का कहना है कि इस ऑपरेशन ने न सिर्फ प्रदेश, बल्कि देशभर के साइबर अपराधियों को चेतावनी दे दी है।

Ration Distribution Irregularities : राशन वितरण में सख्ती, दो दुकानों का संचालन समाप्त, एक पर जुर्माना
Maoist Killings: माओवादियों ने दो ग्रामीणों की हत्या, लगाया मुखबिरी का आरोप
Chhattisgarh Heatwave Alert : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, इस शहर में पारा 45°C के पार
मुस्लिम बुजुर्ग के साथ मारपीट, जबरन ‘जय श्री राम’ के नारे लगवाए; तीन आरोपी गिरफ्तार
Friend stabbed to death in Raipur : बहन से बातचीत के शक में हुआ विवाद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gariaband Ranger Controversy : वन रेंजर पर गाली-गलौज और अभद्रता के गंभीर आरोप”

Gariaband Ranger Controversy

Raipur Stabbing Incident
Raipur Stabbing Incident : दो जगह चाकूबाजी, ई-रिक्शा चालक समेत तीन घायल

Raipur Stabbing Incident

Environmental Rules Penalty
Environmental Rules Penalty : पर्यावरण नियम तोड़े तो अब ₹15 लाख तक जुर्माना और जेल का भी प्रावधान

Environmental Rules Penalty

Takhatpur Arms Act Case
Takhatpur Arms Act Case : मुख्य सड़क पर फरसा लहराकर फैलाई दहशत,आरोपी गिरफ्तार

Takhatpur Arms Act Case

BSP Accident: करंट से श्रमिक की मौत
BSP Accident : भिलाई इस्पात संयंत्र में बड़ा हादसा, करंट लगने से JEA कर्मचारी की मौत, जांच शुरू

BSP Accident: भिलाई इस्पात संयंत्र के यूआरएम में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?