CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » TS Singhdeo Case : टीएस सिंहदेव की टाकीज में तालाबंदी, 33 साल बाद कलेक्टर पर जुर्माना

TS Singhdeo Case : टीएस सिंहदेव की टाकीज में तालाबंदी, 33 साल बाद कलेक्टर पर जुर्माना

By Newsdesk Admin
30/10/2025
Share
TS Singhdeo Case
TS Singhdeo Case

सीजी भास्कर, 30 अक्टूबर। सरगुजा राजपरिवार के स्वामित्व वाले अलखनंदा टाकीज का लाइसेंस दुर्भावनापूर्ण तरीके से निरस्त करने के 33 साल पुराने बहुचर्चित मामले में बिलासपुर उच्च न्यायालय ने तत्कालीन कलेक्टर टीएस छतवाल को दोषी माना है। न्यायालय ने आदेश दिया है कि छतवाल राजपरिवार को ब्याज सहित ₹34,795 की क्षतिपूर्ति राशि का भुगतान करें। यह मामला वर्ष 1992 का है, जब टीएस सिंहदेव (TS Singhdeo Case) द्वारा संचालित अलकनंदा टाकीज का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया था।

Contents
  • जानिए क्या है पूरा मामला
  • अब कलेक्टर को देना होगा इतना जुर्माना

लाइसेंस निरस्ती की यह कार्रवाई उस राजनीतिक हलचल के बीच हुई थी, जब वाड्रफनगर के बिजाकुरा गांव में विशेष पिछड़ी जनजाति के रिबई पंडो और उसके परिवार के दो अन्य बच्चों की भूख से मौत की घटना ने तूल पकड़ा हुआ था। राजपरिवार की सदस्य (देवेंद्र कुमारी सिंहदेव) (TS Singhdeo Case) ने इस मामले को लेकर तत्कालीन कलेक्टर के निलंबन की मांग की थी। भूख से मौत का यह मुद्दा इतना संवेदनशील बन गया था कि तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिंह राव को अप्रैल 1992 में स्वयं वाड्रफनगर आकर स्थिति का जायजा लेना पड़ा था।

जानिए क्या है पूरा मामला

यह पूरा मामला सरगुजा जिला (TS Singhdeo Case) से जुड़ा हुआ है, जहां राजपरिवार के अरुणेश्वर शरण सिंहदेव के भाई की स्वामित्व वाली अलकनंदा टाकीज को नियमानुसार दो मार्च को सिनेमा संचालन का लाइसेंस जारी किया गया था। टाकीज का संचालन उनके बड़े भाई टीएस सिंहदेव कर रहे थे। इसी दौरान आदिवासी परिवार की भूख से मौत की घटना ने पूरे प्रदेश में हलचल मचा दी थी।

इस मुद्दे को पूर्व मंत्री वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव ने जोरदार तरीके से उठाया था। उस समय प्रदेश में भाजपा के सुंदरलाल पटवा की सरकार थी। बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच 19 अप्रैल 1992 को तत्कालीन कलेक्टर टीएस छतवाल ने (अलकनंदा टाकीज) (TS Singhdeo case) का लाइसेंस निरस्त करने के लिए नोटिस जारी किया। नोटिस का जवाब देने की अंतिम तिथि 23 अप्रैल थी, लेकिन 24 अप्रैल को जबलपुर हाईकोर्ट ने सिंहदेव परिवार के पक्ष में स्थगन आदेश जारी कर दिया।

अब कलेक्टर को देना होगा इतना जुर्माना

सिंहदेव के अधिवक्ता ने उसी दिन शपथपत्र सहित यह आदेश कलेक्टर को देने की कोशिश की परंतु कलेक्टर ने मिलने से इन्कार कर 24 अप्रैल की दोपहर (अलकनंदा टाकीज का संचालन) (TS Singhdeo case) रोक दिया और 24 एवं 25 अप्रैल के चार शो नहीं चल सके। सिंहदेव ने आठ हजार रुपये की क्षति की जानकारी देते हुए क्षतिपूर्ति की मांग की। न्यायालय में आबकारी आयुक्त ने बताया कि उनके कार्यालय में अलकनंदा टाकीज के लाइसेंस निरस्तीकरण से संबंधित कोई फाइल उपलब्ध नहीं है।

बिलासपुर उच्च न्यायालय ने अपने निर्णय में तत्कालीन कलेक्टर टीएस छतवाल को दोषी पाते हुए ब्याज सहित ₹34,795 की क्षतिपूर्ति राशि राजपरिवार को देने का आदेश दिया। यह राशि न्यायालय में जमा करा दी गई है।

Rajya Sabha Candidate Demand: रायपुर में मुख्यमंत्री साय से मिली अग्रवाल समाज की टोली, गौरीशंकर अग्रवाल के नाम पर जोर
अबूझमाड़िया समाज का अल्टीमेटम: “मतांतरण नहीं रुका तो सड़क पर उतरेंगे”
Surprise Ticket Checking Drive: रायपुर रेल मंडल में औचक टिकट जांच, 5 ट्रेनों से 62 हजार से ज्यादा जुर्माना
Vishnu Deo Sai Sports Infrastructure : खेल अधोसंरचना से निखर रही छत्तीसगढ़ की प्रतिभाएं, मुख्यमंत्री ने आकांक्षा सत्यवंशी को किया सम्मानित
BSc Nursing Counselling Chhattisgarh : हाईकोर्ट के आदेश के बाद बढ़ी BSc नर्सिंग काउंसलिंग की तिथि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में जलभराव

Chhattisgarh Heavy Rain Alert :मौसम विभाग ने लोगों…

Raigarh Cyber Awareness Campaign
Raigarh Cyber Awareness Campaign : बैंक पहुंची पुलिस टीम; खाताधारकों को ठगी से बचने के बताए तरीके

Raigarh Cyber Awareness Campaign :पुलिस ने बताया कि…

Raipur Policeman House Theft
Raipur Policeman House Theft : पुलिसकर्मी के घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी-जेवर लेकर फरार

Raipur Policeman House Theft : पुलिस आसपास लगे…

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh
Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh : सेवा संकल्प अभियान में स्कूलों में होंगी ‘विकसित भारत’ पर प्रतियोगिताएं

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh :कार्यशाला में क्षेत्रीय संगठन…

Illegal Liquor Smuggling
Illegal Liquor Smuggling : आरंग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 220 पाव अवैध शराब के साथ 2 अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

Arang Illegal Liquor Smuggling : पुलिस ने दोनों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?