CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Vote Rigging Case : पीसीसी के पास पहुंचे ‘वोट चोरी’ के दस लाख आवेदन, एआइसीसी को सौंपने की तैयारी

Vote Rigging Case : पीसीसी के पास पहुंचे ‘वोट चोरी’ के दस लाख आवेदन, एआइसीसी को सौंपने की तैयारी

By Newsdesk Admin
30/10/2025
Share
Vote Rigging Case
Vote Rigging Case

सीजी भास्कर, 30 अक्टूबर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) की ओर से ‘वोट चोरी’ (Vote Rigging Case) के आरोपों को लेकर चलाए गए अभियान में पार्टी के पास 10 लाख से अधिक आवेदन जमा हो चुके हैं। ये आवेदन रायपुर, अंबिकापुर, सरगुजा सहित राज्य के सभी जिलों से हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से एकत्र किए गए हैं। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार 31 अक्टूबर को अभियान समाप्त होने के बाद इन सभी आवेदनों को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) को सौंपा जाएगा। एआइसीसी इन लाखों हस्ताक्षरित आवेदनों को केंद्रीय निर्वाचन आयोग और राष्ट्रपति को सौंपने की तैयारी में है, ताकि कथित वोट चोरी के मामले में हस्तक्षेप की मांग की जा सके।

यह अभियान (Vote Rigging Case) 15 सितंबर को एआइसीसी के निर्देश पर ही शुरू किया गया था। सचिन पायलट ने बिलासपुर से इसकी शुरुआत की थी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पीसीसी ने एक पत्र जारी कर सभी कमेटियों को हर गांव और ब्लाक में जाकर अभियान चलाने का आदेश दिया था। इसके साथ फार्म का एक प्रारूप भी दिया गया था, जिसे कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर भरवाने और हस्ताक्षर कराने के निर्देश थे।

रायपुर जिले सहित प्रदेश के सभी इलाकों से आवेदन आने का सिलसिला जारी है। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने बताया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के द्वारा ‘वोट चोरी’ के राजफाश (Vote Rigging Case) के बाद इस मामले को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

“वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान को राजधानी से लेकर हर ग्राम पंचायत तक पहुंचाया गया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत के हर वार्ड में यह जानकारी दी गई है कि किस तरह भाजपा और चुनाव आयोग ने वोटों की चोरी की है। विगत दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके वोट चोरी का राजफाश किया था। महाराष्ट्र की एक विधानसभा सीट का उदाहरण देते हुए पूरे तथ्य सामने रखे थे। एक ही विधानसभा क्षेत्र में एक लाख से ज्यादा फर्जी वोटों के सबूत पेश किए थे। हालांकि, चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के आरोपों को निराधार बताया था।

Vote Rigging Case पीसीसी ने यह दिए थे निर्देश

घर-घर और सार्वजनिक जनसंपर्क अभियान चलाया जाए।

छोटे-बड़े नुक्कड़ सभा और बैठक का आयोजन किया जाए।

प्रत्येक ब्लाक के साप्ताहिक और बड़े बाजारों में पहुंचकर अधिक से अधिक लोगों से हस्ताक्षर कराएं।

प्रत्येक बूथ में कम से कम 100 से 200 कार्यकर्ता और लोगों का हस्ताक्षर कराएं।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार दिल्ली में (Vote Rigging Case) को लेकर एक प्रशिक्षण शिविर भी प्रस्तावित है। नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में नए जिला अध्यक्षों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण आठ और नौ नवंबर को होने की संभावना है। छह नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण है, इसलिए उससे पहले नये जिलाध्यक्षों की सूची जारी की जा सकती है।

Fake Land Registry Balodabazar: महिला की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का खुलासा, फोटो बदलकर किया गया सौदा, दो आरोपी गिरफ्तार
YES ✅ Bank ने 500 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला 🛑 औरों पर भी गिर सकती है गाज 🟢 जानें वजह…..❓
शेमार जोसेफ पर यौन शोषण का गंभीर आरोप, 11 महिलाओं ने दर्ज कराई FIR, एक नाबालिग भी शामिल
Ganesh Chaturthi Business Boom : बाजार के लिए शुभ होंगे भगवान गणेश, देशभर में 30 हजार करोड़ का कारोबार
UP: दलित लड़की को उठाया… धर्म बदलकर बनाना था आतंकी, प्रयागराज से कैसे पहुंची केरल?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rumors of petrol running out in Raipur create panic : फ्यूल स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, बिलासपुर के 13 पेट्रोल पंप हुए ड्राई

Rumors of petrol running out in Raipur create…

Opium smuggling gang busted : झारखंड से लाकर शहर में खपाते थे नशा

Opium smuggling gang busted

Inter-state theft gang busted : छत्तीसगढ़ पुलिस ने राजस्थान से मास्टरमाइंड को दबोचा, 4 बड़ी चोरियों का खुलासा

Inter-state theft gang busted

Unique demand of villagers in Sushasan Tihar camp : बोले- शराब दुकान खुलने से रुकेगी अवैध बिक्री, आवेदन सौंपा

Unique demand of villagers in Sushasan Tihar camp

Celebratory firing during wedding ceremony : पुलिस ने दर्ज की FIR

Celebratory firing during wedding ceremony

You Might Also Like

अपराधट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डसरकारी नौकरी/ Govt Job

ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण सब इंजीनियर 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ाए, SP से शिकायत बाद लोकायुक्त छापा, भुगतान के लिए मांग रहे थे साढ़े 15 लाख

23/10/2024
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़देश-दुनिया

Pickup Accident Jashpur : छत्तीसगढ़ से झारखंड ले जाया जा रहा था गौवंश, पुलिस पीछा करते ही पलटी पिकअप, 3 गायों की मौत, तस्कर फरार

18/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Congress Organisation Restructuring Meeting: संगठन सृजन अभियान को लेकर दिल्ली में मंथन, भूपेश बघेल और दीपक बैज रहे मौजूद

27/01/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Arang Road Development Project: आरंग में सड़कों पर उतरा विकास, 2155.97 लाख की बड़ी स्वीकृति से बदलेगा इलाका

05/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?