CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur Shooting Case : जनपद उपाध्यक्ष पर हमला, 7 गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल, पुलिस ने किया चौकाने वाला खुलासा

Bilaspur Shooting Case : जनपद उपाध्यक्ष पर हमला, 7 गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल, पुलिस ने किया चौकाने वाला खुलासा

By Newsdesk Admin
30/10/2025
Share
Bilaspur Shooting Case
Bilaspur Shooting Case

सीजी भास्कर, 30 अक्टूबर। सनसनीखेज गोलीकांड (Bilaspur Shooting Case) का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से देसी पिस्टल, कट्टा, मैगजीन, जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पूछताछ में सामने आया है कि मुख्य आरोपित ने जमीन विवाद और राजनीतिक वर्चस्व (Bilaspur Shooting Case) को लेकर यह हमला अपने भाइयों के साथ मिलकर रचा था।

बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम करीब छह बजे मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह अपने रिश्तेदारों के साथ निजी कार्यालय में बैठे थे। तभी बाइक सवार चार लोगों ने वहां पहुंचकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी गोली चलने पर हमलावर भाग निकले। इस हमले में बस एजेंट राजू सिंह और मुढ़पार के पूर्व सरपंच चंद्रभान सिंह घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इधर मामले की जांच के लिए एएसपी सिटी राजेंद्र जायसवाल, एएसपी ग्रामीण अर्चना झा और एसीसीयू प्रभारी अनुज कुमार के नेतृत्व में छह टीम गठित की गईं। पुलिस ने 100 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपितों तक पहुंच बनाई। जांच के बाद सातों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि अब मुख्य साजिशकर्ता से और पूछताछ की जा रही है ताकि इस (Bilaspur Shooting Case) की पूरी पृष्ठभूमि स्पष्ट हो सके।

24 घंटे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बिलासपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मस्तूरी गोलीकांड का खुलासा कर सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, यह हमला जमीन विवाद और राजनीतिक वर्चस्व को लेकर रचा गया था। गिरफ्तार आरोपितों में विश्वजीत अनंत, अरमान उर्फ बलमजीत अनंत, चाहत उर्फ विक्रमजीत, मोहम्मद मुस्तकीम, मोहम्मद मतीन, और दो नाबालिग शामिल हैं। टीम ने आरोपितों से दो देशी पिस्टल, एक कट्टा, पांच मैगजीन, चार जिंदा कारतूस, 13 खोखे और 10 फायर गोलियां बरामद कीं। मुख्य आरोपी से पूछताछ जारी है, पुलिस ने राजनीतिक साजिश की भी जांच शुरू कर दी है।

भिलाई के चाकूबाज ब्रूसली का पुलिस ने निकाला जुलूस, आरोपी ने कहा “दोबारा ऐसा काम नहीं करूंगा”
शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर करोड़ों की ठगी:बलौदाबाजार में अब तक 4 ठग पकड़ाए; पैसा दोगुना का दिया लालच
Raigarh murder case  : पत्तल और परोसने पर छिड़ा ‘खूनी’ संग्राम! दावत के बीच हुआ मर्डर
भिलाई वैशाली नगर में रिलेशनशिप, ब्रेकअप, फिर शादी बाद मनमुटाव का जुर्माना 30 लाख लेकर भी नहीं मानी युवती, 9 महीने में दूसरी शादी कर पति के साथ मिल करने लगी ब्लैकमेल
GST Action on Gutkha Business: ‘Sitar’ ब्रांड पर शिकंजा, दुर्ग में गुटखा कारोबार पर 317 करोड़ की बड़ी पेनल्टी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mineral Department Constable
Mineral Department Constable : दुर्ग में खनिज विभाग के आरक्षक पर गंभीर आरोप, जेठ गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

कुम्हारी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बीच…

Gen Z Movements
Gen Z Movements : Gen Z आंदोलनों पर अमित शाह बोले- हर राय की आजादी, आपातकाल का रास्ता नहीं

अमित शाह ने Gen Z और छात्र आंदोलनों…

Salman Khan Matrubhoomi
Salman Khan Matrubhoomi : सलमान खान की ‘मातृभूमि’ लगभग तैयार, VFX का काम बाकी; जल्द आएगी रिलीज डेट

सलमान खान की चर्चित फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर…

IPS Officer Son Assault
IPS Officer Son Assault : अंबिकापुर में IPS के बेटे से मारपीट, 2 आरोपी गिरफ्तार; शहर में पैदल जुलूस

IPS अधिकारी रवि कुर्रे के बेटे लेखांश कुर्रे…

Jaunpur Drug Supply : रायपुर के नशीली दवाओं के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जौनपुर से 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

दवाओं की सप्लाई के मामले में पुलिस ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?