CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bribery Case Chhattisgarh : जांजगीर-चांपा में एसीबी का शिकंजा: एसडीएम कार्यालय के अमीन और ऑपरेटर रिश्वत के 1.80 लाख रुपए लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Bribery Case Chhattisgarh : जांजगीर-चांपा में एसीबी का शिकंजा: एसडीएम कार्यालय के अमीन और ऑपरेटर रिश्वत के 1.80 लाख रुपए लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
30/10/2025
Share
Bribery Case Chhattisgarh
Bribery Case Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 30 अक्टूबर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और सटीक कार्रवाई (Bribery Case Chhattisgarh) में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ACB) की बिलासपुर यूनिट ने बुधवार को एसडीएम कार्यालय चांपा के भू-अर्जन शाखा में तैनात अमीन पटवारी बिहारी सिंह और ऑपरेटर राजकुमार देवांगन को 1 लाख 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम रायपुरा जिला सक्ती निवासी किसान बुधराम धीवर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम कोसमंदा (जिला जांजगीर) में उसकी और उसकी बहन की जमीन राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के लिए अधिगृहित की गई थी। अगस्त 2025 में इस भूमि के एवज में एसडीएम कार्यालय चांपा से 35 लाख 64 हजार 99 रुपये का मुआवजा उनके संयुक्त बैंक खाते में जमा किया गया था।

किसान का आरोप था कि भुगतान के बाद अमीन और ऑपरेटर (Bribery Case Chhattisgarh) ने उससे कहा कि उन्होंने राशि निकलवाने और प्रक्रिया में सहयोग किया है, इसलिए उन्हें 1.80 लाख रुपये देने होंगे। रिश्वत की यह मांग किसान के लिए परेशानी का सबब बन गई, जिसके बाद उसने हिम्मत जुटाकर एसीबी बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद टीम ने जाल बिछाया। बुधवार सुबह एसीबी की टीम ने किसान को तय रकम के साथ भेजा। जैसे ही बिहारी सिंह ने रकम अपने हाथों में ली, उसी वक्त डीएसपी अजितेश सिंह के नेतृत्व में टीम ने मौके पर छापा मारा और दोनों आरोपितों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

मौके से पूरी रिश्वत राशि बरामद कर ली गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से एसडीएम कार्यालय परिसर (Bribery Case Chhattisgarh) में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कर्मचारियों और आम लोगों में एसीबी की कार्रवाई की चर्चा पूरे दिन होती रही। एसीबी ने दोनों आरोपितों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 और 12 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और आगे की पूछताछ जारी है।

Durg Fire Incident: रात के अंधेरे में भड़की आग, 4 दुकानों का सबकुछ राख…
Balrampur Ramanujganj : किसके सिर सजा जिले के टॉपर का ताज, CM के सामने खुला मेधावी छात्रों का दमदार प्रदर्शन!
CM Vishnu Deo Sai Development Works: सामाजिक सम्मेलन बने बदलाव की आवाज, कुनकुरी में विकास को मिली नई रफ्तार
भाजपा जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम ने घोषित की 4 और मंडल की कार्यकारिणी, देखिए सूची
Janjgir Champa Fraud Case : पत्नी को ‘कागजों में मृत’ दिखाकर हड़पी सहायता राशि, जांजगीर में पति गिरफ्तार, जांच में खुला बड़ा फर्जीवाड़ा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhagwat Katha Raipur 
Bhagwat Katha Raipur  : देवकीनंदन ठाकुर की कथा में चेन स्नैचिंग से मचा हड़कंप, कलश यात्रा में 5 महिलाएं बनीं शिकार 

सीजी भास्कर, 10 जुलाई :   रायपुर में चल…

Bilaspur Road Accident
Bilaspur Road Accident : टीवी खरीदने जा रहे 2 दोस्तों को हाईवा ने मारी टक्कर, एक की मौत

सीजी भास्कर, 10 जुलाई : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर…

Raipur Spa Center : रायपुर में स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, मची खलबली

सीजी भास्कर, 10 जुलाई : राजधानी रायपुर में…

Teacher Shortage
Teacher Shortage : शिक्षकों की कमी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बालोद के लिमोरा में तीनों स्कूलों पर जड़ा ताला

सीजी भास्कर, 10 जुलाई :  छत्तीसगढ़ के बालोद…

Team India T20
Team India T20 : लगातार दो टी20 सीरीज हारने के बाद सवालों में श्रेयस अय्यर की कप्तानी, BCCI करेगा बड़ा रिव्यू

सीजी भास्कर, 10 जुलाई :  भारतीय क्रिकेट टीम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?