CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CBSE Board Exam 2026 : दो बार होगी 10वीं की परीक्षा, सर्वोत्तम स्कोर ही माना जाएगा अंतिम

CBSE Board Exam 2026 : दो बार होगी 10वीं की परीक्षा, सर्वोत्तम स्कोर ही माना जाएगा अंतिम

By Newsdesk Admin
31/10/2025
Share
CBSE Board Exam 2026
CBSE Board Exam 2026

सीजी भास्कर, 31 अक्टूबर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE Board Exam 2026) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आधिकारिक टाइम-टेबल जारी कर दिया है। इस बार 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक होंगी, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 9 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का समय प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा।

Contents
  • दो बार होगी 10वीं की परीक्षा
  • प्रदेश से 90 हजार विद्यार्थी होंगे शामिल
  • 10वीं परीक्षा का शेड्यूल
  • 12वीं परीक्षा का शेड्यूल

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने बताया कि परीक्षा कार्यक्रम (CBSE Board Exam 2026 schedule) इस तरह बनाया गया है कि विद्यार्थियों को मुख्य और वैकल्पिक विषयों के बीच पर्याप्त तैयारी का समय मिल सके।

दो बार होगी 10वीं की परीक्षा

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत अब विद्यार्थियों को अधिक अवसर देने के उद्देश्य से 10वीं की बोर्ड परीक्षा (CBSE Class 10 Exam 2026) वर्ष में दो बार आयोजित होगी। विद्यार्थी चाहें तो फरवरी सत्र के बाद मई में दोबारा परीक्षा देकर अपने अंक सुधार सकते हैं। बोर्ड सर्वोत्तम स्कोर को ही अंतिम मान्यता देगा।

प्रदेश से 90 हजार विद्यार्थी होंगे शामिल

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश पत्र में दिए गए सभी निर्देशों का पालन अनिवार्य होगा और परीक्षा केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने पर प्रतिबंध रहेगा। इस वर्ष 204 विषयों में परीक्षा होगी, जिसमें भारत और 26 अन्य देशों के करीब 45 लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ से लगभग 90 हजार विद्यार्थी 10वीं और 12वीं की परीक्षा में हिस्सा लेंगे। पहली बार सीबीएसई ने यह परीक्षा समय-सारिणी परीक्षा शुरू होने से 110 दिन पहले जारी की है ताकि विद्यार्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके। इसके साथ ही, बोर्ड ने JEE Main 2026 के उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में अपनी 11वीं कक्षा की जानकारी भरने को कहा है ताकि परीक्षा तिथियों में टकराव से बचा जा सके।

10वीं परीक्षा का शेड्यूल

विषय तारीख
गणित (स्टैंडर्ड और बेसिक) 17 फरवरी
गृह विज्ञान 18 फरवरी
अंग्रेजी 21 फरवरी
विज्ञान 25 फरवरी
कंप्यूटर 27 फरवरी
संस्कृत 28 फरवरी
हिंदी 2 मार्च
पेंटिंग 6 मार्च
सामाजिक विज्ञान 7 मार्च
फ्रेंच 10 मार्च

12वीं परीक्षा का शेड्यूल

तारीख विषय
17 फरवरी बायोटेक्नोलॉजी
18 फरवरी शारीरिक शिक्षा
20 फरवरी भौतिकी
24 फरवरी अकाउंटेंसी
26 फरवरी भूगोल
28 फरवरी रसायन विज्ञान
2 मार्च उर्दू, संस्कृत
3 मार्च लीगल स्टडीज
5 मार्च मनोविज्ञान
9 मार्च गणित
12 मार्च अंग्रेजी
14 मार्च गृह विज्ञान
16 मार्च हिंदी
18 मार्च अर्थशास्त्र
23 मार्च राजनीति विज्ञान
25 मार्च कंप्यूटर
27 मार्च जीव विज्ञान
28 मार्च बिजनेस स्टडीज
30 मार्च इतिहास
4 अप्रैल समाज शास्त्र
9 अप्रैल डाटा साइंस

CG खबर : बेख़ौफ बदमाश कार से उतरे, युवक को लाठी डंडे से जमकर पीटा, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, आज कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना, ट्रैफिक पुलिस से अभद्रता
School Exam Timetable : नवरात्रि में तिमाही परीक्षा पर बवाल, शिक्षा विभाग बैकफुट पर, अब बदलेगा टाइम टेबल
MP Board Class 5th, 8th Result 2025 Declared: एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं का रिजल्ट घोषित, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Raipur Water Crisis : पेयजल संकट के आगे थमे विकास कार्य, वार्ड निधि का बड़ा हिस्सा पाइपलाइन विस्तार में खर्च
Woman Body Found : नाले में अर्धनग्न महिला की लाश मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG SAS Transfer : 125 अपर और डिप्टी कलेक्टरों का तबादला, देखें ट्रांसफर सूची
CG SAS Transfer : 125 अपर और डिप्टी कलेक्टरों का तबादला, देखें ट्रांसफर सूची

राज्य शासन ने 125 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों…

Mahanadi Water Dispute : महानदी जल विवाद पर 1 अक्टूबर को दिल्ली में बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में मिलेंगे छत्तीसगढ़-ओडिशा के CM
Mahanadi Water Dispute : महानदी जल विवाद पर 1 अक्टूबर को दिल्ली में बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में मिलेंगे छत्तीसगढ़-ओडिशा के CM

महानदी जल विवाद पर बैठक (Mahanadi Water Dispute)…

Pangolin Rescue : घर के आंगन में पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
Pangolin Rescue : घर के आंगन में पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

दुर्लभ पैंगोलिन का रेस्क्यू (Pangolin Rescue) कर उसे…

Rikesh Sen Development : निगम चुनाव से पहले विधायक रिकेश का मास्टरस्ट्रोक, 37 वार्डों को 20.52 करोड़ की सौगात
Rikesh Sen Development : निगम चुनाव से पहले विधायक रिकेश का मास्टरस्ट्रोक, 37 वार्डों को 20.52 करोड़ की सौगात

विकास कार्यों की मंजूरी (Rikesh Sen Development) के…

Surajpur Mother Daughter Murder Case
Surajpur Mother Daughter Murder Case : सूरजपुर मां-बेटी हत्याकांड में 4 आरोपी दोषी, 8 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा

Surajpur Mother Daughter Murder Case :घटना के बाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?