CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Pulses Import Duty : किसानों की बड़ी जीत…! अब पीली मटर पर 30% आयात शुल्क, बढ़ेगा देसी दालों का दाम और मुनाफा

Pulses Import Duty : किसानों की बड़ी जीत…! अब पीली मटर पर 30% आयात शुल्क, बढ़ेगा देसी दालों का दाम और मुनाफा

By Newsdesk Admin
31/10/2025
Share
Pulses Import Duty
Pulses Import Duty

सीजी भास्कर, 31 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने देश में दाल उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों को सस्ते विदेशी आयात से हो रहे नुकसान से बचाने के लिए पीली मटर (Pulses Import Duty) पर 30 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने का निर्णय लिया है। यह आदेश 1 नवंबर से लागू होगा। सरकार के इस फैसले से किसानों को राहत मिलेगी और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन को नई गति मिलेगी।

Contents
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया घोषणा
  • अरहर की शत-प्रतिशत एमएसपी पर होगी खरीद

इस कदम को आत्मनिर्भर भारत अभियान (Pulses Import Duty) की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है। अब किसान न केवल उत्पादक रहेंगे, बल्कि बाजार के निर्णायक भागीदार भी बनेंगे। सरकार ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है जब सस्ते विदेशी आयात से दाल बाजार असंतुलित हो गया था और किसानों को अपनी उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से भी कम दामों पर बेचनी पड़ रही थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया घोषणा

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन के साथ यह नीति सीधे जुड़ी मानी जा रही है। हालांकि, 31 अक्टूबर तक के बिल ऑफ लैडिंग वाले जहाजों की खेपों को शुल्क से छूट दी गई है। दिसंबर 2023 में पीली मटर को ड्यूटी-फ्री (Pulses Import Duty) कर दिया गया था, जिसके बाद रूस और कनाडा से आयात में बेतहाशा वृद्धि हुई।

इससे घरेलू बाजार पर दबाव बढ़ा और किसानों को एमएसपी से कम दाम पर फसलें बेचनी पड़ीं। वित्त वर्ष 2024-25 में भारत ने कुल 67 लाख टन दालें आयात कीं, जिनमें 30 लाख टन सिर्फ पीली मटर थी। आयातित मटर की औसत कीमत 3,500 रुपये प्रति क्विंटल रही, जबकि अरहर, उड़द और मूंग का एमएसपी 7,000 से 8,000 रुपये के बीच था।

सरकार का लक्ष्य 2030 तक दालों में आत्मनिर्भरता प्राप्त करना है। देश में वर्तमान मांग करीब 2.75 से 2.9 करोड़ टन है, जबकि उत्पादन लगभग 2.4 करोड़ टन के आसपास है। शुल्क बढ़ने से आयात महंगा होगा, जिससे देसी दालों की मांग बढ़ेगी और किसानों को बेहतर मूल्य मिलेगा। इससे मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और झारखंड जैसे प्रमुख दाल उत्पादक राज्यों को सीधा लाभ होगा।

अरहर की शत-प्रतिशत एमएसपी पर होगी खरीद

वर्तमान में अरहर की कीमतें एमएसपी (7,550 रुपये) के मुकाबले 7,000 रुपये प्रति क्विंटल से नीचे हैं। उड़द का भाव 6,150 रुपये और मूंग 6,557 रुपये प्रति क्विंटल है जबकि उनके एमएसपी क्रमशः 7,400 और 8,682 रुपये हैं। केंद्र सरकार ने अब तीनों फसलों की शत-प्रतिशत एमएसपी पर खरीद के लिए किसानों का पंजीकरण शुरू कर दिया है। यदि यह प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से लागू हुई, तो किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा।

Gold-Silver Price : सोना चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, एक ही दिन में कीमतों में आई जोरदार गिरावट
Animal Cruelty Viral Video: कुत्ते के साथ क्रूरता का वीडियो वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Railway Emergency Quota New Rule : ट्रेन में आपातकालीन कोटे के लिए एक दिन पहले ही करना होगा आवेदन
रेलवे कांट्रेक्टर और दुर्ग के होटल सागर इंटरनेशनल के मालिक के ठिकानों पर ED छापा, देखिए विडियो
कर्नाटक: किलकारी गूंजने से पहले मच गई चीख-पुकार… गोद भराई की रस्म में पति की मौत, सदमे में पत्नी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Meerut Blue Drum Murder Case
Meerut Blue Drum Murder Case : मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को किन सबूतों के आधार पर मिली फांसी की सजा?

Meerut Blue Drum Murder Case : इस फैसले…

Durg Chetan Sahu Murder Case
Durg Chetan Sahu Murder Case : पुलिसकर्मी के बेटे की हत्या में 3 दोषियों को उम्रकैद, गर्लफ्रेंड ने बुलाकर रची थी साजिश

Durg Chetan Sahu Murder Case :अदालत के आदेश…

BSP Adani Controversy : बीएसपी पर अडानी की नजर! भूपेश बघेल का मोदी सरकार पर तीखा हमला, बोले- बिकने नहीं देंगे
BSP Adani Controversy : बीएसपी पर अडानी की नजर! भूपेश बघेल का मोदी सरकार पर तीखा हमला, बोले- बिकने नहीं देंगे

भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP Adani Controversy) को लेकर…

CNAP Service Activation
CNAP Service Activation : 1 नवंबर से मोबाइल पर कॉल करने वाले का नाम दिखेगा, अनजान नंबरों की पहचान करना होगा आसान

CNAP Service Activation : इस व्यवस्था को लागू…

Shai Hope India Tour Century : शाई होप का भारत में हिट शो, 4 शतक से टीम इंडिया की बालिंग एक्सपोज
Shai Hope India Tour Century : शाई होप का भारत में हिट शो, 4 शतक से टीम इंडिया की बालिंग एक्सपोज

चार शतक जड़ चुके होप ने हैदराबाद में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?