CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ben Austin : क्रिकेट में फिर छाया सन्नाटा: अभ्यास के दौरान गेंद लगने से 17 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बेन ऑस्टिन की मौत

Ben Austin : क्रिकेट में फिर छाया सन्नाटा: अभ्यास के दौरान गेंद लगने से 17 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बेन ऑस्टिन की मौत

By Newsdesk Admin
31/10/2025
Share
Ben Austin
Ben Austin

सीजी भास्कर, 31 अक्टूबर। आस्ट्रेलियाई क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। 17 वर्षीय क्रिकेटर बेन ऑस्टिन की (Ben Austin) अभ्यास के दौरान गेंद लगने से मौत हो गई। मंगलवार को मेलबर्न के उपनगरीय इलाके फर्नट्री गली में हुए हादसे ने 2014 में फिलिप ह्यूज की मौत की दर्दनाक यादें ताजा कर दी हैं। बताया गया कि बेन ऑस्टिन अपने क्लब के लिए नेट अभ्यास कर रहे थे, जब तेज रफ्तार गेंद उनकी गर्दन और सिर के पास जा लगी। उन्हें तुरंत गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Contents
  • Ben Austin हेलमेट था, लेकिन नेक गार्ड नहीं
  • क्रिकेट जगत में शोक, भावभीनी श्रद्धांजलि

डॉक्टरों ने बताया कि चोट इतनी गहरी थी कि आपातकालीन उपचार के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। बेन को वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। फर्नट्री गली क्रिकेट क्लब ने गुरुवार को इस दुखद समाचार की पुष्टि करते हुए कहा कि “बेन का जाना पूरे क्लब और क्रिकेट परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।”

Ben Austin हेलमेट था, लेकिन नेक गार्ड नहीं

क्लब की रिपोर्ट के अनुसार, बेन ने उस समय हेलमेट तो पहना हुआ था, लेकिन (Cricket Safety Awareness) नेक गार्ड (गर्दन सुरक्षा उपकरण) नहीं लगाया था। यह वही हिस्सा था, जहां गेंद जाकर लगी। इस घटना के बाद एक बार फिर क्रिकेट जगत में सुरक्षा उपकरणों की अनिवार्यता को लेकर चर्चा तेज हो गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि हर स्तर के क्रिकेट चाहे स्कूल, क्लब या घरेलू प्रतियोगिता हो में नेक गार्ड को अनिवार्य किया जाना चाहिए।

2014 में भी ऐसी ही घटना में फिलिप ह्यूज की मौत हुई थी, जब साउथ ऑस्ट्रेलिया के लिए न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ खेलते समय गेंद उनके कान के पास जा लगी थी। उनकी मौत के बाद क्रिकेट में कई सुरक्षा सुधार किए गए थे, लेकिन यह घटना दिखाती है कि अभी भी सुरक्षा में सुधार की गुंजाइश बाकी है।

क्रिकेट जगत में शोक, भावभीनी श्रद्धांजलि

बेन ऑस्टिन की मौत के बाद क्रिकेट समुदाय ने गहरा शोक व्यक्त किया। क्लब ने मैदान पर उनके सम्मान में फूल, कार्ड, एक ड्रिंक की बोतल, लालीपॉप और बल्ला रखा। वहीं वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी हिल्टन कार्टराइट सहित कई अन्य खिलाड़ियों ने शेफील्ड शील्ड मैच में (Cricket Safety Awareness) काली पट्टी बांधकर श्रद्धांजलि दी।

बेन के पिता जेस ऑस्टिन ने कहा, “हमारे प्यारे बेटे को खोने का दुख शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। वह एक शानदार बेटा, और अपने भाइयों कूपर और जैक का सबसे प्यारा साथी था। इस दर्दनाक घटना ने क्रिकेट जगत को झकझोर कर रख दिया है और यह सवाल फिर खड़ा कर दिया है कि क्या मैदान पर सुरक्षा के सभी उपाय वास्तव में पर्याप्त हैं?

तालपुरी साउथ गार्डन में मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 🔵 महिलाओं ने बढ़-चढ़कर योग में लिया हिस्सा
India Afghanistan ODI Series  : फिटनेस साबित न करने पर टीम से होंगे बाहर रोहित और पांड्या
भिलाई के फुटबॉल ओलंपियन पी देवराज पिल्लई नहीं रहे, बुधवार को होगा अंतिम संस्कार
IPL 2026: लखनऊ में गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला; दोनों टीमों ने नहीं किया प्लेइंग-XI में बदलाव
Para Athletes National Championship : दिव्यांग खिलाड़ियों ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, राष्ट्रीय चौंपियनशिप में जीते 5 पदक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jagdalpur Congress Campaign : बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध उपभोक्ताओं से भरवाए विरोध पत्र

Jagdalpur Congress Campaign :शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील…

Durg Cyber Crime
Durg Cyber Crime : म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cyber Crime :दुर्ग पुलिस अब इस मामले…

Accident at school
Accident at school : छत का प्लास्टर गिरने से 4 छात्राएं घायल, मचा हड़कंप

Accident at school :घटना के बाद स्कूल प्रबंधन…

Drunk Man With Cobra
Drunk Man With Cobra : नशे में ग्रामीण ने गले में लपेटा कोबरा, गांव में घूमता देख लोगों में मची दहशत

Drunk Man With Cobra : घटना के बाद…

Fake Doctor Case 
Fake Doctor Case : झोलाछाप डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, 3 साल के बच्चे की मौत से मचा हड़कंप

Fake Doctor Case : घटना के बाद स्थानीय…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?