CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rawatpura Medical College Bribery Case : हाई कोर्ट से पांच आरोपितों को जमानत, एनएमसी निरीक्षकों को रिश्वत देने का था आरोप

Rawatpura Medical College Bribery Case : हाई कोर्ट से पांच आरोपितों को जमानत, एनएमसी निरीक्षकों को रिश्वत देने का था आरोप

By Newsdesk Admin
01/11/2025
Share
Rawatpura Medical College
Rawatpura Medical College

सीजी भास्कर, 1 नवंबर। बहुचर्चित रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज रिश्वतकांड (Rawatpura Medical College Bribery Case) में फंसे पांच आरोपितों को हाई कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने सुनवाई के बाद रवि चंद्राकर, चैत्र श्रीधर, मयूर रावल, राघवन रंदीप नायर और अतुल कुमार तिवारी को जमानत दे दी है।

सीबीआई की जांच रिपोर्ट के अनुसार, इन आरोपितों पर नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के निरीक्षकों को अनुकूल रिपोर्ट के बदले रिश्वत देने का आरोप है। जांच एजेंसी ने बताया कि यह सौदा मेडिकल कॉलेजों की मान्यता प्रक्रिया के दौरान हुआ था।

हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने तर्क दिया कि चार्जशीट 18,000 से अधिक पन्नों की है और 129 गवाह सूचीबद्ध किए गए हैं, जिससे मुकदमे के जल्द निपटारे की संभावना कम है। वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ देव और हर्षवर्धन परगनिहा ने गीतांजलि यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार मयूर रावल की ओर से पैरवी की। उन्होंने कहा कि रावल के खिलाफ कोई प्रत्यक्ष साक्ष्य नहीं है और उन्हें झूठा फंसाया गया है। अन्य आरोपितों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज परांजपे ने पक्ष रखा।

सीबीआई की प्रारंभिक जांच में पाया गया कि निरीक्षण टीम प्रमुख डॉ. मंजप्पा सी.एन., सदस्य डॉ. चैत्रा एम.एस. और डॉ. अशोक शेलके, रायपुर के एसआरआईएमएसआर मेडिकल कॉलेज के निदेशक अतुल कुमार तिवारी, मंजप्पा के सहयोगी सथीशा ए., और रविचंद्र के. इस मामले में शामिल थे।

यह है पूरा मामला

मेडिकल कॉलेज जांचसूत्रों के अनुसार, नवा रायपुर स्थित रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज (Rawatpura Medical College Bribery Case) में एनएमसी की निरीक्षण टीम को अनुकूल रिपोर्ट दिलाने के लिए करोड़ों रुपये की रिश्वत दी गई थी। सीबीआई ने मेडिकल कॉलेज के एडमिनिस्ट्रेटिव डायरेक्टर अतुल तिवारी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी ने कॉलेज के डॉ. अतीन कुंडू के घर पर भी छापा मारा था।

बताया गया है कि कॉलेज के मेडिकल डायरेक्टर रायपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में पदस्थ हैं, लेकिन दोहरी नौकरी करते हुए प्राइवेट कॉलेज में भी सेवाएं दे रहे थे। सीबीआई का कहना है कि मेडिकल कॉलेजों को मान्यता दिलाने के लिए रिश्वत का एक संगठित नेटवर्क काम कर रहा था। इस नेटवर्क में कई उच्च पदाधिकारी और निजी संस्थान भी शामिल थे।

Takhatpur Constable : शादी का भरोसा देकर तीन साल तक करता रहा शोषण, सच सामने आते ही आरक्षक पहुंचा सलाखों के पीछे
FSSAI Action on Dabur : डाबर के कई प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक
CM Camp Office Assistance : केरल में जान गंवाने वाले जशपुर के युवक का पार्थिव शरीर पहुंचा घर
AICC : छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस में बड़ा बदलाव, AICC ने नई कार्यकारिणी का किया ऐलान
Excise Inspector Transfer List : आबकारी उपनिरीक्षकों की नई सूची से फिर उठा तबादला विवाद

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shraddh Tarpan
Shraddh Tarpan :  रायपुर में 10 अक्टूबर को होगा सामूहिक श्राद्ध-तर्पण, सुबह 9 बजे से शुरू होगा आयोजन

को पितृ मोक्ष अमावस्या के अवसर पर सामूहिक…

Government School
Government School :  रायगढ़ के सरकारी स्कूल में बच्चों से लगवाई झाड़ू, वीडियो वायरल होने के बाद जांच के निर्देश

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के एक सरकारी स्कूल…

Heroin Smuggling
Heroin Smuggling :  पावर हाउस ब्रिज के पास चिट्टा बेचता पंजाब का तस्कर गिरफ्तार, 1.76 लाख की हेरोइन जब्त

एसीसीयू की संयुक्त टीम ने पावर हाउस क्षेत्र…

Elephant Attack
Elephant Attack : कोरबा में 52 हाथियों का उत्पात, स्कूल हॉस्टल की दीवार तोड़ी, 160 बच्चे दहशत में

कोरबा जिले के पसान क्षेत्र में 52 हाथियों…

Bhilai Theft Case
Bhilai Theft Case :  पड़ोस के घरों में सेंध लगाकर छज्जे में छिपाए थे जेवर, आरोपी गिरफ्तार

पारा में बंद मकानों से सोने-चांदी के जेवरात…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?