CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Kanker Bear Death : मादा भालू की मौत के बाद रातभर रोता रहा शावक, गांव में गूंजती रही दर्द भरी आवाज

Kanker Bear Death : मादा भालू की मौत के बाद रातभर रोता रहा शावक, गांव में गूंजती रही दर्द भरी आवाज

By Newsdesk Admin
03/11/2025
Share
Kanker Bear Death
Kanker Bear Death

सीजी भास्कर, 3 नवंबर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के बागोडार गांव (Kanker Bear Death) में शुक्रवार रात एक मादा भालू की मौत के बाद उसका एक साल का शावक पूरी रात उसके पास बैठकर रोता रहा। गांव की निस्तब्धता में शावक की करुण आवाजें बार-बार गूंजती रहीं, जिससे ग्रामीणों का दिल पिघल गया।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, भालू और उसका शावक देर शाम लीलाबाई निषाद के घर के पीछे दिखाई दिए थे। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने मादा भालू को मृत अवस्था में देखा। उसके जबड़े पर गहरी चोट के निशान थे, जिससे उसकी मौत हुई मानी जा रही है। शावक अपनी मां के शव के पास चिपककर बैठा रहा, बार-बार उसे हिलाने की कोशिश करता रहा और फिर रोने लगता।

ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने पहली बार किसी जंगली जानवर का इतना भावनात्मक व्यवहार (Kanker Bear Death) देखा। पास ही रहने वाली लीलाबाई ने बताया भालू का बच्चा अपनी मां को छोड़ नहीं पा रहा था। उसकी आवाज सुनकर पूरा मोहल्ला जाग गया। घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने सुबह शावक को सावधानीपूर्वक पकड़कर सिंगारभाट काष्ठागार भेज दिया, जहां उसकी देखरेख की जा रही है। वनकर्मी लगातार उसकी सेहत और खानपान की निगरानी कर रहे हैं।

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों की पुष्टि की जाएगी। प्राथमिक जांच में संभावना जताई गई है कि मादा भालू की मौत झगड़े या हादसे में लगी चोटों से हुई होगी। गांव (Kanker Bear Death) के बुजुर्गों का कहना है कि ठंड का मौसम शुरू होते ही भालू अक्सर जंगलों से गांव की ओर आते हैं। डेढ़ साल पहले भी इसी गांव में एक मादा भालू ने बच्चे को जन्म दिया था। रातभर गूंजती रही शावक की सिसकियों ने पूरे इलाके को भावुक कर दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग से आग्रह किया है कि शावक को सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाए, जहां उसकी सही देखभाल हो सके।

Job Fair in Raipur : पंजीकरण कर तैयार हो जाइए, राजधानी में खुल रहा रोजगार का बड़ा दरवाज़ा, 10 हजार नई नौकरियां
Chhollywood Producer Assault Case: गर्लफ्रेंड से मारपीट का आरोप, अस्पताल से डिस्चार्ज के बाद शिकायत का इंतज़ार
PM Janman Yojana Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय गौरव: राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित, जनजातीय सशक्तिकरण में रचा नया इतिहास
Total Knee Replacement Surgery Raipur : मेकाहारा में टोटल हिप और घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी की सुविधा फिर से शुरू
गाय के पेट से निकली 50 किलो पॉलीथीन, कोंडागांव में 8 घंटे चली सर्जरी; दुर्गाष्टमी पर डॉक्टरों ने बचाई जान…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

IND vs AFG 1st T20 : दिल्ली पुलिस की अपील BCCI ने की खारिज, 13 सितंबर को ही होगा भारत-अफगानिस्तान मैच
IND vs AFG 1st T20 : दिल्ली पुलिस की अपील BCCI ने की खारिज, 13 सितंबर को ही होगा भारत-अफगानिस्तान मैच

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से तारीख बदलने…

Haiwaan Movie Review
Haiwaan Movie Review  : ‘हैवान’ के क्लाइमैक्स के बाद क्यों आए मोहनलाल? सैफ अली खान से है सीधा कनेक्शन

प्रियदर्शन की फिल्म ‘हैवान’ 11 सितंबर को सिनेमाघरों…

Raipur Nagpur Highway Accident
Raipur Nagpur Highway Accident : रायपुर से नागपुर जा रही गाड़ी महाराष्ट्र में हादसे का शिकार, 3 बच्चों समेत 8 की मौत, 3 घायल

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर हाईवे पर…

Adivasi Land Benami : नौकर-रिश्तेदार के नाम खरीदी आदिवासी जमीन पर सरकार की नजर, गलत सौदा मिला तो होगी वापसी
Adivasi Land Benami : नौकर-रिश्तेदार के नाम खरीदी आदिवासी जमीन पर सरकार की नजर, गलत सौदा मिला तो होगी वापसी

छत्तीसगढ़ में आदिवासी जमीन के बेनामी हस्तांतरण (Adivasi…

Liquor Overcharging
Liquor Overcharging : शराब दुकान में ओवररेटिंग पर कार्रवाई, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित

खुज्जी की कंपोजिट मदिरा दुकान में निर्धारित कीमत…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?