CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rohansi News : आवारा कुत्तों से बचाने खेत में भटके हिरण शावक को पार्षद अजय ध्रुव ने पहुंचाया जंगल, झुंड से मिलाया

Rohansi News : आवारा कुत्तों से बचाने खेत में भटके हिरण शावक को पार्षद अजय ध्रुव ने पहुंचाया जंगल, झुंड से मिलाया

By Newsdesk Admin
03/11/2025
Share
Rohansi News
Rohansi News

सीजी भास्कर, 3 नवंबर। मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के रोहांसी नगर पंचायत (Rohansi News) के पार्षद अजय ध्रुव ने एक भटके हुए हिरण के शावक की जान बचाई। सोमवार सुबह उनके जोरा डबरी स्थित खेत में लगभग एक से दो दिन के नवजात शावक के पहुंचने से गांव में हलचल मच गई। आसपास के इलाके में आवारा कुत्तों की मौजूदगी से शावक की जान को खतरा था। स्थिति को देखते हुए पार्षद ने साहसिक निर्णय लिया और उसे सुरक्षित उसके धमनी जंगल स्थित झुंड के पास छोड़ दिया।

अजय ध्रुव ने बताया कि वे रोज़ाना की तरह सुबह लगभग 7 बजे अपने खेतों में काम करने पहुंचे, तभी उन्होंने देखा कि एक छोटा हिरण (Rohansi News) का बच्चा खेत के किनारे कांपता हुआ खड़ा है। शावक स्पष्ट रूप से अपने झुंड से बिछड़ा हुआ और भयभीत लग रहा था। उन्होंने तत्काल वन विभाग से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन किसी अधिकारी या कर्मचारी से संपर्क नहीं हो सका।

इसके बाद पार्षद ध्रुव ने खुद पहल करते हुए शावक को सावधानीपूर्वक उठाया और अपने वाहन से पास के धमनी वन ग्राम की ओर ले गए। वहां उन्होंने आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर हिरणों के झुंड की दिशा का पता लगाया और सुरक्षित दूरी से शावक को उसी झुंड के समीप छोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि शावक बहुत डरा हुआ था, शायद रातभर भटकता रहा होगा। उसे देखकर लगा जैसे मां को पुकार रहा हो। मन नहीं मान रहा था कि उसकी जान खतरे में छोड़ दूं, इसलिए उसे वापस जंगल तक पहुंचाना जरूरी था। गांव के लोगों ने पार्षद अजय ध्रुव के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कदम न केवल जंगली जीवों की सुरक्षा के लिए प्रेरक हैं, बल्कि यह इंसानियत और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता का प्रतीक भी हैं।

Car Fire Incident in Bhilai-3: ठंड से बचने जलाया अलाव, लपटों में झुलसी दो कारें; आरोपी गिरफ्तार
Minority Community : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार का मुद्दा संसद में गूंजा, विपक्षी सांसदों ने परिसर में किया विरोध प्रदर्शन
Transport Constable Exam 2026 : कल भर्ती परीक्षा, 21 केंद्रों पर 5720 अभ्यर्थी होंगे शामिल
Bastar Olympic 2025 : तैयारियों में तेजी, अब तक 3.09 लाख खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन
Indravati Bhawan security breach: मंत्रालय परिसर में सांड दिखा, वायरल तस्वीर ने सुरक्षा पर खड़े किए सवाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Araku Valley Vistadome Train
Araku Valley Vistadome Train : बारिश में अरकू घाटी का सफर होगा और भी खास, पैसेंजर ट्रेन में जुड़ा अतिरिक्त विस्टाडोम कोच

Araku Valley Vistadome Train : जगदलपुर से विशाखापट्टनम…

Lutra Sharif Urs 2026
Lutra Sharif Urs 2026 : लुतरा शरीफ में 28 सितंबर से उर्स का आगाज, 5 दिन तक कव्वाली-तकरीर से सजेगी महफिल

Lutra Sharif Urs 2026 : उर्स के सभी…

Sangeeta Ketan Shah
Sangeeta Ketan Shah : अग्रिम जमानत के 4 महीने बाद थाने पहुंचीं संगीता-केतन शाह, औपचारिक गिरफ्तारी के बाद रिहा

जमीन सौदे से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में…

Train Theft Raigarh
Train Theft Raigarh : रायगढ़ में LTT एक्सप्रेस से महिला का हैंडपर्स चोरी, 49 हजार के कैश-जेवर ले उड़ा चोर

मुंबई LTT एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर…

BA Student Death
BA Student Death : BA छात्रा की मौत के मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, परिजनों ने लगाया ब्लैकमेल का आरोप

19 वर्षीय BA फर्स्ट ईयर की छात्रा की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?