CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Power Revolution in Bastar : कभी जंगलों और पहाड़ों के लिए पहचान रखने वाला बस्तर आज बिजली की रोशनी से जगमगा रहा

Power Revolution in Bastar : कभी जंगलों और पहाड़ों के लिए पहचान रखने वाला बस्तर आज बिजली की रोशनी से जगमगा रहा

By Newsdesk Admin
03/11/2025
Share
Power Revolution in Bastar
Power Revolution in Bastar

सीजी भास्कर, 3 नवंबर। कभी जंगलों और पहाड़ों के लिए पहचान रखने वाला बस्तर आज बिजली की रोशनी (Power Revolution in Bastar) से जगमगा रहा है। पिछले 25 वर्षों में इस आदिवासी बहुल अंचल ने ऊर्जा क्षेत्र में जो उपलब्धि हासिल की है, वह किसी चमत्कार से कम नहीं। वर्ष 2000 में जहां एक गांव तक बिजली पहुंचाना चुनौती था, वहीं आज हर मजरा-टोला उजाले से रोशन है। अब बस्तर जिले में विद्युतीकरण का स्तर 100 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

जगदलपुर ग्रामीण संभाग के कार्यपालन अभियंता प्रदीप अग्रवानी के अनुसार, संभाग के सभी 578 गांव (Power Revolution in Bastar) अब पूरी तरह बिजली से जुड़ चुके हैं। राज्य निर्माण के समय जहां 3989 मजरा-टोले थे, वहीं अब 5107 तक बढ़ गए हैं—और हर एक तक बिजली की लाइनें पहुंच चुकी हैं। यह बदलाव सिर्फ तार और खंभों तक सीमित नहीं, बल्कि ग्रामीण जीवन की गुणवत्ता में आया गहरा परिवर्तन है।

राज्य निर्माण के शुरुआती वर्षों में बस्तर में 33/11 केवी के सिर्फ छह सब स्टेशन थे। आज यह संख्या बढ़कर 27 तक पहुंच चुकी है, जिनकी कुल क्षमता 24 MVA से बढ़कर 138.70 MVA हो गई है। वहीं, 11 केवी लाइनों का नेटवर्क (Power Revolution in Bastar) 1390 किमी से बढ़कर 4850 किमी तक फैल गया है। कम वोल्टेज लाइनों की लंबाई भी अब 2257 से बढ़कर 6017 किलोमीटर हो गई है।

हालांकि इस सफर में कई मुश्किलें भी आईं। एक समय माओवादियों ने झारा घाटी में बिजली के टावर गिरा दिए थे, जिससे आधे से अधिक बस्तर अंधेरे में डूब गया था। इसके बाद क्षेत्रीय स्थिरता के लिए 450 करोड़ रुपये की लागत से परचनपाल में 400 केवी सब स्टेशन बनाया गया, जिसने बिजली आपूर्ति को स्थिर और गुणवत्तापूर्ण बनाया। इसके अलावा, 132 केवी लाइनों की लंबाई 180 किमी से बढ़कर 254 किमी हो गई है।

इन उच्च वोल्टेज सब स्टेशनों के साथ कई आधुनिक ट्रांसफॉर्मर लगाए गए हैं जिनकी नई क्षमता ने वोल्टेज ड्रॉप को कम किया और बिजली की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार लाया। 220 केवी और 33 केवी स्तर पर भी कार्य पूरे किए गए हैं, जो दूरस्थ गांवों में भी निर्बाध बिजली सुनिश्चित कर रहे हैं।

बस्तर में उपभोक्ताओं की संख्या भी इसी अनुपात में बढ़ी है। वर्ष 2000 में जहां कुल उपभोक्ता केवल 5380 थे, वहीं अब यह संख्या दो लाख 19 हजार 450 तक पहुंच गई है। बीपीएल परिवारों की संख्या 30 हजार से बढ़कर 1.14 लाख, और कृषि पंप कनेक्शन 900 से बढ़कर 9083 हो गए हैं।

अग्रवानी ने बताया कि यह सफलता सौभाग्य योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना और मुख्यमंत्री मजरा-टोला विद्युतीकरण योजना की संयुक्त उपलब्धि है। आने वाले समय में राज्य सौर ऊर्जा और नवीकरणीय बिजली परियोजनाओं (Power Revolution in Bastar) पर और ध्यान देगा, ताकि हर घर तक स्थायी उजियारा बना रहे। आज बस्तर न केवल आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है, बल्कि छत्तीसगढ़ की ऊर्जा कहानी का नया अध्याय भी लिख रहा है। अंधेरे से उजाले की यह यात्रा आने वाले भारत का प्रतीक बन चुकी है।

बस्तर-सरगुजा में आज बारिश के आसार, राजनांदगांव में पारा 42 पार; रायपुर-बिलासपुर में गर्मी, अंबिकापुर ठंडा…
Padma Vibhushan Teejan Bai : गनियारी में राजकीय सम्मान के साथ होगा पद्म विभूषण तीजन बाई का अंतिम संस्कार
Chhattisgarh Congress : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में 20 निष्कासित नेताओं की वापसी का रास्ता साफ
CEO Janpad Panchayat Chhattisgarh : मुख्य कार्यपालन अधिकारी और क्षेत्र संयोजक आदिम जाति विकास की नवीन पदस्थापना, देखें लिस्ट
OP Choudhary : राजनांदगांव में हुई अहम मुलाकात, विकास और सुशासन को लेकर हुई चर्चा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Drug Disposal
Bilaspur Drug Disposal : बिलासपुर में 61 मामलों में जब्त नशीले पदार्थ नष्ट, 302 किलो गांजा जलाया

Bilaspur Drug Disposal :इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक…

Durg YouTuber Assault Allegation :
Durg YouTuber Assault Allegation : दुर्ग में चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय में महिला से मारपीट का आरोप, यूट्यूबर हनु नायक के खिलाफ शिकायत

Durg YouTuber Assault Allegation :प्राथमिकी दर्ज होने या…

Deepak Baij Stastement On Protest
Deepak Baij Stastement On Protest : दिल्ली में प्रदर्शन पर दीपक बैज का BJP पर हमला, बोले- ‘दिल्ली को जेल बना दिया, डरी हुई है सरकार’

Deepak Baij Stastement On Protest : नेता प्रतिपक्ष…

Opposition Protest
Opposition Protest : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला

Opposition Protest : यह बयान मुख्य चुनाव आयुक्त…

Rahul Gandhi Bastar Visit : नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बार बस्तर जाएंगे राहुल गांधी, बोधघाट प्रभावितों से करेंगे मुलाकात
Rahul Gandhi Bastar Visit : नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बार बस्तर जाएंगे राहुल गांधी, बोधघाट प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?