CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CGMSC Medicine Alert : शहरी स्वास्थ्य केंद्र कचना से मिली दवा की शिकायत, वितरण और उपयोग पर रोक

CGMSC Medicine Alert : शहरी स्वास्थ्य केंद्र कचना से मिली दवा की शिकायत, वितरण और उपयोग पर रोक

By Newsdesk Admin
04/11/2025
Share
CGMSC Medicine Alert
CGMSC Medicine Alert

सीजी भास्कर, 04 नवंबर। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (CGMSC Medicine Alert) ने राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में वितरित हो रही एक दवा के उपयोग और वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। यह कार्रवाई रायपुर के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कचना से मिली शिकायत के बाद की गई है।

जानकारी के अनुसार, केंद्र ने मेटफॉर्मिन 500mg + ग्लाइमपिराइड 2mg सस्टेन्ड रिलीज टैबलेट के एक बैच के संबंध में गुणवत्ता समस्या की शिकायत की थी। स्वास्थ्य केंद्र के पत्र में बताया गया कि टैबलेट्स स्ट्रिप से निकालने पर टूट जा रही थीं, जिससे उनकी गुणवत्ता पर संदेह उत्पन्न हुआ।

इस शिकायत के बाद CGMSC (CGMSC Medicine Alert) ने सभी जिलों को निर्देश जारी करते हुए इस दवा की वितरण और उपयोग दोनों पर रोक लगा दी है। साथ ही, जिन अस्पतालों या गोदामों में यह बैच उपलब्ध है, उन्हें दवा को वापस भेजने के आदेश दिए गए हैं ताकि आगे जांच और आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

कॉरपोरेशन ने स्पष्ट किया कि राज्य के अस्पतालों में केवल उच्च गुणवत्ता और प्रमाणित दवाएं ही मरीजों को उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए CGMSC (CGMSC Medicine Alert) द्वारा नियमित रूप से बैच-स्तर पर दवाओं की गुणवत्ता जांच कराई जाती है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, दवा की जांच रिपोर्ट आने के बाद यह तय किया जाएगा कि संबंधित कंपनी या सप्लायर पर क्या कार्रवाई की जाए।

यह कदम राज्य के स्वास्थ्य संस्थानों में दवा की गुणवत्ता को लेकर पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जिला अध्यक्ष भाजपा संगठन पर्व : भिलाई और राजनांदगांव जिलाध्यक्ष के लिए दिल्ली पहुंचा 3-3 दावेदारों का नाम, तीनों चेहरे में से एक नाम लिफाफे में हुआ बंद, कब खुलेगा- अटकलें और कयास में अचानक तेजी
CG NEWS: प्रधान पाठक और शिक्षिका सस्पेंड, मामला दो छात्राओं से शारीरिक शोषण का
Raipur February Heat Surge: फरवरी में रायपुर की गर्मी ने बदला मौसम का मिज़ाज, पारा 33 के करीब
Bastar Infrastructure Growth : बंदूक की गूँज से ‘बदलाव की बयार’ तक, बस्तर के कोलेंग ने बदली अपनी तकदीर
रायपुर में पांच हजार किलो कैमिकल पनीर जब्त, डालडा स्कीम मिल्क पाउडर और पाम ऑयल से बना हो रही डेयरी, रेस्टोरेंट, होटल, कैफे और शादी-पार्टियों में हो रही सप्लाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg Village Road Condition
Durg Village Road Condition : कमर तक पानी और कीचड़ के बीच शव लेकर श्मशान पहुंचे ग्रामीण, 4 किमी सड़क बदहाल

Durg Village Road Condition :कलेक्टर ने कहा कि…

Pendra Janmashtami
Pendra Janmashtami : पेंड्रा में 4 सितंबर को होगा जिले का सबसे बड़ा मटकी फोड़ प्रतियोगिता, प्रथम पुरस्कार ₹31 हजार

अवसर पर रुद्र युवा समिति की ओर से…

Raigarh Janmashtami
Raigarh Janmashtami : रायगढ़ में तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, 6 सितंबर को होगा भव्य आयोजन

तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव आयोजित (Raigarh Janmashtami)…

Kevri Panchayat
Kevri Panchayat : सरगुजा के केवरी पंचायत में 1 सितंबर से पूर्ण शराबबंदी, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना

लखनपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत केवरी में ग्रामीणों…

Teacher Protest Chhattisgarh
Teacher Protest Chhattisgarh : शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने BEO को सौंपा ज्ञापन, 7 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग

शिक्षकों की लंबित समस्याओं के जल्द निराकरण (Teacher…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?