CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » GST Payment via UPI Chhattisgarh : क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और यूपीआई से जीएसटी भुगतान की सुविधा शुरू, कारोबारियों को बड़ी राहत

GST Payment via UPI Chhattisgarh : क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और यूपीआई से जीएसटी भुगतान की सुविधा शुरू, कारोबारियों को बड़ी राहत

By Newsdesk Admin
06/11/2025
Share
GST Payment via UPI Chhattisgarh
GST Payment via UPI Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 6 नवंबर। छत्तीसगढ़ में जीएसटी रिटर्न का भुगतान अब क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और यूपीआई (UPI) से किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के निर्देश पर राज्य जीएसटी विभाग (GST Payment via UPI Chhattisgarh) और कोष लेखा (ट्रेज़री) विभाग ने यह नई सुविधा पूरे राज्य में लागू कर दी है।

Contents
  • पहले केवल नेट बैंकिंग और ओटीसी से होता था भुगतान
  • करदाताओं के लिए बड़ा कदम, डिजिटल गवर्नेंस को नई दिशा

व्यापारी संगठनों और चेंबर ऑफ कॉमर्स की यह मांग जीएसटी लागू होने के शुरुआती दिनों से थी। उनका कहना था कि अगर आधुनिक डिजिटल माध्यमों — जैसे यूपीआई और कार्ड पेमेंट — को जीएसटी पोर्टल से जोड़ा जाए, तो कर भुगतान और अधिक सुगम, तेज़ और पारदर्शी (GST Payment via UPI Chhattisgarh) हो जाएगा।

पहले केवल नेट बैंकिंग और ओटीसी से होता था भुगतान

अब तक करदाताओं के पास केवल नेट बैंकिंग और ओटीसी (Over the Counter) भुगतान के ही विकल्प थे। इससे छोटे कारोबारियों और नए जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों को मुश्किल होती थी। कई बैंक जीएसटी पोर्टल से जुड़े नहीं थे, जिससे पेमेंट असफल होना, बैंक सर्वर डाउन रहना या आखिरी तारीख पर भुगतान फेल होना जैसी दिक्कतें आम थीं। नई सुविधा से करदाताओं को इन समस्याओं से राहत मिलेगी और वे अब सीधे अपने मोबाइल या कार्ड से भुगतान कर सकेंगे।

करदाताओं के लिए बड़ा कदम, डिजिटल गवर्नेंस को नई दिशा

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा “राज्य सरकार करदाताओं को अधिकतम सुविधा देने के लिए निरंतर काम कर रही है। क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और यूपीआई से जीएसटी (GST Payment via UPI Chhattisgarh) भुगतान की यह सुविधा व्यापारियों के लिए बड़ी राहत है। इससे भुगतान प्रक्रिया और अधिक सरल, पारदर्शी और तेज़ बनेगी। उन्होंने कहा कि यह कदम राज्य की Ease of Doing Business और Digital Governance नीति को नई दिशा देगा। अब करदाता जीएसटी पोर्टल (www.gst.gov.in) पर लॉगिन कर सीधे अपने कार्ड या यूपीआई ऐप से टैक्स भुगतान कर सकेंगे।

नई व्यवस्था पूरी तरह सुरक्षित है और डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ पारदर्शी कर प्रणाली स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे विभागीय कार्यप्रणाली में तेजी आएगी और कर संग्रह में दक्षता बढ़ेगी। इस पहल से छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी डिजिटल टैक्स एडमिनिस्ट्रेशन वाले राज्यों में अपनी स्थिति और मजबूत (GST Payment via UPI Chhattisgarh) करेगा।

फलोदी में दर्दनाक हादसा: भांजी को बचाने नहर में कूदा मामा, दोनों ने गंवाई जान, परिवार में मातम!
स्कूली बच्चों को मिला जीवनरक्षक प्रशिक्षण: CPR से लेकर सांप के काटने पर प्राथमिक उपचार सिखाया, NDRF टीम ने दी ट्रेनिंग
सोने में मामूली तेजी: ₹59 चढ़कर ₹1.52 लाख पहुंचा, चांदी ₹612 लुढ़की
प्रोफेसर, रिसर्च छात्रा और…’ IIT छात्र अंकित के वो 3 गुनहगार, बेटे के सुसाइड पर क्या बोले पिता?
मैं और पैसे नहीं दे सकता…देखिए suicide से पहले 1.51 मिनट के आखिरी VIDEO में छलका दिल का दर्द, भाभी बार-बार भैया से कहती थी कि सुसाइड क्यों नहीं कर लेते….?

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

IPS Sexual Harassment Case
IPS Sexual Harassment Case : IPS रतनलाल डांगी पर यौन शोषण के आरोपों की शुरुआती जांच में गंभीर बातें सामने आईं !

IPS Sexual Harassment Case :पुलिस विभाग की ओर…

MLA Housing Project
MLA Housing Project : माननीयों के फ्लैट का नक्शा बदला…:78 की जगह 90 फ्लैट, लागत 80 करोड़ बढ़ी

MLA Housing Project ; लोक निर्माण विभाग के…

Beltara Congress Protest
Beltara Congress Protest : बेलतरा में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेराव का ऐलान; विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

Beltara Congress Protest : बिलासपुर के बेलतरा विधानसभा…

Chhattisgarh Ration October 2026
Chhattisgarh Ration October 2026 : सितंबर-अक्टूबर का चावल लेने की बढ़ी समय-सीमा, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा दो माह का राशन

Chhattisgarh Ration October 2026 : चावल की आपूर्ति…

Durg Firm Embezzlement Case
Durg Firm Embezzlement Case : दुर्ग में फर्म की रकम गबन करने का आरोप, 3.70 लाख रुपए का हिसाब नहीं !

Durg Firm Embezzlement Case  :

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?