CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Water Development Review : सीएम साय ने अधिकारियों की लगाई क्लास, बोले- हर सप्ताह मुझे चाहिए…!

Water Development Review : सीएम साय ने अधिकारियों की लगाई क्लास, बोले- हर सप्ताह मुझे चाहिए…!

By Newsdesk Admin
08/11/2025
Share
Water Development Review
Water Development Review

सीजी भास्कर, 8 नवंबर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर स्थित निवास कार्यालय में जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक (Water Development Review) आयोजित की। बैठक में उन्होंने प्रदेशभर में चल रही निर्माणाधीन एवं प्रगतिरत सिंचाई परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संसाधन परियोजनाएँ केवल विकास योजनाएं नहीं, बल्कि प्रदेश के ग्रामीण और कृषि अर्थव्यवस्था की जीवनरेखा हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को सिंचाई और पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कार्यों में गति लाई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जहां परियोजनाओं में विलंब हो रहा है, वहां जिम्मेदारी तय करते हुए तुरंत सुधारात्मक कदम उठाए जाएँ।

बैठक में विभागीय सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो (Water Development Review) ने पावर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से प्रदेश की प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं, बांधों, नहर निर्माण कार्यों और जल संरक्षण योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कई परियोजनाएँ अंतिम चरण में हैं और निर्धारित समय से पहले पूर्ण करने की दिशा में कार्य जारी है। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव पी. दयानंद सहित जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

किसानों को समय पर सिंचाई सुविधा दिलाना प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रत्येक किसान को सिंचाई सुविधा से जोड़ना है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी निर्माण एजेंसियाँ क्षेत्रवार समीक्षा करें और फील्ड स्तर पर आने वाली बाधाओं को तत्काल दूर करें। मुख्यमंत्री ने विभागीय सचिव को निर्देश दिया कि सभी परियोजनाओं की साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट तैयार की जाए और सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी जाए। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और जवाबदेही से ही जल संसाधन परियोजनाओं की गुणवत्ता बनी रह सकती है।

16 कोच के साथ चलेगी बिलासपुर-नागपुर वंदेभारत..
Kachna Over-Bridge  : कचना ओवर-ब्रिज का काम 96% पूरा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दिए अंतिम फिनिशिंग के निर्देश
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस महापौर/अध्यक्ष प्रत्याशी के नाम तय रायपुर से दीप्ति, दुर्ग से प्रेमलता साहू , अंबिकापुर से अजय, बिलासपुर से प्रमोद नायक, देखिए कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम
जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ का डंका: बालोद बना देश का तीसरा सबसे आगे जिला!
CG Good News : छत्तीसगढ़ के दो जिलों को जल्द मिलेगी खेलो इंडिया सेंटर की स्वीकृति : केन्द्रीय मंत्री डॉ. मांडविया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Fake Number Plate
Fake Number Plate : फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा था आरोपी, दूसरे वाहन मालिक को कट रहे थे चालान और टोल

दूसरे वाहन के पंजीयन क्रमांक का दुरुपयोग कर…

Country-Made Pistol
Country-Made Pistol : देशी कट्टा लेकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, 12 बोर का कट्टा और राउंड बरामद

खुर्सीपार थाना क्षेत्र के उड़िया बस्ती स्थित लक्ष्मी…

Fertilizer Overpricing : खाद की ज्यादा कीमत वसूलने का आरोप, भीम आर्मी ने SDM से जांच की मांग

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : धमतरी जिले के…

Jeevamrit Model Farm : जीपीएम की 160 पंचायतों में तैयार हुए जीवामृत मॉडल फार्म, जैविक खेती को बढ़ावा

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले…

Teacher Protest : TET अनिवार्यता पर सेवा सुरक्षा की मांग, शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : छत्तीसगढ़ में टीईटी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?