CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bihar labourer murdered in Durg : काम की बात पर इंचार्ज से विवाद, बहस करने पर यूपी के मजदूरों ने मार डाला

Bihar labourer murdered in Durg : काम की बात पर इंचार्ज से विवाद, बहस करने पर यूपी के मजदूरों ने मार डाला

By Newsdesk Admin
08/11/2025
Share

सीजी भास्कर, 08 नवंबर। दुर्ग जिले में बिहार के एक मजदूर के मर्डर मामले का खुलासा हुआ है। पाण्डेय प्लाईवुड फैक्ट्री में कार्यरत बिहार के मजदूर की हत्या करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला उतई थाना क्षेत्र के डुमरडीह स्थित पाण्डेय प्लाईवुड फैक्ट्री का है। (Bihar labourer murdered in Durg)

Contents
  • पाण्डेय प्लाईवुड फैक्ट्री
  • लात-घूंसों और लाठी-डंडों से बेरहमी से मारा : Bihar labourer murdered in Durg
  • काम की बात को लेकर होता था विवाद : Bihar labourer murdered in Durg
  • बस स्टैंड पर फेंक दी थी लाश
  • Bihar labourer murdered in Durg : आरोपी भी उत्तर प्रदेश के रहने वाले
  • लाठी-डंडा और कपड़े पुलिस ने किए जब्त : Bihar labourer murdered in Durg

जानकारी के अनुसार, बिहार के गया जिले के रहने वाले राहुल कुमार (24 वर्ष) पिछले एक साल से यहां मजदूरी कर रहा था। फैक्ट्री का काम पूरा होने के बाद मालिक ने ठेकेदार सोनू कुमार को 93,000 का भुगतान कर मजदूरों को विदा कर दिया।

पाण्डेय प्लाईवुड फैक्ट्री

सोनू अपने भाई सिंटू और अन्य मजदूरों के साथ वापस चला गया, लेकिन राहुल कुमार वहीं रुक गया था ताकि अगले दिन बस से बोकारो लौट सके। इसी दौरान फैक्ट्री के ही साइट इंचार्ज अटल पाण्डेय और राहुल के बीच पुराने विवाद ने जानलेवा रूप ले लिया।

लात-घूंसों और लाठी-डंडों से बेरहमी से मारा : Bihar labourer murdered in Durg

पुलिस के अनुसार अटल पाण्डेय अपने साथियों अंजनी सिंह उर्फ मनीष कुमार, अमरनाथ प्रजापति, राहुल सिंह और अक्षय यादव के साथ रात में राहुल पर हमला कर दिया। उन्होंने लात-घूंसों और लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की, जिससे राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

काम की बात को लेकर होता था विवाद : Bihar labourer murdered in Durg

यह बात भी सामने आई है कि पाण्डेय प्लाईवुड फैक्ट्री के साइट इंचार्ज अटल पाण्डेय के साथ पूर्व में राहुल कुमार से काम की बात को लेकर विवाद हुआ था। कार्यस्थल पर राहुल कुमार साइट इंचार्ज अटल पांडे की बात को नहीं मानता था तथा उससे बहस करता था।

इसी विवाद के चलते राहुल कुमार को अकेला देखकर अटल पाण्डेय अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गाली गलौच कर धमकाकर लाठी डंडा से मारपीट कर चोंट पहुंचाकर उसकी हत्या कर दी।

बस स्टैंड पर फेंक दी थी लाश

अगली सुबह जब श्रमिकों ने बस स्टैंड डुमरडीह के पास राहुल का शव देखा, तो इलाके में सनसनी फैल गई। शव पर चोट के कई निशान मिले थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

सूचना देने वाले प्रह्लाद यादव ने पुलिस को बताया कि मृतक राहुल की फैक्ट्री स्टाफ से पुरानी अनबन थी और बार-बार झगड़े की स्थिति बनती थी। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हो गया कि आरोपियों ने पूर्व विवाद के कारण गाली-गलौज और धमकी देते हुए राहुल की हत्या की है।

Bihar labourer murdered in Durg : आरोपी भी उत्तर प्रदेश के रहने वाले

  1. अटल पाण्डेय उर्फ प्रदीप पाण्डेय, उत्तर प्रदेश
  2. अंजनी सिंह उर्फ मनीष कुमार, उत्तर प्रदेश
  3. अमरनाथ प्रजापति, उत्तर प्रदेश
  4. राहुल सिंह, उत्तर प्रदेश
  5. अक्षय कुमार, बिहार

लाठी-डंडा और कपड़े पुलिस ने किए जब्त : Bihar labourer murdered in Durg

उतई में उत्तर प्रदेश के रहने वाले साइट इंचार्ज और फैक्ट्री के कर्मचारियों ने मिलकर बिहार के रहने वाले मजदूर की हत्या कर दी है। मामला आपसी विवाद और रंजिश का है। पुलिस ने इस घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडा, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल और कपड़े जब्त कर पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

Delhi Riots Umar Khalid: उमर खालिद की दलील – वॉट्सएप ग्रुप एडमिन पर कार्रवाई क्यों नहीं?
Badrinath Temple Donation Row : बदरीनाथ धाम में चढ़ावे में गड़बड़ी के आरोप, मंदिर समिति ने गठित की जांच समिति
हाउसिंग बोर्ड की चीफ अकाउंटेंट को हटाया, लोकायुक्त में शिकायत, बोर्ड को नुकसान के आरोप
SECL Employee Assault Case: दिनदहाड़े रोकी गई कर्मचारियों की बस, भीतर घुसकर की बेरहमी से पिटाई
पाकिस्तान के बाद अब चीनी प्रोपेगेंडा पर पाबंदी, ग्लोबल टाइम, Xinhua का एक्स अकाउंट ब्लॉक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surajpur Police Attack
Surajpur Police Attack : ग्रामीणों के हमले में DSP सहित 15 से अधिक पुलिसकर्मी घायल

Surajpur Police Attack :पिछले 9 घंटों से अधिक…

Dhamtari Medical Store Raid
Dhamtari Medical Store Raid : EOW की बड़ी कार्रवाई, महत्वपूर्ण दस्तावेज किए जब्त

Dhamtari Medical Store Raid :

Durg Drug Peddlers Arrested
Durg Drug Peddlers Arrested : दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 नशा तस्कर गिरफ्तार

Durg Drug Peddlers Arrested :सिटी कोतवाली पुलिस ने…

Rajnandgaon Crime News
Rajnandgaon Crime News : चोरी की दो घटनाएं CCTV में कैद, क्या नाबालिगों से कराए जा रहे हैं अपराध?

Rajnandgaon Crime News : इन वायरल वीडियो की…

Raipur Rapido Rider Crime
Raipur Rapido Rider Crime : बैंक जा रही महिला से रैपिडो राइडर की ठगी

Raipur Rapido Rider Crime : महिला की शिकायत…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?