CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Voter List Revision 2025 : सिर्फ 5 दिन में 30 लाख मतदाताओं तक पहुंची टीम, छत्तीसगढ़ में जोर पकड़ रहा है विशेष पुनरीक्षण अभियान

Chhattisgarh Voter List Revision 2025 : सिर्फ 5 दिन में 30 लाख मतदाताओं तक पहुंची टीम, छत्तीसगढ़ में जोर पकड़ रहा है विशेष पुनरीक्षण अभियान

By Newsdesk Admin
09/11/2025
Share
Chhattisgarh Voter List Revision 2025
Chhattisgarh Voter List Revision 2025

सीजी भास्कर, 9 नवंबर। मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची (Chhattisgarh Voter List Revision 2025) के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। 4 नवंबर से शुरू हुई इस प्रक्रिया के शुरुआती पांच दिनों में राज्यभर के बीएलओ करीब 30 लाख मतदाताओं के घर-घर पहुंच चुके हैं। उन्होंने गणना प्रपत्र और घोषणा प्रपत्र वितरित किए हैं और आवश्यक दस्तावेजों का संकलन भी शुरू कर दिया है। निर्वाचन विभाग के मुताबिक, राज्य में पंजीकृत 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 मतदाताओं में से अब तक 29 लाख 29 हजार 125 मतदाताओं तक यह प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है, जो कुल लक्ष्य का लगभग 14 प्रतिशत है।

Contents
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण की निरंतर मॉनिटरिंग
  • मुख्य सचिव के घर भी पहुंचे बीएलओ
  • रायपुर उत्तर विधानसभा में भी सक्रिय बीएलओ
  • डिजिटल ट्रैकिंग और फील्ड रिपोर्टिंग सिस्टम लागू

मतदाता सूची पुनरीक्षण की निरंतर मॉनिटरिंग

भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, सभी जिलों में जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मतदान केंद्र स्तर पर (Chhattisgarh Election Commission Monitoring) एसआईआर कार्यों की लगातार निगरानी कर रहे हैं। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में बीएलओ सक्रियता से मतदाताओं तक पहुंच रहे हैं और सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे।

मुख्य सचिव के घर भी पहुंचे बीएलओ

मुख्य सचिव श्री विकास शील के नवा रायपुर स्थित सरकारी आवास पर भी उनके मतदान केंद्र के बूथ लेवल अधिकारी पहुंचे। (SIR Form Distribution) बीएलओ ने उन्हें गणना प्रपत्र (Form-08) और घोषणा प्रपत्र (Annexure-4) प्रदान किया और आवश्यक दस्तावेज (Chhattisgarh Voter List Revision 2025) संकलित किए। अधिकारियों ने मुख्य सचिव को एसआईआर की प्रक्रिया, आवश्यक विवरण और डाटा संकलन से संबंधित जानकारी दी। इस दौरान मुख्य सचिव ने सभी पात्र नागरिकों से विशेष पुनरीक्षण में सक्रिय भागीदारी और सहयोग की अपील की।

रायपुर उत्तर विधानसभा में भी सक्रिय बीएलओ

(Raipur Voter List Update) रायपुर में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 50 (रायपुर उत्तर) के अंतर्गत देवेन्द्र नगर में बीएलओ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री यशवंत कुमार के निवास पहुंचे। उन्होंने उन्हें गणना प्रपत्र और घोषणा प्रपत्र सौंपकर आवश्यक जानकारी संकलित की। निर्वाचन आयोग का लक्ष्य है कि 4 दिसंबर तक सभी पात्र मतदाताओं के डेटा का सत्यापन पूरा कर लिया जाए।

डिजिटल ट्रैकिंग और फील्ड रिपोर्टिंग सिस्टम लागू

राज्य निर्वाचन कार्यालय ने बीएलओ के फील्ड कार्यों की निगरानी के लिए (Chhattisgarh Digital Voter Verification) डिजिटल ट्रैकिंग और ऑनलाइन रिपोर्टिंग सिस्टम (Chhattisgarh Voter List Revision 2025) लागू किया है। इसके तहत बीएलओ प्रतिदिन की रिपोर्ट मोबाइल एप के माध्यम से अपलोड कर रहे हैं। विभाग का दावा है कि इससे पारदर्शिता और कार्य की गति दोनों में सुधार हुआ है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास 25 अक्टूबर से, IIT भिलाई के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल
IND vs SA Raipur ODI: रायपुर में निर्णायक जंग, टीम इंडिया 10 साल की बादशाहत बचाने उतरेगी
Shaurya Chakra to three brave men of Chhattisgarh :राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होंगे छत्तीसगढ़ के तीन वीर
आईईडी विस्फोट के बाद जायजा लेने मौके पर पहुंचे आईजी…
Domestic Violence Balod : मायके में घुसा पति, गुस्से में इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगाई आग, राख में बदली गाड़ी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg Cattle Smuggling Case
Durg Cattle Smuggling Case : कत्लखाने ले जाए जा रहे 15 मवेशी बरामद; 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cattle Smuggling Case :मामले में धमधा थाना…

Korba DMF Inspection
Korba DMF Inspection : आंगनबाड़ी भवन निर्माण में गड़बड़ी, 8 की जगह लगा 6 MM सरिया; सब इंजीनियर पर FIR और निलंबन के निर्देश

खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों की गुणवत्ता…

Chhattisgarh Road Accident
Chhattisgarh Road Accident : सड़क हादसों में 3 मौतें, तेज रफ्तार बनी काल, दुर्ग में कार पेड़ से भिड़ी, बालोद में स्कॉर्पियो ने राजमिस्त्री को कुचला

छत्तीसगढ़ के दुर्ग और बालोद जिले में हुए…

Justice Krishn Ram Mahapatra
Justice Krishn Ram Mahapatra : कृष्ण राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को नया स्थायी मुख्य न्यायाधीश (Justice…

Mahtari Vandan Scheme
Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना में बड़ी कार्रवाई, बस्तर में 5925 महिलाओं के नाम हटे, 2 हजार हितग्राहियों की हो चुकी थी मौत

महतारी वंदन योजना में अपात्र हितग्राहियों के खिलाफ…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?