CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Sukma IED Blast 2025 : आइईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ जवान घायल, हेलीकाप्टर से रायपुर रेफर

Sukma IED Blast 2025 : आइईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ जवान घायल, हेलीकाप्टर से रायपुर रेफर

By Newsdesk Admin
09/11/2025
Share
Sukma IED Blast 2025
Sukma IED Blast 2025

सीजी भास्कर, 9 नवंबर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में रविवार दोपहर एक बार फिर (Sukma IED Blast 2025) नक्सलियों की कायराना हरकत देखने को मिली। फूलबगड़ी थाना क्षेत्र के गोगुंडा के जंगल-पहाड़ी इलाके में माओवादियों द्वारा लगाए गए आइईडी विस्फोट में (CRPF Jawan Injured) केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब 74वीं बटालियन के जवान एरिया डॉमिनेशन ड्यूटी पर निकले थे।

पुलिस के अनुसार, दोपहर करीब 1.45 बजे हुए ब्लास्ट में जवान के पैर में गंभीर चोटें आईं। साथी जवानों ने तुरंत उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए हेलीकाप्टर से रायपुर (Airlift to Raipur) एयरलिफ्ट किया गया। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पुलिस को आशंका है कि माओवादियों ने गश्ती दल को निशाना बनाने के उद्देश्य से यह विस्फोटक लगाया था। थाना फूलबगड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर माओवादियों के विरुद्ध आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विस्तृत जानकारी जांच पूरी होने के बाद जारी की जाएगी।

घायल जवान की हालत स्थिर

सूत्रों के अनुसार, घायल जवान को रायपुर के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी देखरेख कर रही है। सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा के घने जंगलों में पिछले कुछ हफ्तों से (Maoist Activity Chhattisgarh) माओवादी गतिविधियां बढ़ी हैं। हाल ही में कई इलाकों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ भी हुई है। सुरक्षाबल लगातार एरिया डॉमिनेशन और सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं ताकि माओवादियों की मौजूदगी को समाप्त किया जा सके।

Raigarh Elephant Death Case : जंगल से जुड़ा बड़ा खुलासा, हाथी की मौत में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में 500 करोड़ का घोटाला! CGMSC रिऐजेंट घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई
Patwari Resource Allowance : पटवारियों के संसाधन भत्ता की मिल स्वीकृति, बजट में किया गया शामिल
Chhattisgarh Budget 2026: ‘ज्ञान’ और ‘गति’ के ‘संकल्प’ से विकसित छत्तीसगढ़ की ओर कदम—उपमुख्यमंत्री का बड़ा बयान
Aadhaar Based Attendance Raipur : मंत्रालय में लागू होगी आधार आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली, 7 नवंबर तक जरूरी रजिस्ट्रेशन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

भारी बारिश पर मुंगेली प्रशासन हाई अलर्ट, कलेक्टर कुंदन कुमार खुद उतरे मैदान में; राहत-बचाव और विकास कार्यों का लिया जायजा

मुंगेली जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश…

KBC 18 की तारीख हुई फाइनल, 10 अगस्त से फिर गूंजेगा अमिताभ बच्चन का ‘देवियों और सज्जनों

देश का सबसे लोकप्रिय क्विज रियलिटी शो 'कौन…

मानसून सत्र में बड़े संवैधानिक फैसलों की तैयारी, परिसीमन से लेकर ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ तक गरमा सकती है संसद

नई दिल्ली। 20 जुलाई से शुरू होने जा…

Chitrakoot National Conference
Chitrakoot National Conference 2026 : भिलाई की राजलक्ष्मी को वीरांगना गौरव सम्मान

Bhilai social worker Engineer Rajlakshmi Singh received the…

“अविश्वास प्रस्ताव पर गरजे रामविचार नेताम: बोले- यह सबसे कमजोर और दिशाहीन प्रस्ताव, विपक्ष में ही नहीं ह

"रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?