CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhupesh Baghel Attack on Government : पूर्व सीएम का साय सरकार पर हमला, कहा- 2 साल पूरे नहीं हुए और 3 बार बढ़ा दिए बिजली बिल

Bhupesh Baghel Attack on Government : पूर्व सीएम का साय सरकार पर हमला, कहा- 2 साल पूरे नहीं हुए और 3 बार बढ़ा दिए बिजली बिल

By Newsdesk Admin
11/11/2025
Share
Bhupesh Baghel Attack on Government
Bhupesh Baghel Attack on Government

सीजी भास्कर, 11 नवंबर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel Attack on Government) बस्तर जाते वक्त लोहरसी स्थित रेस्ट हाउस में रूके, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मीडिया से चर्चा करते हुए बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार को अभी दो साल भी नहीं हुए हैं, लेकिन उसने (Electricity bill hike Chhattisgarh) तीन बार बिजली बिल बढ़ा दिया है। घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को हाफ बिजली बिल योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है एक तरफ मनमाना बिल दिया जा रहा है और दूसरी ओर बिजली की आपूर्ति भी घटाई जा रही है।

Contents
  • पुस्तक वितरण में देरी पर भी साधा निशाना
  • धान खरीदी को लेकर सरकार पर बड़ा आरोप
  • (Bhupesh Baghel Attack on Government) छत्तीसगढ़ बन गया ‘अपराधगढ़’
  • किसानों की समस्याएं बनीं सियासी बहस का मुद्दा

पुस्तक वितरण में देरी पर भी साधा निशाना

बघेल ने कहा कि प्रदेश के स्कूली बच्चों को शिक्षा सत्र के पांच महीने बीत जाने के बाद भी पाठ्यपुस्तकें नहीं मिल सकी हैं। उन्होंने धमतरी के उस शिक्षक का जिक्र किया जिसे केवल इतना लिखने पर निलंबित कर दिया गया कि “पुस्तकें नहीं बंटी और राज्योत्सव मना रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बच्चों के साथ अन्याय है बिना पुस्तकों के शिक्षा कैसे मिलेगी? उन्होंने आगे कहा कि बिहार चुनाव में वे (Bihar election 2025) पर्यवेक्षक और स्टार प्रचारक के रूप में गए थे। वहां परिवर्तन की लहर है। युवा अब बेहतर शिक्षा और रोजगार चाहते हैं, पलायन रोकना चाहते हैं। यही वजह है कि बिहार में सत्ता परिवर्तन निश्चित है।

धान खरीदी को लेकर सरकार पर बड़ा आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा साय सरकार किसानों से धान खरीदना ही नहीं चाहती। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया में किसानों को टोकन जारी नहीं किए जा रहे हैं। एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन नहीं होने से लाखों किसान धान नहीं बेच पाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले साल का धान अभी भी संग्रहण केंद्रों में पड़ा है और राइस मिलरों को सड़ा हुआ धान खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। बघेल ने कहा हमारी सरकार के समय खरीदी प्रक्रिया सुचारू और पारदर्शी थी, लेकिन यह सरकार किसानों की परेशानी नहीं समझ रही।

(Bhupesh Baghel Attack on Government) छत्तीसगढ़ बन गया ‘अपराधगढ़’

प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर भूपेश बघेल ने कहा कि (Law and order Chhattisgarh) अब छत्तीसगढ़ ‘अपराधगढ़’ बन गया है। पुलिस वसूली में लगी है, कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है। गुंडे और बदमाशों में अब पुलिस का कोई भय नहीं रह गया है। उन्होंने आगे कहा कि समाज में जातीय तनाव फैलाने की कोशिशें हो रही हैं। अमित बघेल द्वारा अग्रसेन महाराज और भगवान झूलेलाल पर की गई टिप्पणी पर सरकार की चुप्पी पर भी उन्होंने सवाल उठाया। बघेल ने आरोप लगाया सरकार और भाजपा के लोग ऐसे मामलों को बढ़ावा दे रहे हैं। अपशब्द कहकर समाज में विभाजन की कोशिश की जा रही है, और सरकार कार्रवाई करने से बच रही है।”

किसानों की समस्याएं बनीं सियासी बहस का मुद्दा

धान खरीदी को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज है। कांग्रेस का कहना है कि सरकार किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ नहीं दे रही, जबकि शासन का दावा है कि खरीदी की सभी तैयारियां पूरी हैं। लोहरसी में पूर्व सीएम के स्वागत कार्यक्रम में विधायक ओंकार साहू, बालोद विधायक संगीता सिन्हा, जिलाध्यक्ष शरद लोहाना, पूर्व महापौर विजय देवांगन सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे। सभी ने साय सरकार की नीतियों की आलोचना की और आने वाले चुनावों के लिए रणनीति पर चर्चा की।

पहली शादी छुपाकर की लव मैरिज, सच जानने के बाद पत्नी ने दी जान; पति गिरफ्तार
Bastar Martyr Ranjit Kashyap : मणिपुर में शहीद हुआ बस्तर का लाल रंजीत कश्यप, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
Seva Sankalp Abhiyan :  सेवा संकल्प अभियान में अव्यवस्था का आरोप, पानी के लिए परेशान हुए स्कूली बच्चे; कुछ की तबीयत बिगड़ी
वैशाली नगर MLA ने रखी मांग, CM ने तत्काल कर दी 20 करोड़ की घोषणा, श्रीकृष्ण धाम के लिए भी करेंगे मदद
Devendra Yadav EOW Notice : कोल-लेवी केस में विधायक देवेंद्र यादव को EOW का नोटिस, 5 को पेशी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Liquor Shop Theft : दुकान की दीवार में सेंध लगाकर घुसे चोर, शराब की बोतलों के साथ नकदी भी ले उड़े
Bilaspur Liquor Shop Theft : दुकान की दीवार में सेंध लगाकर घुसे चोर, शराब की बोतलों के साथ नकदी भी ले उड़े

बिलासपुर के सकरी क्षेत्र के कोड़ापुरी स्थित कंपोजिट…

JD Steel Plant Accident : 1600 डिग्री के पिघले लोहे की चपेट में आया ठेकेदार, अस्पताल में तोड़ा दम
JD Steel Plant Accident : 1600 डिग्री के पिघले लोहे की चपेट में आया ठेकेदार, अस्पताल में तोड़ा दम

दुर्ग जिले के बोरई-रसमड़ा स्थित जेडी स्टील प्लांट…

Chhattisgarh Seva Setu : अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी राहत? एक मंच पर मिल रहीं 939 सेवाएं
Chhattisgarh Seva Setu : अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी राहत? एक मंच पर मिल रहीं 939 सेवाएं

सरकारी सेवाओं का लाभ लेने के लिए अलग-अलग…

Balod Rojgar Mela : नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए मौका, 215 पदों पर भर्ती; जानें आवेदन का तरीका
Balod Rojgar Mela : नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए मौका, 215 पदों पर भर्ती; जानें आवेदन का तरीका

छत्तीसगढ़ में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं…

Bastar Ration Card e-KYC : राशनकार्ड में आपका भी नाम तो नहीं कटने वाला? 30 अक्टूबर तक कर लें ये जरूरी काम
Bastar Ration Card e-KYC : राशनकार्ड में आपका भी नाम तो नहीं कटने वाला? 30 अक्टूबर तक कर लें ये जरूरी काम

राशनकार्ड में दर्ज सदस्यों का ई-केवाईसी सत्यापन (Bastar…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?